Blog

शिवरात्रि आठ मार्च को बर्फबारी के बीच गंगाजल लेने पहुंच रहे डाक कांवड़िए

उत्तरकाशी: इस वर्ष फाल्गुन की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुथर्दशी आठ मार्च को मनाई जाएगी, जिसके लिए डाक कांवड़िए बर्फबारियों की दुश्वारियों के बीच गंगोत्री धाम में गंगाजल भरने पहुंचे रहे हैं। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित संतोष सेमवाल का कहना है कि हर दिन मध्य प्रदेश सहित हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से कांवड़िये गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। यहां पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद कांवड़िये जलभर कर अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। महाशिवरात्रि पर कांवड़िये अपने शिवालयों में गंगोत्री के गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। वहीं विगत…

दून में बजट सत्र रखने के खिलाफ हरदा ने रखा मौन ब्रत

देहरादून: प्रदेश सरकार द्वारा गैरसैंण के अपमान और देहरादून में बजट सत्र कराने को लेकर सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्थानीय गांधी पार्क में सांकेतिक मौन व्रत रखा। इस दौरान हरीश रावत ने कहा की सरकार द्वारा गैरसैंण की सतत् अवेहलना के विरोध में यह मौन व्रत है। हिमालयी राज्य की अवधारणा के साथ बने राज्य की सरकार को गैरसैंण में ठंड लग रही है। रावत ने कहा की अपनी ही पार्टी की सरकार द्वारा घोषित ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजट सत्र का आयोजन न करना, विधानसभा द्वारा पारित…

बच्चे को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश

देहरादून: उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिस पर लगाम लगाना वन महकमे के लिए चुनौती बना हुआ है। बीते रोज ही देहरादून के गल्जवाड़ी क्षेत्र के किमाड़ी के मराड़ी चक में गुलदार ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था। इसी कड़ी में  चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने बताया कि गुलदार को मारने के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, टिहरी के मलेथा गांव क्षेत्र में गुलदार को वन विभाग के कर्मचारियों की ओर से मारे जाने के मामले में भी जांच के…

चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

रुड़की: बीती 23 फरवरी को भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी शहजाद ने घर से ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इकबालपुर-पुहाना रोड से अतुल निवासी गायत्री…

जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव में लोक कलाकारों के साथ झूमे मुख्यमंत्री धामी

-मुख्यमंत्री ने की जौनसार बावर भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 50 लाख की घोषणा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ-साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। उत्तराखंड ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अगर कहीं पौराणिक लोक संस्कृति को जीवित रखने और संजोए रखने का कार्य प्रमुखता से किया गया है तो वो हमारा जौनसार बावर का क्षेत्र है। जौनसार बावर की पौराणिक संस्कृति, देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है। रविवार को कौलागढ़ स्थित…

मुख्यमंत्री ने दुग्ध संघों के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

-दुग्ध उत्पादन में उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 7 जनपदों अल्मोडा, चम्पावत, पिथौरागढ, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली एवं पौड़ी के दुग्ध उत्पादन समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर उत्तराखंड में न सिर्फ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे बल्कि हमारे प्रदेश के गांवों में रहने वाले किसानों और दुग्ध उत्पादकों की समृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर…

प्रधानमंत्री के मन की बात का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रायपुर विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले हर्षिल एन्क्लेव बूथ नम्बर-4 चाणक्य काॅलेज कैम्पस गुजराड़ा मानसिंह में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’’मन की बात’’ के 110वें एपिसोड को विशिष्ठ जनों व एकत्रित जन-समूह के साथ पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बार पुनः प्रधानमंत्री ने अपने ओजस्वी विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि…

ऊर्जा प्रदेश में बेहतर हो रही बिजली सेवाएं

-टोल फ्री नंबर पर घर बैठे हो रहा समस्या का समाधान देहरादून: ऊर्जा प्रदेश कहे जाने वाले उत्तराखण्ड में प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवाओं को लगातार बेहतर करने के प्रयास में जुटी हुई है। यूपीसीएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण” के मंत्र को आधार मान कर उपभोक्ताओं की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्रीयकृत कॉल सेण्टर के संचालन, उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप और जगह मेगा कैम्प व शिविरों का आयोजन को शुरुआत की थी। जिसके चलते प्रदेश के दुर्गम…

मुख्यमंत्री धामी ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में, शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम कनखल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर शनिवार को स्वामी प्रकाशानंद के षोडश निर्वाण महोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ, इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध…

सीएम धामी ने किया नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के 43वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ’NMOCON-2024’ के शुभारम्म कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में आए चिकित्सक एवं छात्रों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानने वाला यह संगठन निरंतर ’नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से देश में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। देश के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सकों और छात्रों द्वारा स्वास्थ्य से जुडे विभिन्न विषयों पर चिंतन करना सराहनीय प्रयास है। इस…