रुद्रपुर: यूपी के रुद्रपुर कोतवाली से सटे सेठी कॉलोनी में एक बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली. श्वान दल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की। बिलासपुर थाने और रुद्रपुर कोतवाली से सटे सीमावर्ती गांव डिबडिबा स्थित सेठी कॉलोनी में 70 वर्षीय मुसाफिर साहनी अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को परिजन कहीं बाहर गए हुए थे और मुसाफिर घर पर अकेला था। बताया जाता…
Blog
श्री राम मंदिर के बाद अब मथुरा और ज्ञानवापी की उम्मीद जगी
हरिद्वार: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब मथुरा और ज्ञानवापी को लेकर साधु संतों ने मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या से लौटे साधु संतों द्वारा जहां एक ओर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर की तारीफ की जा रही है, वहीं ज्ञानवापी और मथुरा की भी उम्मीद जग गई है। साधु संतों का कहना है कि अब अयोध्या तो हमारा हो गया है और जल्दी ज्ञानवापी और मथुरा में भी सनातन धर्म का डंका बजने वाला है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव…
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए के शावक की मौत
मसूरी: शहर के किंगरेग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए के शावक का मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को अपने कब्जे मंे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। सुबह किंगरेग के समीप लोगों ने तेंदुए के शावक का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शावक को कब्जे में…
अनियंत्रित होकर पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर
हल्द्वानी: रामपुर रोड पर देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गयी। इस़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते देर रात रामपुर रोड स्थित भोलानाथ गार्डन को जाने वाली लिंक रोड पर तेज रफ्तार बाइक…
सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत
नैनीताल: नरेंद्रनगर मार्ग पर देर रात गुजराड़ा में खाई में गिरी कार में जख्मी व्यापारी ने जौलीग्रांट के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ की टीम को इसी कार में सवार एक और व्यापारी का शव मिला, इसे नरेंद्रनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसआई मनीष नेगी के मुताबिक डोईवाला के दो व्यापारी अपनी कार से घूमने के लिए नरेंद्रनगर पहुंचे थे। वापसी में उनकी कार बेकाबू होकर गुजराड़ा में करीब 400 मीटर खाई में गिर गई. सूचना मिलते…
सूचना महानिदेशालय में महानिदेशक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देहरादून: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना महानिदेशालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। इस अवसर अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया और अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव ने सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र देश की बहुत बड़ी विशेषता यह होती है कि यह देश के प्रत्येक नागरिक को देश के शीर्षतम् पद तक पहुंचने का अधिकार देता…
सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
देहरादून: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु द्वारा प्रदान किया गया जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी व संयुक्त निदेशकध्नोडल अधिकारी के.एस. चैहान ने प्राप्त किया। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा विकसित उत्तराखण्ड’ की झांकी का…
पुलिस महानिदेशक ने मुख्यालय में फहराया तिरंगा
देहरादून: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर क्लेमनटाउन थाना प्रभारी को दिया प्रशस्ति पत्र व मायापुर हरिद्वार के फायर स्टेशन को बेस्ट फायर स्टेशन की ट्राफी दी। गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार…
5 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का सत्र 5 फरवरी को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सुबह 11 बजे से आहूत होने जा रहा है। विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। 5 फरवरी को होने जा रहा एक दिवसीय विधानसभा सत्र कई मायने में बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस सत्र को बुलाने की मुख्य वजह यही है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा सदन के पटल पर रखा जाएगा। जिसे पारित करने के बाद उत्तराखंड राज्य में यूसीसी कानून को लागू करने…
