Blog

परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम,निकाली गयी झांकिया

देहरादून: राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में 10.30 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद विभागों की ओर से तैयार की गई झांकियों की प्रदर्शनी निकाली गई। सभी झांकियां अलग-अलग विभागों की ओर से अपने विभाग से संबंधित झांकियां तैयार की गई थी। साथ ही सूचना विभाग की ओर से तैयार की गई झांकी विकसित उत्तराखंड में विकास कार्यों को समाहित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के…

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया। महिला सशक्तिकरण की…

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और…

राम मंदिर ने भाजपा की रणनीति में कराया बदलाव

-यूसीसी ड्रॉफ्ट कमेटी का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा देहरादून: भले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते एक महीने से यूसीसी (समान नागरिक आचार संहिता) का ड्राफ्ट जल्द मिलने की बात करते रहे हो लेकिन भाजपा सरकार को अभी तक कमेटी ने ड्राफ्ट नहीं सौंपा है, जबकि कल 26 जनवरी को कमेटी का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। इसलिए अब सरकार के पास कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमेटी द्वारा ड्राफ्ट तो बहुत पहले तैयार कर लिया गया…

शारदीय पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

हरिद्वार: शारदीय पूर्णिमा पर हर की पैड़ी घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई दिनों के बाद घाट पर चहल-पहल देखने को मिली। शारदीय पूर्णिमा स्नान के लिए सबसे अधिक राजस्थान के श्रद्धालु पहुंचे। ठंड के चलते यात्रियों की आवाजाही पिछले कुछ समय से बेहद कम हो गई है, लेकिन आज शारदीय पूर्णिमा के चलते एक बार घाट पर चहल-पहल नजर आई।

काबीना मंत्री धन सिंह रावत ने दी श्रीनगर को कई योजनाओं की सौगात

श्रीनगर: उत्तराखण्ड के काबीना मंत्री धन सिंह रावत एक दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदन नगर पालिका में स्कूल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पौड़ी श्रीनगर रोड पर बनाये गए भव्य द्वार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही श्रीनगर में बनाये गए गौ धाम के लिए जाने वाले मार्ग के डामरीकरण और निर्माण का शिलान्यास भी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया। श्रीनगर में बनाये गए गौ धाम में 2000 से अधिक गायों के आने जाने और उनके भोजन पानी की…

एनसीसी का फाॅर्म भरने घर से निकली छात्रा की सड़क हादसे में मौत

रुड़की: पॉलिटेक्निक की एक छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर में सुभाष नगर कॉलोनी निवासी (20 वर्षीय) सिमरन कौर पुत्री राजवेंद्र सिंह रुड़की में केएल डीएवी पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रही थी। सिमरन ज्वालापुर से प्रतिदिन बस के द्वारा कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए आती थी। गुरुवार की सुबह सिमरन एनसीसी का फॉर्म भरने के लिए स्कूटी से रुड़की आने के लिए निकली…

पीएम मोदी ने दी मतदाता दिवस की बधाई, नव मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई। एक ऐसा अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है। जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं, उन लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी यह दिन है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आज पूर्वाह्न 11 बजे…

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के ‘परिवर्तन पोर्टल’ को किया लॉन्मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में प्रत्येक जनपद से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं और विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट फोन देकर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्ष 2022…

काॅर्बेट नेशनल पार्क से दो बाघ आएंगे दून के चिड़ियाघर

रामनगर:: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से जल्द ही दो बाघों को देहरादून स्थित चिड़ियाघर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जिसको लेकर कॉर्बेट पार्क में बाघों के स्वास्थ्य परीक्षण की कार्रवाई की गई। जिनकी रिपोर्ट भी आ गई है। इसके बाद कॉर्बेट प्रशासन आगे की कार्रवाई में लगा है। बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में व इसके आसपास से लगते क्षेत्रों से लगातार मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं सामने आती रही हैं। जिसको देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन को कई बार मानवों को निवाला बनाने वाले इन बाघों को…