-कार्मिकों के लिए गरिमापूर्ण वर्क इनवाइरमेंट बनाने के साथ ही कार्य संस्कृति में सुधार की भी दी नसीहत देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा वीडिंग की डेडलाइन दी है। एसीएस ने अगले 15 दिनों में सचिवालय के मुख्यमंत्री अनुभागों में अभियान चलाकर अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों की वीडिंग, ऑक्शन एवं साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण का कार्य पूरा करने की सख्त…
Blog
विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यूकॉस्ट को निभानी होगी महत्त्वपूर्ण भूमिका
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) की सामान्य निकाय की तृतीय बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यूकॉस्ट को महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हमें स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे जो उनके अन्दर विज्ञान और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। मुख्य सचिव ने कहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के लिए एक हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोधI राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आवंटित किये जाने का भी किया अनुरोधI मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति किया आभार व्यक्तI प्रधानमंत्री की वेडिंग उत्तराखण्ड डेस्टिनेशन की अपील के बाद उत्तराखण्ड में देश विदेश से अधिक संख्या में हो रही है शादियों की बुकिंग मुख्यमंत्री ने किया इसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार। उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये…
समयसीमा में कराई जाय जिला गंगा समितियों की बैठकें: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को राज्य गंगा समिति की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा समितियों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाए जाने वाले स्थानीय सामुदायिक समूहों ऐसे लोगों को जोड़ा जाए जो इस कार्य में दिल से रूचि लेते हैं। उन्होंने कहा कि जिला गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समयसीमा में अवश्य करा ली जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सोशल ऑडिट और थर्ड पार्टी से योजनाओं का मूल्यांकन के लिए मैकेनिज्म तैयार…
एसीएस ने की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति समीक्षा
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की। एसीएस ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ ही शासन स्तर के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी चंपावत को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ काम करते हुए जल्द से जल्द योजनाओं को पूरा करने की हिदायत दीI गुरुवार को सचिवालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को…
तीन माह से गुमशुदा मासूम मिला
हरिद्वार: तीन माह से गुमशुदा चल रहे 2 वर्षीय मासूम के मिल जाने से परिजनों में खुशी की लहर है। मेरठ निवासी यह मासूम कलियर मेले के दौरान परिजनों से बिछड़ गया था। जिसकी तलाश में पुलिस रात दिन एक किये हुए थी। यह मासूम देहरादून निवासी एक भाई बहन को मिला था जिसके परिजन न मिलने पर वह अपने साथ उसे देहरादून ले गये थे। बता दें कि बीते वर्ष 28 सितम्बर को उर्स मेले के दौरान थाना कलियर क्षेत्रांतर्गत एक दो वर्ष का बच्चा रिहान पुत्र असरफ निवासी…
गुलदार की दहशतः शाम ढलते ही हो रहे बाजार बंद,मार्निंग वाॅक से भी गुरेज
देहरादून: दून के शहरी क्षेत्रों में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। सुबह सवेरे लोगों की चहलकदमी से आबाद रहने वाले क्षेत्र में लोग अब अपने जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। राजधानी देहरादून की कैनाल रोड और जाखन से सटे रिहायशी इलाकों में स्थानीय बाजार भी अब रात में एक से डेढ़ घंटा पहले ही बंद हो रहे हैं। क्षेत्र में शाम के वक्त लोगों ने अपने बच्चों को पांच बजे के बाद बाहर भेजना बंद कर दिया है। क्षेत्रीय पार्षद कमल थापा ने…
आपदा मोचन निधि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्ताव करें पोर्टल पर अपलोड: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देश दिए कि भविष्य में आपदा मोचन निधि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के सभी प्रस्ताव फोटो वीडियो के साथ गतिशक्ति पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएं। उन्होंने सचिव आपदा को सभी…
अभिनव पहल: मुख्यमंत्री को मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी
-जनहित के कार्यों में लगेगी मिलने वाली धनराशि देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में लोगों से अपील…
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चंपावत में 58 नर्सिंग अधिकारियों को किए नियुक्ति पत्र वितरित
देहरादून: प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद चंपावत में 58 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किएI इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही नर्सिंग, वार्ड ब्वाय, तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएगी। बुधवार को गोरलचौड़ मैदान के निकट राजकीयऑडिटोरियम में आयोजित नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम…
