ऋषिकेश: नए साल के जश्न के लिए ऋषिकेश शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज गए हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 80 फीसदी एडवांस ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। वहीं, वीकेंड होने के चलते शहर में सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। शहर में हरिद्वार रोड, नटराज रोड़, लक्ष्मण झूला मार्ग, तपोवन बायपास मार्ग आदि क्षेत्र में भारी संख्या के पर्यटकों के वाहन पहुंचने से…
Blog
एसीएस राधा की रतूड़ी ने गृह विभाग की समीक्षा
मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत जिलों के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कारागारों की मांग पर कैदियों को मेडिकल सुविधा आदि तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की आपूर्ति को तत्काल एवं शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने की कड़ी हिदायतI राज्य में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन की कार्यवाही आरम्भI एसआईएसएफ (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल ) के गठन की कार्यवाही को तीव्र करने के निर्देशI देहरादून: मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने जिलों के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कारागारों की मांग पर कैदियों को…
मुख्यमंत्री ने किया श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में प्रतिभाग
– प्रभु राम शांति और शक्ति स्वरूपः धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम कथा सुनी। श्रीराम कथा का वाचन भगवताचार्य डॉ. गीता राम त्रिपाठी ने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें श्रीराम कथा का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन…
पिछले कई दिनों से लापता किशोर मसूरी से बरामद
उत्तरकाशी: घर से बिना बताये कई दिनों से लापता चल रहे दो किशोरों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मसूरी से बरामद कर लिया है। जिनकी काउंसलिग कराने के बाद उन्हे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 13 दिसम्बर को डोभाल गांव मोरी निवासी आशा देवी जो हॉल में लदाड़ी, उत्तरकाशी में किराये के मकान पर रहती है। उसके द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में अपने पुत्र व उसके साथी को 8 दिसम्बर से किराये के मकान लदाड़ी उत्तरकाशी से कहीं चले जाने व काफी…
तराई पूर्वी वन क्षेत्र में बाघ और हाथी की मौत से हड़कंप
नैनीताल: उत्तराखंड में कुमाऊं के वन्य क्षेत्र सुरई रेंज में एक बाघ और किलपुरा रेंज में एक हाथी की मौत हुई है। डीएफओ संदीप कुमार के अनुसार जिस बाघ की डेड बॉडी मिली है वो नर था। बाघ की उम्र करीब 12 साल थी। वहीं जिस नर हाथी का शव मिला है वो 15 साल का रहा होगा। दोनों वन्य जीवों की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। डीएफओ के अनुसार ऐसा लग रहा है कि प्रथम दृष्टिया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाघ…
शक्ति नहर किनारे फिर गरजी जेसीबी, कई अतिक्रमण ध्वस्त
देहरादून: विकासनगर की शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार से दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। सबसे पहले कुंजा में जेसीबी से पक्के निर्माण तोड़े गए। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, विकासनगर कोतवाली, कालसी, सहसपुर, सेलाकुई व संबंधित सभी थाना क्षेत्रों के करीब 100 पुलिसकर्मी और यूजेवीएनल के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी है। शक्तिनहर किनारे कुंजा में…
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द किया जाय पूरा: एसीएस
-चम्पावत के लिए की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की समीक्षा -त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दी हिदायत देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन व पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। गुरुवार को सचिवालय में एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु…
राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू, एसीएस ने दिए अहंम निर्देश
-तत्काल एक प्रभाव से ट्रैकिंग पॉलिसी व एसओपी बनाने की दी हिदायत देहरादून: राज्य में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग एजेंसियों व कम्पनियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को पुख्ता करने, प्रदेश में एक प्रभावी ट्रैकिंग पॉलिसी या एसओपी बनाने के साथ ही डीएफओ को ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की जानकारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के साथ अनिवार्यतः सांझा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को भी इस सम्बन्ध में…
कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस, देहरादून मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा
देहरादून: कांग्रेस देशभर में गुरूवार को अपना 139वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। देशभर के कांग्रेस जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद सभी ने नए संकल्प और उत्साह के साथ कांग्रेस को आगे बढ़ाने का प्रण लिया। प्रदेश की राजधानी स्थित राजीव भवन में भी कांग्रेस ने ध्वजारोहण कर देश सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता शीषपाल बिष्ट ने कहा कि देश की आजादी के आन्दोलन से लेकर आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस की महत्वपूर्ण…
शहादत दिवस पर दूध का प्रसाद वितरित किया
रुद्रपुर: सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहबजादों तथा माता गुजरी कौर के शहादत दिवस पर चार साहिबजादे सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने साथियों के साथ महाराजा रणजीत सिंह चैक पर राहगीरों को दूध का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिख समाज के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चार साहबजादों की कुर्बानी की स्मृति में वीर बालक दिवस मनाने का…
