देहरादून: सर्दी और धुंध फायदा उठाकर दून में गुलदार ने आबादी वाले क्षेत्रों में घूमता दिखाई दे रहा है। पिछले 20 दिनों में गुलदार दो बालकों पर हमले कर चुके हैं। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गुलदार के शिकंजे से बचा लिया गया। वन्यजीव जानकार बताते हैं कि ठंड बढ़ने के साथ ही स्थितियां गुलदार के पक्ष में आ जाती है। देहरादून शहर के कई इलाकों में गुलदार दिखने की सूचना से पुलिस और वन विभाग की टीमें हरकत में आ गई हैं। रायपुर व राजपुर…
Blog
सीएम धामी ने थमाए 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सीएम आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित कार्मिक लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत…
पुलिस कप्तान ने किया 15 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र मे फेरबदल
देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून के एसएसपी अजय सिह ने 15 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए दर्शन काला को चैकी प्रभारी श्यामपुर के साथ ही एसओजी देहात का प्रभार भी सौंपा। सोमवार को एसएसपी अजय सिंह ने 15 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए दर्शन काला को चैकी प्रभारी श्यामपुर के साथ ही एसओजी देहात का भी प्रभारी बनाया। इसके साथ ही राकेश शाह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाला से कोतवाली नगर, गुमान सिंह नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मसूरी से थाना कैण्ट, संजय रावत को प्रेमनगर से कोतवाली…
मुख्यमंत्री ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महिला लाभार्थियों से संवाद
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद बागेश्वर की महिला लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 05 महिला लाभार्थियों से संवाद कर उनके विचार भी जाने। लाभार्थियों ने केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें मिली सुविधाओं के प्रति प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को उत्तरायणी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में किया ऑनलाईन आरटीआई पोर्टल का शुभारंभ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड ऑनलाईन आर.टी.आई. पोर्टल तथा ऑनलाईन द्वितीय अपील/शिकायत एवं हाईब्रिड सुनवायी की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। सूचना अनुरोध पत्रों तथा प्रथम अपीलों के ऑनलाईन प्रेषण के लिए बनाये गये पोर्टल का भी मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल बनने से लोगों का काफी मदद मिलेगी। लोगों का अपीलों की सुनवाई में आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा। सूचना का अधिकार अधिनियम से लोगों द्वारा शासन प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत तथा सामुदायिक कठिनाईयों का…
कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंची कुमारी शैलजा
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कांग्रेस में जान फूंकने उत्तराखंड आई हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद कुमारी शैलजा का ये पहला उत्तराखंड दौरा है। उनके स्वागत के लिए जुटे कांग्रेसियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कुमारी शैलजा कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बांटने वाली राजनीति बंद हो। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपसी मत भेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाए। कहा कि राज्य में बेरोजगारी…
कार और डंपर की आमने-सामने भिडंत, चिकित्सक की मौत
देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी…
मुख्यमंत्री वन विभाग पर सख्त, बच्चों पर गुलदार आक्रमण रोकने को उठायें प्रभावी कदम
देहरादून: विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिये कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये जाएं और रात्रि गश्त की जाय। उन्होंने कहा कि…
एक को नहर में धक्का देकर उतारा मौत के घाट, दुसरे पर जानलेवा हमला
हरिद्वार: उधार के पैसे मांगने पर एक व्यक्ति ने तकाजा करने वाले व्यक्ति को नहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं दूसरे पर जानलेेवा हमला किया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पाकबड़ा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी शादाब मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को उसका पिता अल्ताफ अपने साथी जीशान और हसनैन के साथ पिरान कलियर आये थे। उसके पिता के साथी हसनैन ने उसे सूचना देकर बताया कि…
मकर संक्रांतिः श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
देहरादून: मान्यता अनुसार जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। गंगा स्नान करने के बाद तिल, खिचड़ी, गर्म कंबल आदि का दान किया जाता है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान करने के लिए यूपी, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। सुबह सात बजे से ही हरकी पैड़ी पर स्नान का क्रम शुरू हो गया था। लेकिन गंगा घाटों पर स्नान करने वाले…
