हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लागते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृव में सीएम के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध करते काले गुबारे हवा में उड़ाये। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने सीएम धामी हर मोर्चे पर विफल हो रहे सरकारी मेडिकल कॉलेजों से लेकर खनन तक सब निजीकरण कर मोटा माल कमा रहे हैं युवा रोजगार के लिये दर दर भटक रहे सीएम हवाई दौरे…
Blog
कच्ची शराब के साथ एक और गिरफ्तार
हल्द्वानी: शहरी क्षेत्रों में कच्ची शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। मुखानी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति पूरनपुर गांव में वन विभाग कार्यालय के पास कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे धर दबोचा। उसके पास मिले कट्टे की तलाशी ली…
प्राणियों के ऊपर परमात्मा प्रेम की वर्षा करते हैंः ममगांई
-कण्डारा में जलयात्रा ने बनाया वातावरण को भक्तिमय रूद्रप्रयाग: कण्डारा नागपुर रूद्रप्रयाग मे गैरोला परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के छठवें स्थानीय परम्परा के अनुसार रंगशाला मगरों से मुख्य यजमान महीधर प्रसाद गैरोला सिर पर प्रधान जल कलश कतारबद्ध महिलाओं के सिर पर कलश गंगामया की आरती करते हुए कथा पंडाल तक जल यात्रा निकाली गयी। वहीं विद्वान आचार्य गोपाल जी सहित भक्तों का अभिषेक किया। इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम व्यासपीठालंकृत आचार्य शिवप्रसाद ममगांई जी ने कथावाचन करते हुए कहा कि वैराग्य के बिना भक्ति बोझिल है तथा…
डीएम ने दिये ईंट भट्ठे की घटना की मजिस्टेªटी जांच के आदेश
-मृतकों के आश्रितों को दी जायेगी दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही मंगलवार की प्रातः लगभग 6 बजे आपदा प्रबन्धन के माध्यम से ग्राम लहबोली, तहसील रूड़की विकास खण्ड नारसन में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये। वहां…
सट्टे की खाईबाड़ी करता सटोरिया गिरफ्तार
हल्द्वानी: बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टा पर्ची और नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बनभूलपुरा ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान ख्वाजा कालोनी इंद्रानगर से एक सटोरिए को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए धर दबोचा। उसके पास से सट्टा पर्ची और 1220 रूपए की नगदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अजीम निवासी इंद्रानगर बड़ी मस्जिद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…
चोरी का खुलासा, 31 लाख रूपये के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: पुलिस ने महिन्द्र शोरूम की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को 31 लाख रूपये की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि 24 दिसम्बर को महिन्द्र शोरूम के एकाउंटेंट युगल किशोर उनियाल ने नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके शोरूम से रात्रि में किसी ने लाखों की नगदी…
कार की टक्कर से बुलेट सवार छात्र की मौत, किशोरी घायल
रुद्रपुर: सिडकुल क्षेत्र में कार और बुलेट की भिड़ंत हो गई। इससे बुलेट पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे।बाद में सूचना पर सिडकुल पुलिस चैकी प्रभारी भी पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलियापुर थाना बकेबर इटावा और हाल मेट्रोपोलिस सिटी निवासी जयदेव यादव सिडकुल की किसी कंपनी में जीएम है। उनका 16 वर्षीय पुत्र निखिल यादव कक्षा 10…
रिजॉर्ट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर फायरिंग, दो पक्षों में मारपीट
हल्द्वानी: भुजियाघाट के एक रिजॉट में रशियन लड़कियां नचाने को लेकर हंगामा हो गया। क्रिसमस पार्टी केे दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। कई राउण्ड फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हंगामे के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लड़कियां हंगामे के दौरान फंसी रही। सोमवार देर शाम भुजियाघाट के रिजॉट में क्रिसमस की पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हरियाणा के गायक अजय हुड्डा भी कार्यक्रम में आमंत्रित था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम…
टिहरी में सीएम का रोड शोः जिले को दी 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की सौगात
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।वहीं, इसके बाद अब मुख्यमंत्री का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित ष्बेटी-ब्वारयूं कु कौथिगष् कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक…
पकड़ा गया तीन महिलाओं को मारने वाला आदमखोर
नैनीताल: सोमवार देर रात भीमताल का आदमखोर बाघ पकड़ लिया गया है। युद्ध स्तर पर चले कैच टाइगर ऑपरेशन को रात को सफलता मिली। जानकारी के अनुसार नैनीताल के भीमताल इलाके में दस दिन के अंदर तीन महिलाओ सहित कई मवेशियों को मारने वाले आदमखोर बाघ के विषय में वन विभाग की टीम को पता चला कि जंगलिया गांव में बाघ ने एक गाय को मार दिया है। इसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आखिरकार कई घंटों की मशक्कत के बाद बाघ वन विभाग की टीम के…
