Blog

सीएम धामी ने दिए अधिकारीयों को निर्देश, 2025 तक बनाएं राज्य को ड्रग्स फ्री

-गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से किये जाएं कार्य -ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करारों को तेजी से उतारा जाए धरातल पर देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करारों को तेजी से धरातल पर उतारा…

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर, अस्पताल में भर्ती !

-पाकिस्तान के कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद नई दिल्ली: मुंबई बम हमलों के मास्‍टरमाइंड, मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। दाऊद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में है। वह 1993 बम विस्फोट मामले में वांछित है।…

लूट के मामले में 17 साल से फरार वांरटी बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार: लूट के मामले में 17 साल से फरार चल रहे एक वांरटी बदमाश को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना नाम बदलकर अपने परिवार के साथ आम जिन्दगी जी रहा था। मामला वर्ष 2006 का है जहां वर्ष 2006 में एक बदमाश द्वारा अपने दो अन्य साथियों मिलकर कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी कार में बैठाकर, उसके साथ मारपीटने के बाद लूट कर सड़क में फेंक दिया और फरार हो गए। तब हरिद्वार पुलिस ने इनका पीछाकर थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत चिड़ियापुर बॉर्डर…

विकसित भारत संकल्प यात्रा का निगम में जोरदार स्वागत

रुद्रपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा का यहां नगर निगम सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की  जानकारी दी। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक  चुघ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर संपूर्ण भारत वर्ष के…

आदमखोर बाघ से निजात दिलाने की मांग

नैनीताल: जिले के भीमताल ब्लाक के पिनरो के तोक डोब व मलुवाताल के तोक कसेल में पीड़ित परिवार से ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आदमखोर बाघ को पकडने या मारकर निजात दिलाने की मांग की। ब्लाक प्रमुख डा.बिष्ट के मुताबिक वर्तमान में ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं, हालत यह है कि लोग शाम को 4 बजे बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। उच्च न्यायालय ने इसे मारने पर रोक लगा दी है, जबकि विभाग इसे…

बाल संप्रेक्षण गृह किशोरी प्रकरण पर बोली कांग्रेस, शासन प्रशासन सो रहा कुंभकर्णी नींद

देहरादून: हल्द्वानी के संप्रेक्षण गृह में किशोरी से रेप के मामले में कांग्रेस प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने प्रेस वार्ता कर शासन प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि हल्द्वानी में तीन मामले ऐसे हो चुके हैं, जो शासन प्रशासन की हीलाहवाली को दर्शा रही है। उन्होंने इसे शासन-प्रशासन की कुंभकर्णी नींद बतायाI कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पहले मूक बधिर बच्चों का यौन शोषण हुआ। अब बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी से रेप की घटना सामने आई। जिस पर सरकार गंभीर नहीं…

सिलक्यारा हादसे में श्रमिकों का धैर्य सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सिलक्यारा रेस्क्यू में लगी केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन…

मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के जैनतंवाला स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दौरान शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

सात हजार फिट की ऊंचाई पर दिखा बाघ,वन विभाग भी हैरान

अल्मोड़ा: जागेश्वर और बिनसर में दिखाई दिए बाघ के बाद अब सोमेश्वर व रानीखेत से सल्ट क्षेत्र तक बाघ का भय है। वन विभाग के अनुसार बिनसर में डीएफओ के वाहन के आगे से निकला बाघ वही है जो जागेश्वर के शौकियाथल में ग्रामीणों को दिखा था। बिनसर समुद्रतल से सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। आज से पहले इस क्षेत्र में बाघ नहीं दिखे हैं। ऐसे में वन विभाग का दावा है कि यह बाघ रामनगर के कार्बेट नेशनल पार्क से यहां तक पहुंचा है। अब वह…

भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कोई भी हो बख्शेंगे नहींः सीएम धामी

देहरादून: हरिद्वार में शत्रु संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के मामले में एसडीएम सहित 28 लोगों के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने से पीसीएस अधिकारी संवर्ग में हड़कंप मचने के साथ विजिलेंस कार्यवाही को लेकर भारी आक्रोश है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के मामले में सख्त रुख दिखाते हुए कहा है कि गड़बड़ी करने वाला भले ही कोई व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते कल विजिलेंस द्वारा इस भ्रष्टाचार…