Blog

पुण्य करना पड़ा भारी, रोटी देने गए व्यक्ति को गाय ने मारा धक्का,मौत

देहरादून: गाय को रोटी देने के चक्कर में एक व्यक्ति असमय काल का ग्रास बन गया। बुधवार को मसूरी के झड़ीपानी के निकट रोटी देने गए  एक व्यक्ति को गाय ने धक्का मार दिया। जिससे वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लाने की मांग

देहरादून: जम्मू.कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उत्तराखण्ड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित धर्मनगरी के सभी साधू सतों ने स्वागत किया है। साधू संतो ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व में पीओके को भारत में मिलाने के लिए प्रयास किए थे। अब वह समय आ गया है कि पूरा कश्मीर भारत के साथ आ जाए तो भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच झगड़ा ही समाप्त हो जाएगा। इस मामले में बीते रोज हरीश रावत ने भी बयान जारी कर कहा था कि सुप्रीम…

डीजीपी अभिनव कुमार ने की एनएसए डोभाल से मुलाकात

देहरादून: उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात कर राज्य की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी दीउत्तराखंड में राष्ट्रीय सुरक्षा और महत्व के अनेक संस्थान हैं। जैसे कि आईएमए आर्डिनेंस फैक्ट्री,सर्वे आफ इंडिया आदि। ऐसे में यह मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। नवनियुक्त डीजीपी ने एनएसए को राज्य की आंतरिक सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी और उत्तराखंड पुलिस के सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। डीजीपी ने एनएसए को बताया कि उत्तराखण्ड राज्य सुरक्षा के लिहाज से देश का एक…

पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप  क्षेत्र निवासी एक युवक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र एक निजी स्कूल के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 35 रविद्रनगर निवासी 25 वर्षीय राम मंडल पुत्र फकीर मंडल रविवार की शाम घर से बाहर जाने के लिए निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा था। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि राम दरियानगर में स्थित…

तेजस्विनी नारी शक्ति सम्मानः- 40 महिलाएं हुई सम्मानित

विकासनगर। तेजस्विनी बिजनेस एसोसिएशन एंड चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा तेजस्विनी नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माया ग्रुप आफ कालेज की एमडी तृप्ति जुयाल सेमवाल और समाजसेवी रूपा शर्मा व नगरपालिका विकासनगर अध्यक्षा शांति जुवांठा ने शिरकत की। इस मौके पर फाउंडर तेजस्वानी प्रिया गुलाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कामकाजी और प्ररेणा स्रोत महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और अतिथियों के तौर पर मौजूद महिलाओं के साथ ही कार्यक्रम में शिरकत करने वाली नारी शक्ति ने अपने जीवन…

उत्तराखंड की संस्कृति का होगा संगमः भट्ट

हल्द्वानी। अपनी धरोहर संस्था  उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन हेतु विगत कई वर्षों से कार्यरत हैं और अपने अधिवेशनों व गोष्ठियों के साथ जिला बैठकों के माध्यम से 22 सौ किलोमीटर की श्री गोलज्यू संदेश यात्रा निकालने का कार्य भी संस्था द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। यह बात प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट ने कहीं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य का सर्वांगीण विकास हो इस हेतु समाज के विभिन्न वर्गो का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्था द्वारा तृतीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 17 व 18…

भीमताल के कई क्षेत्रों में गुलदार का आंतक बरकार

नैनीताल: भीमताल के कई क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार का आतंक है। नैनीताल के भीमताल ब्लॉक में तीन दिन में एक गुलदार ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहोल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में गुलदार के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जिसके बाद ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा और इलाके के लोग वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग…

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,  महिला सरगना और एक व्यक्ति गिरफ्तार

हल्द्वानी: पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की महिला हल्द्वानी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सरगना और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक महिला भागने में कामयाब रही। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुखानी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर एक महिला देह व्यापार कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए पते पर दबिश दी। इस…

क्षतिग्रस्त मालन पुल के शीघ्र निर्माण को लेकर पर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

कोटद्वार: लालढंग मोटर मार्ग और क्षतिग्रस्त मालन पुल का निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश है।  पूर्व सैनिकों की अगुवाई में चिलरखाल में स्थानीय लोगों ने  प्रदर्शन किया।। बारिश के दौरान मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया था, जिसके चलते यहां आवागमन ठप है। हालांकि लोनिवि दुगड्डा की ओर से बीते 13 जुलाई को टूटे मालन पुल के पुनर्निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को आईआईटी बीएचयू (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के विशेषज्ञों ने क्षतिग्रस्त मालन पुल का निरीक्षण कर इसके लिए तैयार किए…

पीआरडी के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आज की परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया। पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं। वहीं समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि…