हरिद्वार: पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने हरिद्वार पहुंच उपराष्ट्रपति के जनपद दौरे को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा। आज यहां उपराष्ट्रपति भारत सरकार के आगामी जनपद दौरे को लेकर की जा रही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीजीपी उत्तराखण्ड अभिनव कुमार, आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नगन्याल एवं अन्य ऑफिसर्स के साथ हरिद्वार पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीजीपी द्वारा एक बैठक बुलाई गई जिसमें एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया। बैठक…
Blog
सिलक्यारा रेस्क्यू: सीएम धामी ने रैट माइनर्स को किया सम्मानित
-शॉल ओढ़ाकर, 50-50 हजार रूपये राशि के चेक किये प्रदान देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सीएम आवास में उत्तरकाशी सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टनल की खुदाई कर अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के साथ सभी रैट माइनर्स को 50-50 हजार रूपये की सम्मान राशि के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैट माइनर्स ने अपनी जान की परवाह किये बिना कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य किया। कहा सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन…
व्हटस्एप चालू कराने के चक्कर में चार लाख रूपए गवाएं
देहरादून: व्हटसएप चालू कराने के चक्कर में चार लाख रूपये गंवाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाकले रोड एफआरआई निवासी वेदपाल सिंह ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर व्हटसएप बन्द हो जाने के कारण व्हटसएप चालू करवाने के लिए टोल फ्री नम्बर सर्च कर रहा था, तभी टोल फ्री नम्बर के साथ एक नम्बर भी आया। उसने उस नम्बर पर कॉल किया और अपना व्हटसएप बन्द चालू करने को कहा। इस दौरान…
प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने के लिए किये जाएं प्रयास: सीएम धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित राज्य के गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना। विभिन्न जनपदों से गुरिल्ला स्वयं सेवक वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों में प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि गुरिल्ला स्वयं सेवकों की जिन समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकता है, वे किये जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से भी गुरिल्ला प्रशिक्षकों के लिए मदद के लिए…
हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक के घर धावा बोलकर की लूटपाट
रुद्रपुर: काशीपुर क्षेत्र दढियाल हनुमान नगर में हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक के घर में धावा बोल तांडव मचाया और लूटपाट की। विरोध करने पर शिक्षक पर जान लेवा कर दिया। इससे शिक्षक लहूलुहान हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। शिक्षक से घटना की जानकारी ली। इधर घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत है। दढियाल रोड हनुमान नगर फेस टू निवासी शिक्षक यशपाल सिंह पुत्र के रहते हैं। मंगलवार की रात को शिक्षक के घर में हथियारबंद बदमाश घुस आए…
पालिका कर्मियों को तीन माह का वेतन देने की मांग, ज्ञापन सौंपा
नैनीताल: नगर पालिका परिषद नैनीताल के निवर्तमान सभासद राहुल पुजारी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी पूजा चंद्र को ज्ञापन देकर जल्द ही नगर पालिका कर्मियों को तीन माह का वेतन देने की मांग की है। उन्होंने कहा पालिका प्रशासन द्वारा पालिका के समस्त कर्मचारियों को उनके देयको का भुगतान नहीं किया गया तो तो उनके द्वारा पालिका प्रशासन के खिलाफ धरना दिया जाएगा, उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कहा कि बड़े खेद का विषय है कि नगर पालिका परिषद नैनीताल की दोनों कर्मचारी यूनियनों द्वारा समय-समय…
ट्रांसपोर्टरों की एआरटीओ से सकारात्मक वार्ता
हल्द्वानी: देवभूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर महासंघ की बैठक ट्रांसपोर्टनगर में आयोजित की गई। इसमें प्रशासन से सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। बैठक में सीओ संगीता, एआरटीओ संदीप वर्मा एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश मेहरा मौजूद रहेमहासंघ ने पूर्व में कमिश्नर दीपक रावत से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म की थी। इसके अलावा महासंघ द्वारा लगातार अंडरलोडिंग के मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रयास करता रहा। इसके मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान एआरटीओ व सीओ ने ओवरलोडिंग के? खिलाफ रात्रि में भी सघन चेकिंग अभियान…
धोखाधड़ी से लाखों रूपए हड़पे
हल्द्वानी: धोखाधड़ी से पैसे और जेवर हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकीय कन्या इंटर कालेज लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा निवासी उसमान पुत्र अस्तर अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पुराने परिचित मो. युसूफ पुत्र मो. सुलेमान व उसकी पत्नी शबाना मो. नदीम निवासी हमिलाय स्ककूल गौजाजाली के मकान में किराए पर रहते हैं। उन्होंनें अपनी पारिवारिक मजबूरी बताकर उससे 4 लाख 30 हजार रूपए…
ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी
–पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश विकासनगर: सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप से चोर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक ने जब देखा तो घटना की सूचना पर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9,40 पर सेलाकुईस्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक एक रस्सी लटक थी।…
मुख्यमंत्री ने किया जी.एम.वी.एन द्वारा कैन्टीन का शुभारम्भ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी.एन. की कैन्टीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगन्तुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान उन्होंने जी.एम.वी.एन. को कैन्टीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने…
