देहरादून, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1 लाख 34 हजार 740 लोगों ने भागीदारी की है। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अभियान में कुल जनभागीदारी साढ़े 6 लाख से अधिक हो गई है। प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा एवं कृषि उपकरण…
Blog
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…
हरिद्वार, 2 अगस्त। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की शिवभक्तों ने सराहना की है। विभिन्न राज्यों से जल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और यातायात संबंधी सुविधाओं को बेहतर बताया। दिल्ली से आई संतोष पांचाल ने कहा कि वह दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर आई हैं और इस बार श्रद्धालुओं के लिए पहले की तुलना में अधिक बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला…
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को भी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर इस वर्ष की केदारनाथ एवं चारधाम यात्रा के सफल…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए नई टिहरी में 90 वर्गमीटर भूमि निःशुल्क आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। शासन के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्गमीटर रिक्त भूमि पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के…
रुद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री ने दी ₹3.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर रुद्रपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में ₹40 लाख की लागत से स्थापित 9 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसुविधाओं से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। उन्होंने ₹1.20 करोड़ की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में…
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने गदरपुर-रुद्रपुर दौरे के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र…
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
देहरादून, 28 जुलाई। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुलिया के टूटने की खबरें भ्रामक निकलीं। पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम के संयुक्त निरीक्षण में पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी के चलते पुलिया टूटने की अफवाह…
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
देहरादून, 28 जुलाई। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मसूरी रोड पर पानी वाला बैंड के समीप बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर सड़क का दो लेन निर्माण कार्य पूरा किया जाए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि 10 से 15 दिनों के भीतर दो लेन सड़क का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी…
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
देहरादून, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए गए, जबकि 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी होने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर…
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम
देहरादून, 28 जुलाई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को अजबपुर कलां क्षेत्र में घर-घर जाकर नोटिस वितरण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं को नोटिस देने और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ की सुविधा के लिए फ्लोचार्ट और चेकलिस्ट तैयार कर सभी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संचालित हो सके। जिलाधिकारी ने बताया…
