Blog

बाघ ने किया दो बाइक सवार युवकों पर हमला,दहशत

नैनीताल: शनिवार को रामनगर में बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवकों की जान बाल-बाल बची है। इस हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहोल हैै। मिली जानकारी के अनुसार मालधन चंद्रनगर निवासी दो युवक धमेन्द्र कुमार व जिन्तेद्र प्रसाद रामनगर से अपने घर जा रहे थे। हाथी डंगर वन रेंज  में  बाघ ने बाइक सवार दोनों युवकों पर हमला किया है। बाघ के हमले से इलाके में हड़कंप मचा है। लोगों का शोरगुल सुनकर बाघ युवकों को छोड़कर जंगल में…

मसूरी में 26 दिसंबर से शुरू होगा विंटर कार्निवाल

देहरादून: मसूरी में नए साल और क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं ,इसके साथ ही विंटर कार्निवाल को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मसूरी में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। सूर्यास्त के समय विंटर लाइन लगभग 2 घंटे तक दिखाई देती है। इसी विंटर लाइन के नाम पर मसूरी में दिसंबर महीने में विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन भी किया जाता है। मसूरी में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच पाला भी परेशानी बढ़ा रहा है। मसूरी में ठंड…

बाल संप्रक्षण गृह की दो महिला कर्मियों पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

हल्द्वानी: एक किशोरी को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाने के आरोप में  बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में चल रहे बाल संप्रेषण गृह से एक किशोरी के शोषण की खबर सामने आई है। आरोप है कि बाल संप्रेषण गृह की दो महिला कर्मचारी एक किशोरी को बाहर ले जाती थी। इसके बाद बाहर इस किशोरी के साथ गलत काम किया जाता था। बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर दोनों…

आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच को लेकर समिति गठित

कर्नाटक: बेलगावी में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की जांच के लिए पांच नेत्रियों की समिति बनाई गई है। इस समिति में अपराजिता सरांगी, सुनीता दुग्गल, लॉकेट चटर्जी, रंजीता कोली और डॉ आशा लकरा को शामिल किया गया है। ये सभी नेत्रियां आज बेलगाव एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। इस मामले में लापरवाही दिखाने के लिए काकती पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विजयकुमार सिन्नुर को निलंबित किया गया है। मामले के मुताबिक कर्नाटक के बेलगवी जिले में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। दरअसल…

सरकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी जानकारी

रुद्रपुर: ग्राम दानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ,भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने निस्तारण भी किया। चुघ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा…

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर शूटिंग के लिए पहुंचे लैंसडाउन

लैंसडाउन: बालीवुड स्टार अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर अपनी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर पर्यटन नगरी लैंसडाउन पहुंच गए है। अगले वर्ष फरवरी माह से अनुपम खेर की फिल्म की शूटिंग पर्यटन नगरी की वादियों में प्रस्तावित है। बुधवार को फिल्म निदेशक अनुपम खेर ने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के दुर्गा मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान अनुपम खेर ने फरवरी में प्रस्तावित अपनी नई फिल्म की लोकेशन की देखी। गौरतलब हो कि अनुपम खेर की नई फिल्म की शूटिंग पर्यटन नगरी लैंसडौन में दस फरवरी से प्रस्तावित…

ईओ ने पंत पार्क का किया औचक निरीक्षण, फड़ों को हटवाया

नैनीताल: नगर पालिका परिषद के ईओ राहुल आनंद ने पंत पार्क का औचक निरीक्षण कर वहां पर लग रहे अवैध फडों को हटाना शुरू किया। हिदायत दी अगर भविष्य में यहां अवैध फड़ लगाए गए तो कानून के तहत कार्रवाई होगी। बता दें ईओ राहुल आनंद के नेतृत्व में पालिका कर्मचारी की टीम पंत पार्क पहुंची और आवंटित 121 फड़ लाइसेंस कारोबारियों के लाइसेंस चेक कर कहां जिनको जहां पर स्थान मिला है वह वहीं पर ही समय का पालन करते हुए अपने फल लगे और इसके अतिरिक्त जितने भी…

ज्वैलर्स हत्याकांड का त्वरित खुलासा होने पर एसएसपी सम्मानित

रुद्रपुर: खटीमा ज्वैलर्स एसोसिएशन ने  ज्वैलर्स हत्याकांड का कुछ घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम के साथ ही एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी को सम्मानित किया। ज्वैलर्स एसोसिएशन ने खटीमा पुलिस व एसओजी का भी खुलासे के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि खटीमा में कुछ दिनों पहले ज्वैलर्स की हत्या हुई थी। हत्याकांड का खुलासा के लिए एसएसपी ने पुलिस व एसओजी को लगाया था और टीम ने खुलासा कर दिया। एसएसपी ने एसोसिएशन से क्षेत्र के किसी चैराहे या तिराहे पर कैमरे लगवाने को कहा। जिस पर…

पुण्य करना पड़ा भारी, रोटी देने गए व्यक्ति को गाय ने मारा धक्का,मौत

देहरादून: गाय को रोटी देने के चक्कर में एक व्यक्ति असमय काल का ग्रास बन गया। बुधवार को मसूरी के झड़ीपानी के निकट रोटी देने गए  एक व्यक्ति को गाय ने धक्का मार दिया। जिससे वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली…

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लाने की मांग

देहरादून: जम्मू.कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उत्तराखण्ड कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित धर्मनगरी के सभी साधू सतों ने स्वागत किया है। साधू संतो ने कहा कि मोदी सरकार ने पूर्व में पीओके को भारत में मिलाने के लिए प्रयास किए थे। अब वह समय आ गया है कि पूरा कश्मीर भारत के साथ आ जाए तो भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच झगड़ा ही समाप्त हो जाएगा। इस मामले में बीते रोज हरीश रावत ने भी बयान जारी कर कहा था कि सुप्रीम…