Blog

पुण्यतिथि पर सीडीएस जनरल विपिन रावत को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चैक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की।…

 भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन

–सीएम धामी ने जताया शोक देहरादून: उत्तराखण्ड भाजपा के वरिष्ठ  नेता व पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कैलाश हाॅस्पिटल में अंतिम संास ली। उनके निधन से उत्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है। वे अविभाजित उत्तर प्रदेश की पौड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उत्तराखण्ड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद वे नित्यानन्द स्वामी सरकार में मंत्री रहे। सरल सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय…

आगामी छह जनवरी को हऱिद्धार में होगा प्रथम प्रेस महाकुंभ का आयोजन

-पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों पर होगी चर्चा देहरादून: उत्तराखंड वेब पोर्टल एसोसिएशन अगले वर्ष आगामी 6 जनवरी 2024 को जनपद हरिद्वार में प्रथम प्रेस महाकुंभ का आयोजन करेगी। जिसके लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक मामलों के विष्लेषक जीत मणी पैन्यूली ने कहा कि  350 से ज्यादा पत्रकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर कोरोंना काल में राष्ट्र की सेवा करते अपना बलिदान दिया है।उन्हें विश्वास था कि सरकारी सेवकों की तरह हमारे परिवार को सरकारें कर्मचारियों की मृत्यु होने पर अनुग्रह…

लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: कनाडा में रह रहे बेटे का मित्र बताकर साढे नौ लाख रूपये की ठगी करने वाले को एसटीएफ टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता पटेलनगर देहरादून निवासी को फोन कॉल द्वारा धोखा धड़ी करके 9,40,000 रूपये ठगे गये हैं। शिकायतकर्ता की पत्नी को 09.जून 2023 को एक नंबर से फोन कॉल आया कि वह उसके बेटे हरप्रीत का दोस्त सरब बोल…

8 दिसम्बर को सचिवालय में अवकाश घोषित

देहरादून: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत शासन ने 8 दिसम्बर को सचिवालय में अवकाश घोषित कर दिया है। जबकि 16 दिसम्बर को सचिवायल खुला रहेगा। गुरूवार को यहां सचिव विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 8-9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत तथा उत्तराखण्ड सचिवालय द्वारा की गयी विशेष मांग को ध्यान में रखते हुए सम्यक विचारोपरान्त शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 8 दिसम्बर को सचिवालय में अवकाश रहेगा। इस अवकाश के स्थान पर 16 दिसम्बर दिन शनिवार…

जाम से निपटने को पुलिस ने कसी कमर

रूद्रपुर: शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बाजार पुलिस ने गुरूवार को बाईपास मार्ग पर अभियान चलाकर सडक में अतिक्रमण कारियों को खदेड़ दिया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गयी। बता दें कि काशीपुर बाईपास मार्ग पर लम्बे समय से जाम की स्थिति बनी हुयी है। शाम के समय जाम के चलते सडक पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए एसएसपी के…

सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर परिवारों को उपलब्ध कराएं

नैनीताल: भीमताल में जलजीवन मिशन की सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर 26 जनवरी 2024 तक सभी परिवारों को स्वच्छ पेयजल मानकों के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने जलजीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जनपद में 520 पेयजल योजनाओ में से 119 पेयजल योजनायें पूर्ण हो चुकी है तथा 401 योजनाओं पर कार्य गतिमान है। उन्होंने बैठक में जलजीवन मिशन के अधिकारियो को निर्देश दिये कि जनपद में जलजीवन मिशन के जो कार्य गतिमान है उन…

सीएम धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों संभाला मोर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। साथ ही उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री व समापन पर गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भवरू की भावना…

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी को लगाया फ्लैग

देहरादून: सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों…

ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला से होगा मेहमानों का स्वागत

देहरादून: प्रदेश की राजधानी में आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने जा रही इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए गुरूवार से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत ढोल-दमाऊ की थाप और तुलसी की माला पहनाकर होगा। इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संस्कृति विभाग के सतपाल राणा, दिनेश उप्रेती ने बताया कि संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से आने वाले डेलिगेट्स का स्वागत किया जाएगा। सबसे…