उत्तरकाशी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू एवं बड़कोट के मध्य सिलक्यारा के पास सुरंग में हुए भूधंसाव की घटना के बाद सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए मौके पर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। बता दें कि 12 नवंबर को सुरंग में भूस्खलन की घटना के बाद शासन-प्रशासन स्तर पर राहत एवं बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक शांतनु सरकार की निर्देशन में आठ वैज्ञानिक संस्थानों के…
Blog
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी: मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं भी मंगलवार से से शुरू हो गई है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में स्थित भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंद किए जाएंगे। खरशालीगांव में स्थित…
हमास-इजराइल युद्ध में डेट्रॉइट के चिकित्सक ने खोए अपने 20 रिश्तेदार, अब गाजा में रह रही बहन को लेकर सता रहा डर
रोचेस्टर हिल्स (अमेरिका): अमेरिका के डेट्रॉइट में श्वसन रोग विशेषज्ञ (पल्मोनोलॉजिस्ट) डॉ. इमाद शेहादा का फोन जब भी बजता है, वह यह सोचकर चिंतिंत हो जाते हैं कि कहीं गाजा में उनके प्रियजनों के बारे में कोई बुरी खबर तो नहीं है। डॉ. शेहादा (47) ने बताया कि सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में चरमपंथी समूह हमास के हमले के बाद इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया जिसमें अब तक उनके 20 रिश्तेदार तथा अन्य लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के…
उत्तरकाशी सुरंग हादसा: श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए मलबे में एमएस पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू
उत्तरकाशी: सिलक्यारा-डंडालगांव सुरंग के एक हिस्से के ढहने से पिछले दो दिनों से उसके अंदर फंसे 40 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचावकर्मियों ने मंगलवार को मलबे में बड़े व्यास के एमएस (माइल्ड स्टील) पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी । अधिकारियों ने यहां बताया कि सिलक्यारा सुरंग के धंसाव वाले हिस्से में क्षैतिज ड्रिलिंग कर उसमें पाइप डाले जाएंगे ताकि उसके जरिए, अंदर फंसे श्रमिक बाहर आ सकें। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह निर्माणाधीन सुरंग का सिलक्यारा की ओर से मुहाने से 270 मीटर अंदर…
सीएम धामी ने की गाय पूजा
सोमवती अमावस्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी
हरिद्वार: सोमवती अमावस्या स्नान पर श्रद्धालु हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड और आसपास गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी। दीपावली का त्योहार होने के चलते भोर के समय श्रद्धालुओं की घाटों पर अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। गंगा स्नान के साथ ही दीपदान और गंगा मैया का दुग्धाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना कर रहे हैं। हर ओर बम बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं श्रद्धालु दान पुण्य करने के साथ ही मंदिरों के दर्शन…
सिलक्यारा टनल हादसा: भूस्खलन बन रहा रेस्क्यू में बड़ी बाधा
उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में फंसी जिंदगियों को बचाने के लिए जो राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है उसमें सबसे बड़ी बाधा पहाड़ से लगातार सुरंग में आने वाला मलवा बना हुआ है। रेस्क्यू टीम जितना मलवा निकालकर आगे बढ़ने की कोशिश करती है उससे अधिक मलवा पहाड़ से नीचे आ रहा है। ऐसी स्थिति में सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। विशेषज्ञों द्वारा अब चौड़े फाइव ड्रिल करके इन मजदूरों तक पहुंचने की योजना पर काम किया जा रहा है लेकिन इन मजदूरों तक…
ज्वैलरी शोरूम डकैती: आगरा से लूटी गई थी वारदात में इस्तेमाल कार
देहरादून: रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना की परते लगातार खुलती जा रही है। वारदात में प्रयुक्त कार बदमाशों ने जून माह में आगरा से लूटी थी। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में अन्य प्रांतों में दबिश डाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर रोड स्थित रिलायन्स ज्वैलरी शो रूम में हुई घटना में पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी आर्टिगा कार को सेलाकुई थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था, उक्त कार का गहन फॉरेंसिक परीक्षण किया गया तो बदमाशों द्वारा साक्ष्य मिटाने…
सीएम धामी ने सिलक्यारा पहुंच राहत बचाव कार्यों का लिया जायजा
-सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता: मुख्यमंत्री उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के सम्बंध में…
टनल में भूस्खलन होने से अंदर फंसे 36 श्रमिकों की जान खतरे में
देहरादून: उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल बड़कोट के बीच सिलक्यारा पोलगांव (जंगल चट्टी) में निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूटने से अंदर 36 श्रमिकों के फंसे होने की खबर हैI मौके पर एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। अन्दर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने को लेकर एसडीआरएफ समेत स्थानीय प्रशासन मौजूद हैI वहीं रेस्क्यू करने के लिए टीएचडीसी से भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री धामी लगातार घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैंI रविवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के अंदर काम कर रहे 36 श्रमिकों…
