देहरादून: रिलांयस ज्वैलरी शोरूम में पडी करोड़ो की डकैती मामले में उत्तराखण्ड पुलिस की नजर बिहार पर टिकी है। इस मामले में पुलिस का दावा है कि डकैती की वारदात करने में माहिर बिहार के सुबोध गैंग का हाथ हैI हालांकि सुबोध अभी बिहार की जेल में बंद हैI उल्लेखनीय है कि नौ नवम्बर को सुबह सवा दस बजे राजपुर रोड पर सचिवालय के सामने स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में कर्मचारियों को हथियारबंद बदमाश ने हथियारों के दम पर बधंक बना शोरूम से सारे सोने चांदी, हीरे आदि के जेवर…
Blog
सीएम धामी ने राज्यपाल समेत सूबे के पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर दपावली की दी शुभकामनायें
-तोहफे भी किए भेंट देहरादून: दीपावली के पवन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सपरिवार राजभवन पहुंच मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वंही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी, डा.रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर जाकर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाए रेस्क्यू
नैनीताल: सरोवर नगरी में किराये के मकान में चलाये जा रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला सरगना व ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मौके पर पुलिस ने चार महिलाओं को भी रेस्क्यू कर परिजनो के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोगों द्वारा सैक्स रैकट कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए…
दीपावली पर मिट्टी के दिये खरीद सीएम धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, कुम्हारों से की मुलाकात। मिट्टी के दिये क्रय कर किया डिजिटल माध्यम से भुगतान। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात कर स्थानीय उत्पादों के क्रय की भी की अपील। बोले भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कर दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये व अन्य सामान तैयार करने…
कांग्रेस ने लगाया जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेले व्यावाहर का आरोप
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है, इसीलिए कभी विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साम-दाम-दंड-भेद की नीति से पदच्युत कर रही है तो कभी उनके निर्वाचित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं पर रोक लगाया जा रहा है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए…
केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू
रूद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके तहत शनिवार को दोपहर बाबा केदार के क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ की अंतिम पूजा की गयी। इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की सांयकालीन आरती भी बंद हो जाएगी। बता दें कि भैयादूज पर्व पर श्रीकेदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। समुद्रतल 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के रक्षक व क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भकुंड भैरवनाथ की शनिवार दोपहर एक बजे से विशेष-पूजा-अर्चना…
विकास कार्यों में तेजी व रोजगार सृजन को लेकर सीएम धामी ने की अधिकारियों संग बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश…
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए समस्याओं के निस्तारण पर करें कार्य: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा मुख्य सचिव को विभिन्न समस्याओं द्वारा अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने ऊर्जा निगमों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता स्तर पर प्रत्येक तीन माह…
धनतेरस की खरीदारी के साथ दिपावली का उत्सव शुरू
देहरादून: धनतेरस के साथ ही शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो गया। धनतेरस का पर्व पर धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। किन्तु बावजूद इसके बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति…
कुत्ते को मारने को लेकर दो व्यापारियों में जमकर चले लात घूसे, फट गए दोनों के सिर
रुद्रपुर: गुरुवार देर रात चौकी बाजार क्षेत्र मुख्य बाजार में उस वक्त शोर शराबे का माहौल बन गया जब एक व्यापारी द्वारा दूसरे दुकानदार को कुत्ते पीटने से रोकना महंगा पड़ गया। आवेश में आकर पहले दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी और बाद में दोनों ओर से जमकर लात घूसे चल पड़ेI देखते ही देखते दोनों ने एक दुसरे के सिर फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर सुबह होने पर एक व्यापारी के समर्थन में दुकानदारों ने बाजार चौकी पहुंच आरोपी…
