देहरादून: टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए एयरफोर्स के तीन विशेष विमान 25 टन भारी मशीन लेकर आ रहे हैं, जो मलबे को भेद कर स्टील पाइप दूसरी तरफ पहुंचने में मददगार साबित होगी। इस मशीन के जरिए प्रति घंटे 5 मी मलबा पार किया जा सकेगा। बुधवार शाम से इस मशीन के जरिए काम शुरू करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली से मशीनें की एयर लिफ्ट की गई, जो चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर उतारी गई। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर साइट तक मशीनें पहुंचाई जाएंगी। वहीं अब नॉर्वे और…
Blog
शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी: भैयादूज के पावन पर्व पर जयकारों के बीच बुधवार को शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए थे। सैकड़ों श्रद्धाल यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर इस पावन क्षण के साक्षी बने। इससे पहले गंगा की उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने कपाटबंदी से पहले मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। अन्नकूट पर्व पर…
72 घंटे बाद भी श्रमिकों का रेस्क्यू न होने पर प्रदर्शन
उत्तरकाशी: पिछले 72 घठे बाद भी टनल में फंसे 40 श्रमिकों का रैस्क्यू न हो पाने के विरोध में बुधवार को मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी से जुड़े कई अधिकारी मजदूरों को समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन वार्ता विफल रही। बैकअप में दूसरी मशीन नहीं रखने और रेस्क्यू काम में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए सुरंग के बाहर आक्रोशित मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि बैकअप में दूसरी मशीन तैयार रखनी चाहिए थी। इस मामले में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय…
भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
-भारतीय सेना बैंड के बीच जय बाबा केदार की बोलियों से गूंज उठा धाम -ढाई हजार तीर्थयात्री बने कपाट बंद होने के साक्षी -बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ यात्रा के समापन पर दी बधाई रुद्रप्रयाग: शीतलहर और बर्फ के बीच केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज बुधवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष द्वितीया, वृश्चिक राशि, ज्येष्ठा नक्षत्र के शुभ अवसर पर प्रात: साढ़े आठ बजे विधि- विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये। आजकल केदारनाथ क्षेत्र बर्फ की चादर ओढ़े है आधा फीट तक बर्फ मौजूद है आज कपाट बंद…
मुख्यमंत्री ने किया जौलजीबी मेले का शुभारम्भ
–भारत और नेपाल की साझी संस्कृति का प्रतीक है जौलजीवी मेला -जौलजीबी मेले के लिये 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काली एवं गोरी नदी के संगम पर आयोजित 110 वर्ष पुराने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत, नेपाल व तिब्बत के मध्य आपसी सौहार्द, व्यापारिक, सास्कृतिक व परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। यह मेला धार्मिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत एवं नेपाल देश के…
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 पर कर रहा प्रतिभाग
देहरादून: प्रगति मैदान में चल रहे भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 में कर रहा प्रतिभाग आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 42वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 पर प्रतिभाग किया जा रहा है। उत्तराखण्ड पैवेलियन के निदेशक प्रदीप नेगी मे बताया कि राज्य के पैवेलियन में कुल 36 स्टॉल लगे हैं, जिसमें जनपद हरिद्वार, देहरादून, पौढ़ी गढ़वाल, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली एवं टिहरी जनपद के शिल्पियों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विपणन हेतु स्टॉल लगाये गये है। पैवेलियन में…
टनल से मजदूरों को निकालने का अभियान तेज, सभी श्रमिक सुरक्षित
–फंसे श्रमिकों से कराई परिजनों की बात देहरादून: निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। अब ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगाई गई है। 900 मिमी व्यास के पाइप घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही ऑगर ड्रिलिंग मशीन भी साइट पर पहुंच गई है। ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है। निर्माणाधीन सुरंग में ऊपर से लगातार गिर रही मिट्टी बचाव अभियान में रुकावट पैदा कर रही है। ऐसे में अब पाइप डाला जाएगा,…
सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक गौचर मेले का उद्घाटन
-गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करने की घोषणा पारम्परिक पहाड़ी संस्कृति से सजा पांडाल बना आकर्षण का केन्द्र चमोली: गौचर में 71वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शानदार आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण करने की घोषणा भी की। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए…
सुरंग में भूधंसाव के बाद सर्वेक्षण के लिए मौके पर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम
उत्तरकाशी: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू एवं बड़कोट के मध्य सिलक्यारा के पास सुरंग में हुए भूधंसाव की घटना के बाद सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए मौके पर पहुंची वैज्ञानिकों की टीम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। बता दें कि 12 नवंबर को सुरंग में भूस्खलन की घटना के बाद शासन-प्रशासन स्तर पर राहत एवं बचाव के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक शांतनु सरकार की निर्देशन में आठ वैज्ञानिक संस्थानों के…
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तरकाशी: मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं भी मंगलवार से से शुरू हो गई है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में स्थित भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंद किए जाएंगे। खरशालीगांव में स्थित…
