Blog

केदारनाथ धाम में राहुल गांधी का भंडारा

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया।वहीं सोमवार को राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। इससे पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर जब राहुल गांधी बाबाकेदार की अरती में शामिल हुए तो उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ जुट गई। रविवार को केदारनाथ में राहुल गांधी ने भक्तों को अपने हाथों से…

निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल पर आग लगने से हड़कंप

देहरादून: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। उस वक्त सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व डीडीआरए के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात 7.30 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टीक-15 सुरंग के एक किलोमीटर के शुरुआती हिस्से में कुछ केमिकल सामान रखा हुआ…

पुलिस कर्मी की पत्नी का मोबाइल लूटा

देहरादून: मेले से घुमकर आ रही पुलिस कर्मी की पत्नी से बाईक सवार बदमाशों ने पर्स व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाईन निवासी पुलिस कर्मी भरत सिंह रावत की पत्नी रेबा रावत ने नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया वह मेला देखकर अपने आवास पुलिस लाईन जा रही थी। जब वह गुरुनानक ग्राउन्ड से पुलिस लाईन अपने सरकारी क्वार्टर पर आ रही थे। तभी बाईक पर दो लडके दून क्रैम्वरीज स्कूल और एसजीआरआर स्कूल…

पांच बदमाश गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्राली, दो तंमचे, चार कारतूस व कार बरामद

देहरादून: बीते 3 नवम्बर की रात हुई डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूती गयी ट्रैक्टर ट्राली समेत दो तमंचे, चार कारतूस व डकैती में प्रयुक्त कार भी बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीती 3 नवम्बर को इस्तकार पुत्र लियाकत निवासी ग्राम कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ कोतवाली ने विकासनगर कोतवाली पर तहरीर देकर बताया था कि, कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मजदूरों को डराते धमकाते हुये रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर…

डिपल यादव ने किए बदरी विशाल के दर्शन

देहरादून: सोमवार की सुबह उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने बदरी विशाल के दर्शन किए। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई। उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी…

लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी शुरू

देहरादून: पदोन्नति और यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, काम करने से रोकने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, शिक्षकों का कहना है, वे किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, देखना यह है कि विभाग कितने शिक्षकों पर कार्रवाई करता है। एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए…

समाजवादी पार्टी लडे़गी उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव

देहरादून: समाजवादी पार्टी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैI वहीं अन्य सीटों पर गठबंधन के साथ मिलकर मैदान में रहने की बात कही I उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अश्वनी मुदगल ने कहा उउत्तराखंड में हमारी पार्टी हरिद्बार और नैनीताल, दो सीटों पर चुनाव लडे़गी। बाकी सीटों पर हमारी पार्टी गठबँधन में चुनाव लडे़गी। इस अवसर पर समाजवादी नेता आभा बड़थ्वाल भी मौजूद रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंचे सीएम धामी,गतिविधियों का किया अवलोकन

-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अधिकारियों को किया आमंत्रित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, NSE पहुंच स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, NSE की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 08 और 09 दिसंबर 2023 को देहरादून में होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के अनुकूल…

सूबे के एक दर्जन स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली आधुनिक एक्सरे मशीनें

-जिला अस्पताल चंपावत व उप जिला अस्पताल ऋषिकेश में स्थापित होंगी सिटी स्कैन मशीन -स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े अस्पतालों की दौड़ देहरादून: प्रदेश के एक दर्जन राजकीय चिकित्सालयों को 300 एमए की एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें से अल्मोड़ा जनपद के सीएचसी सोमेश्वर, देघाट, जैती, पिथौरागढ़ में सीएचसी गंगोलीहाट, टिहरी में सीएचसी कीर्तिनगर, चम्बा पौड़ी में पीएचसी बूंगीधार, चाकीसैंण, सीएचसी सतपुली, हरिद्वार में सीएचसी बहादराबाद देहरादून में सहसपुर व रूद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि अस्पताल शामिल है। इन चिकित्सालयों…

विभागों को अपने आन्तरिक विभाजनों को समाप्त कर समन्वय से कार्य करने की नसीहत

देहरादून: एसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जो कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में आ गये हैं वे स्वतः ही जनहित की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गए हैं, इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी या अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नही किया जाएगा। एसीएस ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता से पूरे किये जाने आवश्यक हैं। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत पर्यटन विभाग, पंचायती राज्य विभाग, समाज कल्याण विभाग…