नैनीताल: सरोवर नगरी में किराये के मकान में चलाये जा रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला सरगना व ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मौके पर पुलिस ने चार महिलाओं को भी रेस्क्यू कर परिजनो के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में कुछ लोगों द्वारा सैक्स रैकट कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। त्वरित कार्यवाही करते हुए…
Blog
दीपावली पर मिट्टी के दिये खरीद सीएम धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, कुम्हारों से की मुलाकात। मिट्टी के दिये क्रय कर किया डिजिटल माध्यम से भुगतान। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात कर स्थानीय उत्पादों के क्रय की भी की अपील। बोले भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कर दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये व अन्य सामान तैयार करने…
कांग्रेस ने लगाया जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेले व्यावाहर का आरोप
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है, इसीलिए कभी विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साम-दाम-दंड-भेद की नीति से पदच्युत कर रही है तो कभी उनके निर्वाचित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं पर रोक लगाया जा रहा है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए…
केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू
रूद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके तहत शनिवार को दोपहर बाबा केदार के क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ की अंतिम पूजा की गयी। इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की सांयकालीन आरती भी बंद हो जाएगी। बता दें कि भैयादूज पर्व पर श्रीकेदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। समुद्रतल 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के रक्षक व क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भकुंड भैरवनाथ की शनिवार दोपहर एक बजे से विशेष-पूजा-अर्चना…
विकास कार्यों में तेजी व रोजगार सृजन को लेकर सीएम धामी ने की अधिकारियों संग बैठक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश…
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए समस्याओं के निस्तारण पर करें कार्य: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा मुख्य सचिव को विभिन्न समस्याओं द्वारा अवगत कराया गया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाए। मुख्य सचिव ने ऊर्जा निगमों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिशासी अभियंता स्तर पर प्रत्येक तीन माह…
धनतेरस की खरीदारी के साथ दिपावली का उत्सव शुरू
देहरादून: धनतेरस के साथ ही शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो गया। धनतेरस का पर्व पर धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। किन्तु बावजूद इसके बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति…
कुत्ते को मारने को लेकर दो व्यापारियों में जमकर चले लात घूसे, फट गए दोनों के सिर
रुद्रपुर: गुरुवार देर रात चौकी बाजार क्षेत्र मुख्य बाजार में उस वक्त शोर शराबे का माहौल बन गया जब एक व्यापारी द्वारा दूसरे दुकानदार को कुत्ते पीटने से रोकना महंगा पड़ गया। आवेश में आकर पहले दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी और बाद में दोनों ओर से जमकर लात घूसे चल पड़ेI देखते ही देखते दोनों ने एक दुसरे के सिर फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर सुबह होने पर एक व्यापारी के समर्थन में दुकानदारों ने बाजार चौकी पहुंच आरोपी…
रिलायंस गोल्ड शॉप्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगे सुराग
देहरादून: गुरूवार को रिलाइंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती मामले में पुलिस को जांच के दौरान बिहार के एक गैंग का इनपुट मिला है। यह गैंग पहले भी देश के कई राज्यों में रिलायंस गोल्ड शाप्स पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गयी है। राजपुर रोड स्थित रिलायन्स के ज्वैलरी शो-रूम में हुई डकैती की घटना के खुलासे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। जिसमें क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व…
आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में गृहमंत्री अमित शाह ने की शिरकत
देहरादून: शुक्रवार कों आईटीबीपी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल भी परेड में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइव फ्रंटियर, ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्दन फ्रांटियर्स, नक्सल फ्रंटियर, महिला नक्सल फ्रंटियर, स्की फोर्स, कमांडो दस्ता, पैरा ट्रूपर्स की टुकड़ियां परेड में शामिल…
