देहरादून: राजधानी के बीचोंबीच स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यपार का पुलिस ने पर्दाफाश किया हैI पुलिस ने छपा मारकर महिला मैनेजर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फिलहाल स्पा सेंटर का मालिक फरार। सेंटर से तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। तलाशी करने पर स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। चकराता रोड के क्राउन टावर स्थित डिलाइट स्पा सेंटर में छापे के दौरान पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार चला रही महिला मैनेजर को गिरफ्तार किया हैI जानकारी के मुताबिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को…
Blog
गाली गलौज के वायरल वीडियो मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून: कॉलेज निदेशक से गाली गलौज के वायरल वीडियो की द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जल्द फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं वीडियो में गाली गलौज करते दिख रहे विधायक का वॉयस सैंपल भी लिया जाना है। पूरे मामले के मुताबिक पिछले दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज निदेशक के घर में घुसकर अभद्रता की। जिसका वीडियो भी वायरल हैI वीडियो में विधायक कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज…
एमबीबीएस, पैरामेडिकल छात्रों के बीच पुलिस ने की जानकारी साझा
-नशा उन्मूलन, यातायात नियम, साइबर क्राइम महिला उत्पीड़न के बारे में दी जानकारी श्रीनगर: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को एसएसपी पौड़ी श्वेता चैबे के निर्देश पर श्रीनगर पुलिस द्वारा एक जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों में हिस्सेदारी निभाकर समाज हित में आगे आने का आह्वान किया गया। पुलिस ने छात्रों को नशा उन्मूलन, यातायात नियम, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न विषयों के साथ ही पुलिस द्वारा चलाये जा रहे गौरा शक्ति एप के बारे में…
दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र, मरीजों को मिलेगा जेनेरिक दवाओं का लाभ
-स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के परिसर में जन औषधि केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया। इससे पहले जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ओपीडी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा था। आज से अस्पताल के फुट ओवर ब्रिज के निकट जन औषधि केंद्र विधिवत रूप से संचालित हो गया।औषधि केंद्र के उद्घाटन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के अलावा देहरादून मेयर सुनील…
पाखरो टाइगर सफारी प्रकरण पर सीबीआई जांच को तैयार सरकार
-अवैध निर्माण-पेड़ कटान पर जांच के घेरे में अफसर -हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने लिया निर्णय देहरादून: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पाखरो टाइगर सफारी के नाम पर हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान के मामले में सरकार सीबीआई जांच को तैयार है। धामी सरकार ने इस मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ न जाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से विभाग के साथ ही संबंधित अफसरों में भी हड़कंप मचना तय है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पाखरो टाइगर सफारी के नाम पर हुए अवैध…
भारत से फरार गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की कनाडा में हत्या, एनआईए की वॉटेंड लिस्ट में था शामिल
महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी, कहा-महिलाओं की और भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में दो तिहाई आरक्षण के प्रावधान वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक के संसद के निचले सदन में पारित होने पर बुधवार को प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण होगा और राजनीतिक प्रक्रिया में उनकी और भी अधिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “लोकसभा में संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 के इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के साथ पारित होने पर प्रसन्नता हुई।” उन्होंने इस विधेयक के समर्थन में मतदान करने…
1.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी: पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर से 11.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बनभूलपुरा थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शनि बाजार रोड पर गश्त कर रहे थे। इस बीच सामने एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक ने दौड़ लगा दी। इस पर टीम ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसकी शिनाख्त अरशद अली पुत्र असगर अली निवासी शनि बाजार गेट,…
दून मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र
–मरीजों को मिलेगा जेनेरिक दवाओं का लाभ -स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के परिसर में आज 20 सितंबर को जन औषधि केंद्र खोला गया, जिसका शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने किया। इससे पहले जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ओपीडी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अस्थाई रूप से संचालित किया जा रहा था। आज से अस्पताल के फुट ओवर ब्रिज के निकट जन औषधि केंद्र विधिवत रूप से संचालित हो गया। औषधि केंद्र के उद्घाटन…
अशासकीय विद्यालयों में भर्ती पर रोक, शिक्षा सचिव ने किए आदेश जारी
देहरादून। प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते सभी सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी हैI इसको लकर शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने आदेश जारी कर दिये हैं। नियुक्ति पर रोक लगने के बाद इसका पठन- पाठन पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए विद्यालयों को अपने खर्चे पर ही व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी शिक्षा सचिव ने दिए हैं। शासनादेश में कहा गया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए योग्य…
