देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। बुद्धवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि…
Blog
एसीएस ने किया सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ
सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम: एसीएस देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय कार्मिकों के हित में सचिवालय परिसर में स्थित डिस्पेन्सरी में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर की स्वीकृति देने के साथ ही इसे जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थेI जिसके बाद बुधवार के अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया। इस पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर में सभी आवश्यक मूलभूत पैथोलॉजीकल जाँचें जिसमें ब्लड, यूरीन, सीबीसी,…
महिला विधेयक जल्द लागू हो, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था रहे, लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी
नई दिल्ली: कांग्रस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को सरकार से आग्रह किया कि ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ के कानून बनने के साथ इसे जल्द से जल्द लागू किया जाए क्योंकि इसे लागू करने में देरी भारत की महिलाओं के साथ घोर नाइंसाफी होगी। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले ‘संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023’ का समर्थन किया और यह भी कहा कि जाति जनगणना करा कर इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों…
दक्षिण न्यूजीलैंड में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप, 10 किमी थी गहराई
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 9:14 बजे न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप गेराल्डिन से 45 किमी उत्तर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। देश भूवैज्ञानिक खतरा निगरानी संस्थान जियोनेट ने यह जानकारी दी। क्राइस्टचर्च और अन्य दक्षिण द्वीप क्षेत्रों के निवासियों ने भूकंप महसूस किया, जिसकी गहराई 10 किमी थी। अब तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
वन क्षेत्र निभा सकता है कि प्रदेश की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण भूमिका: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ईको पार्क के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों एवं डीएफओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतम भूभाग वन क्षेत्र होने के कारण यह प्रदेश की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हमें ईकोलॉजी का ध्यान रखते हुए प्रदेश के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराना है। ईको पार्क तैयार कर स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया जा सकता है। मंगलवार को सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से जनपदों…
एम्स में फर्जी डाक्टर बन घूम रहा था युवक, स्टाफ ने किया पुलिस के हवाले
ऋषिकेश: एम्स कैम्पस में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे युवक को स्टाफ ने शक होने पर पकड़ लिया। स्टाफ ने युवक से पूछताछ करने के बाद एम्स के अधिकारीयों के सुपुर्द कर दियाI जिसके बाद एम्स के प्रशासनिक अधिकारी ने तहरीर देते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के मुताबिक सुबह लगभग साड़े दस बजे के करीब एक युवक संदिग्ध तौर पर डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहने घूमता नजर आया। एम्स के सेवा वीर टीम में शामिल कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ की…
मुख्यमंत्री धामी ने 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने चयनित सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है,जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी…
डीजीपी ने की प्रदेश में चल रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा
देहरादून: सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ऑपरेशन स्माइल अभियान की समीक्षा कीI इसके तहत प्रदेश में गुमशुदा बच्चों, महिला व पुरूषों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया कि प्रदेश में विगत 23 वर्षों में कुल बालक-5662, बालिका-4896, महिला-12701 व पुरूष-13784 गुमशुदा हुये, जिनमें से बालक-5437 (96%), बालिका-4705 (96%), महिला-11399 (90%) व पुरूष-11174 (81%) को बरामद किया जा चूका है। ऑपरेशन स्माइल अभियान के चलते गुमशुदा लोगों को तलाश करने के लिए टीम का गठन किया गया हैI जिनमें जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में चार टीम, शेष जनपदों…
सीएम धामी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सतपाल महाराज ने किया दसऊ मंदिर में भण्डारे का आयोजन
-संस्कृति मंत्री की पहल पर चालदा महाराज में पहुंचे हजारों श्रद्धालु विकासनगर/देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में चल रहे जागडा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व के दूसरे दिन दसऊ स्थित चालदा महाराज में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी ओर से भण्डारा आयोजित कर श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जयकारों और पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को महासू देवता के दर्शन…
