Blog

रेरा एक्ट को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा

हल्द्वानी: रेरा एक्ट के खिलाफ रविवार को सैकड़ों की तादाद में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। किसान रैली निकाल रेरा एक्ट के खिलाफ सरकार और प्रशासन के प्रति अपना विरोध रैली निकाल कर जाहिर करना चाह रहे थे, लेकिन प्रशासन ने हल्द्वानी मंडी के पास किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि उन्हें प्रापर्टी डीलर कहा जा रहा है और उन्हें…

सीपीयू की नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

रुद्रपुर: सड़क किनारे या नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही सीपीयू ने चालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नो पार्किंग में वाहन खड़े मिले तो बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के मुताबिक सडक किनारे खड़े वाहनों से के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए ऐसे वाहनों के खिलाफ सीपीयू ने कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई काशीपुर रोड पर शुरू हुई। सीपीयू दरोगा सतपाल पटवाल के नेतृत्व में सीपीयू दरोगा दिनेश चन्द्र,एसआई मुन्ना,रवि कुमार, गणेश,पूरन, नारायण…

बागेश्वर विस उपचुनाव: कंग्रेस के लिए मैदान में उतरेंगे 40 स्टार प्रचारक

देहरादून: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश प्रभारी से लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे। पूर्व प्रत्याशी रंजीत दस के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्यशी बसंत कुमार पर दांव खेला है। बसंत कुमार ने आप को छोड़ कांग्रेस…

पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने की समानता पार्टी से मुलाकात कर परिचर्चा

-क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को एक दिशा में कार्य करने पर हुई चर्चा देहरादून: पर्वत जन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड समानता पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारियों से देहरादून के एक वेडिंग प्वाइंट मे मुलाकात की। मीटिंग में कई प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। पर्वतजन फाउंडेशन के संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि मुलाकात और परिचर्चा बेहद सकारात्मक रही। हम लोग जनता के सुझाव पर विभिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से मुलाकात कर रहे हैं और उनके मुद्दों को एक साथ समाहित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय राजनीतिक दलों…

पिस्टल दिखाकर बाईक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य एक की तलाश

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर मोटरसाईकिल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पिस्टल समेत लूट की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दो बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीसरे साथी की तलाश जारी हैI डीआईजी/एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अगस्त को राघव विहार निवासी राकेश सिंह ने प्रेमनगर थाने में…

सीएम ने किया बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए जहां एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती दोबारा नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बागेश्वर की जनता विकास के लिए भाजपा को वोट करेगी जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ है इसलिए बागेश्वर चुनाव में हम एक बार फिर बड़ी…

खाई में गिरा वाहन, एक घायल, दुसरा लापता

उत्तरकाशी: शनिवार सुबह एक यूटीलिटी वाहन के खाई में गिर जाने एक व्यक्ति घायल हो गया वहीं दूसरा लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीमों द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाकर दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारीगाड में एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति घायल हो गया है, जबकि दूसरा लापता है। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा…

भारी बारिश से प्रदेश भर में जनजीवन प्रभावित

देहरादून: मानसून सीजन में वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते बरसाती नाले उफान पर हैं। वहीं चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। भारी बारिश के चलते प्रदेशभर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो देहरादून समेत आठ जिलों में अधिक मात्रा में वर्षा होने की संभावना है, जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और…

डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, एक घायल

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में भानियावाला चैक पर देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक के पहलेे डिवाइडर फिर विघुत पोल से टकरा जाने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग 6 बजे बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार से ऋषिकेश से डोईवाला…

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्त की दो मजारें

हरिद्वार: शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार में पुलिस प्रशासन की टीम ने मजारों को ध्वस्त किया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के…