Blog

तोता घाटी में बंद हुआ बद्रीनाथ मार्ग, ट्रैफिक डायवर्ट

ऋषिकेश: ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप भूस्खलन के कारण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। इसके बाद ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गो से डायवर्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक तोता घाटी के समीप देर रात भारी मात्रा में बोल्डर मार्ग पर आ गए हैं, जिससे पूरा मार्ग बंद हो गया है। यहां पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। मार्ग बंद होने के कारण ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वाया खाड़ी, गजा,…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को किया स्थगित

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया हैं। इनमें से एक भर्ती मौसम की वजह से जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आर्द्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थीं। लिहाजा, 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी रायपुर देहरादून में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक…

सीएम धामी से मिले सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है।

अपर मुख्य सचिव से की उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात

देहरादून: उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया किया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही विधिवत् कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर…

सीएम धामी ने की केन्द्र पोषित योजनाओं एवं बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

–शासन स्तर पर बनायें मॉनिटरिंग सेल -विकास कार्यों में की जाए शत प्रतिशत धनराशि खर्च देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र पोषित योजनाओं एवं बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कीI इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को योजनाओं की निगरानी के लिए शासन स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल बनाये जाने, विकास कार्यों में शत प्रतिशत धनराशि खर्च किए जाने को लेकर विभागाध्यक्ष एवं सचिव की जिम्मेदारी तय किए जाने समेत कई अहंम निर्देश दिएI शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में संचालित…

पूर्व सीएम हरीश रावत ने इन्वेस्टर्स समिट पर उठाये सवाल, बताया सरकारी धन का दुरुपयोग

-पहाड़ से मैदान तक तबाही, लोग परेशान: रावत देहरादून: सूबे के पूर्व सीएम हरीश रावत ने इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैंI रावत ने समिट को सरकारी धन का दुरुपयोग बतायाI अपने एक बयान में उन्होंने मौजूदा सरकार पर कुशासन और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठायेI शुक्रवार को अपने बयान में सितंबर माह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी त्रिवेंद्र सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट का…

एसओजी, एएनटीएफ और पुलिस ने दबोचे नशे के सौदागर

रुद्रपुर: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस ने लाखों कीमती स्मैक सहित दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। शुक्रवार को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस कार्यालय में इसका खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक सीओ सिटी व सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला के नेतृत्व में टीम जनपद क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को पंतनगर क्षेत्र में चैकिंग कर रही थी। तभी एक…

सहकारिता किसी पर उपकार नहीं बल्कि एक दूसरे को स्वावलंबी बनाने का कार्य: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में सहकार भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सहकार भारती के संस्थापक स्व. लक्ष्मणराव इनामदार का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मूकसाधक की भांति राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जिया और देश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपनी स्थापना से ही सहकार भारती ने सहकारिता आंदोलन को राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशंसनीय कार्य किया है और हमेशा अपने कार्यों से…

सुसवा नदी पर बने पुल के एप्रोच रोड का हिस्सा धंसा

देहरादून: भारी बारिश के चलते बुल्लावाला सुसवा नदी के पुल के एप्रोच रोड  का एक हिस्सा धंस गया है। देर रात हुई भारी बारिश से एक बार फिर बुलावाला सुसवा नदी पर बने पुल को क्षति पहुंची है। जिससे स्थानीय लोगों के दिलों में खौफ बैठने लगा है। फिल्हाल पुल के ऊपर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना किया। पोकलैंड मशीन लगाकर नदी की धारा को मोड़े जाने का प्रयास किया…

सीएम के सामने प्रोटोकौल की अवमानना पर हटाये गये एएसपी

देहरादून: मुख्यमंत्री के कोटद्वार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना आखिर एएसपी शेखर सुयाल को भारी पड़ गया। शासन द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए उन्हे देर शाम हटा दिया गया है। हालांकि उनके साथ ही तीन अन्य एएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले भी किये गये है। इसके बाद अब जया बलुनी एएसपी कोटद्वार होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वहां उपस्थित एएसपी शेखर सुयाल ने उन्हें…