Blog

गौरीकुंड हादसा: तीसरे दिन भी चला रेस्क्यू अभियान, लापता लोगों का अब तक सुराग नहीं

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड भूस्खलन हादसे के बाद लापता 20 लोगों की खोजबीन को लेकर तीसरे दिन भी सर्च रेस्क्यू अभियान जारी हैI जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोग लापता हैंI जिसको लेकर घटना स्थल व नदी के किनारे खोजबीन का सघन अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह बताया कि रविवार को पुलिस थाना चैकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया…

प्रधानमंत्री ने रखी 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला, उत्तराखंड के तीन स्टेशन शामिल

-हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं स्टेशनों का होगा पुनर्विकास -सूबे के राज्यपाल व सीएम धामी भी हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर रहे मौजूद देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रूपये से अधिक…

दुखद: घर की दीवार टूटने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत

नई टिहरी: पहाड़ में बारिश से आफत का दौर जारी है। धनोल्टी तहसील के ग्राम मरोड़ा में देर रात्रि को हुई तेज बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से गाँव में शोक की लहर है। सत्यों क्षेत्र के ग्राम मरोड़ा में प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार ढह गई। जिसमें दो मासूम, स्नेहा पुत्री प्रवीण दास 12 वर्ष, व रणवीर पुत्र प्रवीण दास 10 वर्ष, की दर्दनाक…

प्रदेशभर में तीन चरणों में होगी मिशन इंद्रधनुष की शुरुवात

देहरादून : गर्भवती महिलाओ और बच्चो को गंभीर बीमारियों से बचने के लिए प्रदेशभर में मिशन इन्द्रधनुष अभियान की शुरुआत तीन चरण में होगी जिसके अंतर्गत बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। राज्य में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 (आई0एम0आई0) अभियान की शुरुआत तीन चरणों में 07-12 अगस्त, 11-16 सितम्बर व 09-14 अक्टूबर 2023 को समस्त जनपदों में की जाएगी जिसकी जानकारी रोहित मीना, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला के दौरान दी गई। कार्यशाला के दौरान रोहित मीना द्वारा बताया गया कि सघन मिशन इंद्रधनुष…

ऐतिहासिक है पांच अगस्त का दिनः सीएम धामी

बोले-आज ही दिन हटाई गई धारा 370, रखी गई राम मंदिर की नींव देहरादून: 5 अगस्त को भाजपा संगठन और सरकार ऐतिहासिक दिन बता रही है। 5 अगस्त को देश में दो बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें पहला फैसला 5 अगस्त 2019 को लिया गया। इस दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया गया। साथ ही 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव रखी गई। ये दोनों की बीजेपी के मुख्य एजेंडे में शामिल थे। जिनके पूरा होने के कारण बीजेपी पांच अगस्त…

सास के गर्म पानी फेंकने से बुरी तरह झुलसी बहु,सास हिरासत में

नैनीताल: गुस्साई सास ने विवाहिता पर  गर्म पानी फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। मौके पर पहुंची स्थानीय महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दी तथा घायल विवाहिता की सास पर बहू को जलाने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  नैनीताल के लालकुंआ क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर में एकत्रित दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता पूजा की सास…

 जौनसार बावर में मलबा आने से 12 मोटर मार्ग बंद

विकासनगर: पछवादून के जौनसार बावर क्षेत्र में जगह-जगह पहाड़ों पर मलबा आने से 12 मोटर मार्ग बंद हो गए, जिसके कारण करीब 35 गांवों के ग्रामीणों की उपज कृषि मंडियों में नहीं पहुंच पा रही है। यातायात बाधित होने की वजह से जगह जगह उपज से भरे वाहन फंसे हुए हैं। टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, बींस, अदरक, गागली, शिमला मिर्च आदि उपज समय पर मंडी न पहुंचने की वजह से बाजार में सब्जियों के रेट में काफी उछाल आया है, जिसका सीधा असर ग्राहक की जेब पर पड़ रहा…

बारिश मूसलाधार, पहाड़ का हाल-बेहाल

देहरादून: आगामी 48 घंटे राज्य में भारी वर्षा के येलो अलर्ट के बीच बीती रात से कई जिलों में हो रही बारिश के कारण भारी तबाही की खबरें हैI उत्तरकाशी से प्राप्त समाचार के अनुसार अराकोट चीमा मार्ग पर हुए भारी भूस्खलन के कारण 16 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है तथा बीते 16 घंटों से मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। उधर चकराता से प्राप्त समाचार के अनुसार यहां भी मूसलाधार बारिश से तबाही की खबरें हैं। नदी और नाले-खाले उफान पर हैं…

राजधानी के एडीएम प्रशासन हटाये गये

देहरादून: राजधानी देहरादून के एडीएम प्रशासन शिव कुमार बरनवाल को हटा दिया गया है, सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने आदेश जारी करते हुए बरनवाल को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है। शनिवार के दिन हुआ यह आदेश दिन भर चर्चाओं में रहा है। सूत्रों की माने तो उनके कामकाज से शासन संतुष्ट नही था। जिस पर उन्हे आज एकाएक हटा दिया गया है और उन्हे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए राजस्व परिषद, देहरादून में सम्बद्ध किया गया है।

गौरीकुंड में प्रशासन ने हाईवे किनारे बनाई गयी 40 दुकानों को किया ध्वस्त

रुद्रप्रयाग: गौरकुंड हादसे के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। अब प्रशासन जोखिम न लेते हुए आपदा की दृष्टि से संवेदनशील अस्थाई भवनों व दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को प्रशासन ने खाली करने के साथ ध्वस्त कर दिया है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक कुल 150 दुकानें चिन्हित की गई हैं। यह जानकारी उखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने दी।गौरीकुंड में प्रशासन ने आपदा की दृष्टि से…