रूद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है। इधर रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से शुरू हो गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है।खोजबीन में एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान जुटे हैं।साथ ही उन्होंने बताया कि सुबह से क्षेत्र…
Blog
राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर,मिठाई बांटी,मना जश्न
ली अदालतो के निर्णय को उलटते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर ने कहा कि राहुल गाँधी जिस तरीके से नरेंद्र मोदी के झूठ, गलत नीतियों और लूट को लेकर जनता के बीच बातें रख रहे थे उससे मोदी परेशान है और वह किसी भी प्रकार से सत्य का मुँह बंद करना चाहते है जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जोर का झटका दिया है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि झूठ का बोलबाला देश में लम्बा नहीं चलेगा और…
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में सैनिक मिलन केंद्र की स्थापना हेतु 162.26 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 97.35 लाख रुपये, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में पुलना-1 में पार्किंग के निर्माण किए जाने हेतु 1 करोड़ 12 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि 66.51 रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत सूरौण के छुर्मल में मेला स्थान के सौंदर्यीकरण एवं धर्मशाला के निर्माण हेतु 63 लाख रुपए की…
अनुपस्थित चिकित्सकों की हुई सेवा समाप्त
रक्षाबन्धन पर प्रदेश की महिलाओं के लिए रहेगी निःशुल्क बस सेवा: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
स्कूल जा रही छात्रा को स्कूल बस ने कुचला, मौत
रुद्रपुर: घर से विद्यालय जा रही सात वर्षीय छात्रा को एक निजी स्कूल के बस चालक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बस को घेर लिया। लोग घटना स्थल पर बैठ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर रोषित लोगों शांत किया। मामला शांत होने के बाद शव पंचनामा की…
सीएम धामी ने किया वाइल्ड लाइफ हेल्पलाइन का लोकार्पण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक कीI इस मौके पर सीएम ने उत्तराखंड वाइल्डलाइफ हेल्पलाइन का लोकार्पण भी कियाI इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की समस्या को लेकर प्रैक्टिकल समाधान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारीयों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने के लिए फोकस्ड होकर काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बंदरों के बंध्याकरण के लक्ष्य को दोगुना करने…
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद
चमोली: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा और कणर्प्रयाग में बंद है। सुबह से रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली सहित कर्णप्रयाग, जोशीमठ, बदरीनाथ व गोपेश्पर आने-जाने वाले करीब 150 वाहन फंसे हैं। जबकि कर्णप्रयाग में उमा देवी तिराहे के पास एनएच का पुश्ता टूटने से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरे हैं। ऋषिकेश व बदरीनाथ की ओर जाने वाले 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि कर्णप्रयाग में लगातार एनएच का पुश्ता टूट रहा है। इससे…
कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत
रुद्रपुर: किच्छा क्षेत्र तराई पूर्वी वन प्रभाग बारा कोली रेंज में एक फार्म के बाग में कटीले तार में फंस कर नर तेंदुए की मौत हो गयी। सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की उम्र नौ वर्ष के करीब है। शाहदोरा गांव स्थित रघुवंशी फार्म के आम के बाग में वन विभाग की भूमि के किनारे कटीले तार लगाए गए है। गुरुवार रात नर तेंदुआ कटीले तार में फंस गया। रात भर वह तार से निकलने के लिए प्रयास करता…
मुख्य सचिव ने की केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा
-यूपीसीएल के अधिकारीयों को दिए कई अहंम निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यूपीसीएल को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से पावर कट के कारण कितनी देर कार्य बाधित रहा इसकी भी नियमित रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सितम्बर माह से विद्युत पोल एवं अन्य उपकरणों को भी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में आवरण कार्यों…
