Blog

डाॅक्टर दंपति के  घर से रूपए चुरा-चुरा कर नौकरानी बनी लखपति, गिरफ्तार

-लाखों की नगदी घर से मिली तो लाखों रूपये किये थे बैंक में जमा नैनीताल: घर में काम करने वाली नौकरानी ने डॉक्टर दंपत्ति को पिछले तीन सालों में 11 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सीसी कैमरे से हकीकत सामने आने पर पीड़ित दम्पत्ति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उक्त नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके घर से पुलिस ने लाखों की नगदी बरामद तो की ही साथ ही पता चला कि उसने अपने बैंक खाते में चुराये गये लाखों की रकम भी जमा करा रखी…

अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य चोरी की गाड़ी समेत चढ़ा मित्र पुलिस के हत्थे

हरिद्वार: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने चुरायी गयी थार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चैपहिया वाहन चुराने का एक्सपर्ट है। जिस पर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में 51 मुकदमे दर्ज है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया गया कि बीती 28 जुलाई को अतंमलपुर बोंगला निवासी मनीष कुमार के घर के बाहर खड़ी उनका थार वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर बाहदराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।…

मणीपुर घटना को लेकर प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

देहरादून: मणिपुर घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके तहत गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला निकली गयी। रविवार सुबह गांधी पार्क में बढ़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रृंखला रैली निकाली। इस मौके पर सीपीआई पार्टी के समर भंडारी ने कहा मणिपुर की घटना से मातृशक्ति की भावना आहत हुई है। सरकार मातृशक्ति की बात करती है। मणिपुर की घटना के बाद महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि…

सीएम धामी ने किया स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वनिधि के लाभार्थियों एवं स्वनिधि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले बैंकर्स एवं अन्य लोगों को सम्मानित भी किया। सीएम ने बताया स्वनिधि के लाभार्थियों को कुल 9 प्रतिशत ब्याज पर अनुदान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा 7 प्रतिशत एवं राज्य सरकार द्वारा 02 प्रतिशत का ब्याज पर अनुदान दिया जाता है। मुख्यमंत्री…

सीएम धामी ने पीएम स्वनिधि परिवार के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पी.एम. स्वनिधि परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात के 103 वें संस्करण को सुना। मन की बात सुनने के बाद सीएम ने स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की कुछ माताओं और बहनों ने जो पत्र उन्हें लिखे हैं, वो भावुक कर देने वाले हैं। उन्होंने अपने बेटे को, अपने भाई को, खूब सारा आशीर्वाद…

नड्डा की नई टीम में नरेश बंसल शामिल,उत्तराखण्ड भाजपा में खुशी की लहर

-लोकसभा चुनाव 2024 को भाजपा की नई टीम घोषित देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को इस टीम में सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने वाले उत्तराखंड से वह एकमात्र नेता है। इस टीम में सर्वाधिक महत्व उत्तर प्रदेश को दिया गया है। भाजपा की इस राष्ट्रीय टीम की घोषणा दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। उनकी इस टीम में कुल मिलाकर…

चमोली एसटीपी प्लांट घटना की मजिस्ट्रियल जांच पूरी, तीनों कम्पनियां ब्लैकलिस्ट

-विघुत विभाग व जल संस्थान के कर्मचारियों पर भी होगी कार्यवाही देहरादून: चमोली करंट की घटना की मजिस्ट्रियल जांच पूरी होने के बाद की गयी संस्तुति में तीनों कम्पनियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया हैI इसके अलावा कंपनियों द्वारा जमा की गयी 110.75 लाख की धनराशि भी जब्त की जायेगीI वहीं इस प्रकरण में आपसी सामंजस्य न रखने पर विघुत विभाग व जल संस्थान के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की संस्तुति की गयी है। 19 जुलाई को चमोली के नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में…

बलूचिस्तान की पीएम कादरी ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर लिया मां गंगा का आर्शिवाद

हरिद्वार: बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नायला कादरी बलोच ने आजाद बलूचिस्तान के निर्माण के लिए मां गंगा के साथ ही देवाधिदेव भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समर्थन मांगा। नायला कादरी बलोच ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, डॉ. उदिता त्यागी और हिन्दू महासभा की नेता राजश्री चैधरी के साथ हरिद्वार पहुंचकर महादेव की पूजा की। इस मौके पर कादरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के पास…

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास

-कांग्रेस ने भेल अधिकारियों से मुलाकात कर जताया रोष हरिद्वार: भेल क्षेत्र में गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ व तोड़फोड़ को लेकर शनिवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेल के महाप्रबंधक (एच आर) आलोक शुक्ला से मुलाकात कर गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा की सुरक्षा व साफ सफाई पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भास्कर के नेतृत्व में शहर के वरिष्ठ नेताओ ने भेल अधिकारी से कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ और छेड़छाड़ छोटी घटना…