Blog

मानसी नेगी का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन

देहरादून: उत्तराखंड की मानसी नेगी का वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन हुआ है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चीन के चेंगदू में 8 अगस्त तक आयोजित होंगे। मानसी नेगी का चयन 20 किमी वाक रेस के लिए हुआ है। मानसी नेगी का इवेंट पांच अगस्त को आयोजित होगा। अभी मानसी बेंगलुरु में राष्ट्रीय कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मानसी के कोच व प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने मानसी नेगी को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हाथीपांव रोड पर बड़े पेड के गिरने से आवाजाही प्रभावित

मसूरी: शनिवार सुबह हाथीपांव रोड पर अचानक से एक बड़ा पेड़ गिरने से रोड बंद हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना पर फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। मशीनों के माध्यम से पेड़ को काटकर सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी हाथीपांव रोड पर कई ऐसे विशाल पेड़ हैं जिनकी उम्र लगभग पूरी हो चुकी है और कभी भी वह गिर सकते हैं।…

बदरीनाथ हाईवे पर परेशानी खड़ी कर रहे सात भूस्खलन क्षेत्र

चमोली: मानसूनी सीजन में उत्तराखण्ड में हो रहे भूस्खलन ने जनजीवन अस्तव्यस्त करके रख दिया है। कई क्षेत्रों में तो लोग खतरे के साए में अपनी जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से सर्वाधिक प्रभावित है। चमोली जिले में गौचर से बदरीनाथ धाम तक यह राजमार्ग 131 किमी लंबा है। संपूर्ण मार्ग पर सात भूस्खलन क्षेत्र परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इनमें तीन (छिनका, पीपलकोटी और कमेड़ा) नए हैं, जो इसी वर्ष चारधाम आलवेदर रोड निर्माण के दौरान सक्रिय हुए। जबकि, पिछले कई वर्षों से सक्रिय…

आबकारी विभाग में निरीक्षकों के बंपर तबादले

देहरादून: उत्तराखंड में आबकारी निरीक्षकों के बंपर तबादले हुए हैं। ट्रांसफर हुए निरीक्षकों में कई गढ़वाल से कुमाऊं भेजे गए, जबकि कुछ निरीक्षकों को सुगम में पोस्टिंग दी गई। सचिव आबकारी एचसी सेमवाल ने देर रात इसके आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार नारायण सिंह मर्तोलिया को अल्मोड़ा से चंपावत, बृजेश नारायण जोशी को कुमाऊं मंडल दफ्तर से ऊधमसिंहनगर प्रवर्तन, ताराचंद पुरोहित को टनकपुर से अल्मोड़ा, सुरेंद्र आर्य को पौड़ी से जोशीमठ चमोली, मानवेन्द्र पंवार को चमोली से डीडीहाट पिथौरागढ़, जितेंद्र राणा को देहरादून से उत्तरकाशी, प्रताप राम…

पहाड़ी से फिसलकर कार के उपर गिरा बैल, तीन चोटिल

विकासनगर: शनिवार सुबह हिमाचल के जुब्बल क्षेत्र से देहरादून की ओर जा रही कार के ऊपर पहाड़ी से फिसलकर गिरा एक बैल लुढ़क कर बोनट पर आ गया। पहाड़ी से गिरे बैल के चलती कार के बोनट के ऊपर आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गयाI अंदर बैठे कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों में हिमाचल के जुब्बल निवासी कार चालक और उसकी मां व बहन बताई जा रही है। हादसा मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर दारागाड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है सड़क के ऊपर…

बौद्ध मठ से श्री बदरीनाथ धाम का कोई संबंध नहींः आचार्य ममगाई

देहरादून: ज्योर्तिमठ व्यासपीठ विभूषित व चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के दिये गये बयान का खंडन किया हैI आचार्य ममगाई ने बदरीनाथ धाम को बौद्ध मठ बताने को सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र बताया, बोले बौद्ध मठों से बदरीनाथ धाम का कोई संबंध नहीं हैI आचार्य शिवप्रशाद ममगाई ने अपने एक ब्यान में कहा है कि बदरीनाथ धाम सतयुग का धाम है वेद, पुराणों, उपनिषदों में श्री बदरीनाथ धाम की महिमा वर्णित है। श्रीमद भागवत पुराण…

कांग्रेसियों ने सड़कों पर जलभराव को लेकर रोपे धान की पौध

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप की सडकों पर हो रहे जलभराव के विरोध में कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के साथ सडक पर धान लगा कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये गये। शुक्रवार को कांग्रेसी स्थानीय लोगों के साथ एकीकृत हुए और उन्होंने कैंप की खस्ताहाल सडक और जलभराव को लेकर नगर निगम एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये। कांग्रेसियों ने सडक पर धान लगा कर विरोध प्रकट…

वनंतरा प्रकरण पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी

कोटद्वार: वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या प्रकरण को लेकर कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो ने प्रदेश की राजनीति गर्मा दी। हत्या मामले में गढ़वाल मंडलवासियों के आह्वान के इस वीडियो के बारे में माहरा ने कहा कि इसमें छेड़छाड़ की गई है। इस बयान को लेकर अब कांग्रेस नेता ने माफी भी मांग ली है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल क्षेत्रवासियों को लेकर अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना…

सब्जी से भरा ट्रक पलटने से दो घंटे यातायात रहा ठप

रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ, चैपटा, गोपेश्वर मार्ग पर सब्जी का ट्रक पलटने से राज्य मार्ग पर दो घंटे यातायात बाधित रहा। आज (शुक्रवार) सुबह एक ट्रक सब्जी लेकर चमोली के लिए जा रहा था। अचानक चैपटा रोड पर ताला मस्तूरा के पास चढ़ाई पर चढ़ते वक्त यह ट्रक पलट गया। जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। ट्रक पलटने से इस मार्ग पर दो घंटे के लिए यातायात बाधित रहा। गौरतलब है कि ट्रक के चालक व परिचालक सुरक्षित हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी पहुंचने पर ट्रक को रोड़ से…

जौनसार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 27 मोटरमार्ग बंद, बढ़ी मुश्किले

विकासनगर: भारी बारिश के चलते पछवादून के जौनसार बावर में जगह जगह हो रहे भूस्खलन से 27 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं| जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है। मार्ग बंद होने की वजह से लोगों का संपर्क कट गया है। लोनिवि साहिया के तीन स्टेट हाईवे समेत 10 मार्ग, लोनिवि चकराता के मुख्य जिला मार्ग समेत 12 व पीएमजीएसवाई कालसी के पांच मोटर मार्ग बंद होने से करीब 65 गांवों व मजरों में रहने वाले ग्रामीण नगदी फसलें मंडियों में नही पहुंचा पा रहे हैं। जिससे किसानों को…