Blog

मासूम को मिला न्याय, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा

रुड़की: दो साल पहले छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। बता दें, कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की छह साल की बच्ची 23 अक्टूबर 2021 को एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की घंटों तक तलाश की तब परिजनों ने देखा कि पास के गांव का व्यक्ति…

गंगोत्री नेशनल हाईवे आठ घंटे रहा अवरुद्ध

उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास करीब आठ घंटे अवरुद्ध रहा। बताया जा रहा है कि राजमार्ग अवरुद्ध रहने के कारण उत्तरकाशी से देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार आने जाने वाले वाहन फंसे रहे। सब्जी, दूध, फल सहित अखबार के वाहन भी धरासू के पास फंसे रहे। वही सुनगर के पास गंगोत्री राजमार्ग छह घंटे तक अवरुद्ध रहा। यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास तीन घंटे अवरुद्ध रहा। बारिश के बीच लगातार भूस्खलन की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। नेशनल हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ…

सीएम धामी ने 10वीं व 12वीं के छात्रों को किया सम्मानित

देहरादून: अमर उजाला की ओर से आज शुक्रवार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने बतोर अतिथि प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 94 होनहारों मेधावियों को सम्मानित किया। जिसमें स्टेट व प्रत्येक जिले के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री छात्र शामिल हैं। छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अमर उजाला की यह अच्छी पहल है कि वे छात्रों को सम्मानित करते हैं। इससे बच्चों…

राज्य में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र ने दी मंजूरी

देहरादून: केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने राज्य में 13 निर्भया हॉस्टलों को मंजूरी दे दी है। इसके लिए मंत्रालय ने 48 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की हैं। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, बागेश्वर व रुद्रप्रयाग में बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर निर्भया हॉस्टल…

आई-फोन के लिए किया आठ महीने के बच्चे का सौदा

देहरादून: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं| आई-फोन लेने के लिए दंपति ने अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया| पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद मां-बाप रील्स बना रहे थे| पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया हैं| हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है| पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर…

आईआईटी में हुआ दीक्षांत समारोह, 1916 छात्र-छात्राओं को दी गईं डिग्रियां

रुड़की: आईआईटी में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान दत्तात्री सालगमे ने कहा कि आईआईटी रुड़की देश ही नहीं दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। विज्ञान, तकनीक, शोध, उद्यमिता आदि संस्थान के मजबूत स्तंभ है। नई शिक्षा नीति के तहत संशोधित आईआईटी के पाठ्यक्रम एकेडमिक और इंडस्ट्रीज के बीच…

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा,…

राज्यपाल से मिले हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को श्री हेमकुंड साहिब में हो रही विभिन्न विकास योजनाओं से अवगत कराया

सीएम धामी से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न सम सामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। प्रतिनिधिमण्डल में श्रीमती पम्पा भूसाल, रामेश्वर राय यादव, श्रीमती सत्या पहाड़ी, सुरेश कुमार राय, चक्रपाणि खनल ‘बलदेव’ शामिल थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा हुआ। भारत और नेपाल की चुनौतियां भी लगभग एक जैसी हैं।…

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेशभर के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त हस्तान्तरित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कियाI इस दौरान कार्यक्रम को प्रदेशभर से देहरादून में उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस मौके पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं, जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। कार्यक्रम…