चम्पावत, 07 फरवरी 2026। टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपने जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा खड़ी होली में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने घेरा बनाकर लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों से पूरा…
Blog
परीक्षा पे चर्चा अब राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है: मुख्यमंत्री धामी…
देहरादून 06 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा अब केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। यह कार्यक्रम छात्रों को यह समझाने का माध्यम है कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, पूरा जीवन नहीं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आत्ममंथन और परिपक्व होने के एक…
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया और उनके उत्तराखंड प्रवास को राज्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
भारत माता मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन…
हरिद्वार 06 फरवरी । हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। समापन समारोह में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद…
वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ तथा त्वरित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जनवरी 2026 माह की पेंशन राशि का वन-क्लिक प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने…
संत सम्मेलन में सीएम धामी ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर…
हरिद्वार 05 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम मैदान में आयोजित ‘संत सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ब्रह्मगिरी महाराज सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के जीवंत प्रतीक थे । जिनका जीवन सेवा, त्याग और करुणा को समर्पित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्मा और धर्मगुरु समाज को दिशा देने वाले स्तंभ हैं, जो राष्ट्र और संस्कृति के संरक्षण में अमूल्य योगदान देते हैं। ब्रह्मगिरी महाराज ने आध्यात्मिक ज्ञान को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए भारत माता मंदिर की स्थापना की,…
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र मक्कूमठ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु एक आधुनिक ग्रोथ सेंटर की स्थापना की गई है। यह ग्रोथ सेंटर राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत आस्था ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर विकसित किया गया है। यहाँ महिलाएं स्थानीय उत्पादों से माल्टा, संतरा और बुरांश का जूस तैयार करने के साथ-साथ आम,…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
देहरादून 03 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पर्यटन ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में राज्य में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के पार पहुंच गई है, जो राज्य गठन के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक/तीर्थयात्री उत्तराखण्ड पहुंचे, जिनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटकों की संख्या के मामले में हरिद्वार जिला शीर्ष पर रहा, जहां 3 करोड़ 42…
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी
देहरादून 02 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताते हुए कहा कि यह बजट देश की आत्मा, आत्मविश्वास और विकासशील सोच को नई मजबूती प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित मीडिया प्रेस वार्ता के दौरान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में पूंजीगत व्यय में…
सीएम धामी के सख्त निर्देश: कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
अभियोजन व्यवस्था पर सीएम धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अभियोजन कमजोर नहीं होना चाहिए। अभियोजन अधिकारियों का परफॉर्मेंस ऑडिट कराया जाए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और जनसेवा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस और प्रशासन का प्रत्येक विभाग आम जनमानस के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ कार्य करे। आज सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…
