Blog

पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश, 23 रास्ते बंद

हल्द्वानी :नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बरसात हो रही है जिस वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले में 41.8 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है जिसमें सबसे ज्यादा नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 84 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि कुस्याकुटोली में 70 मिलीमीटर बरसात हुई है। भारी बारिश के कारण जिले में एक राज्य मार्ग एक आंतरिक मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बंद है जिनको खोलने का काम चल रहा है। शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी है जिलाधिकारी ने लोगों से नदियों…

डीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण

रुद्रपुर :जनपद में हो रही स्नातक स्तरीय परीक्षा का जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने केन्द्र पर पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षा केन्द्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम काशीपुर बाई पास रोड आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। बता दें कि उत्तराखंड में रविवार को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी  स्वयं कमान संभाल रखी है। उन्होंने विभिन्न सेंटरों पर…

भारी बारिश में मकान भरभराकर गिरा दम्पत्ति की मौत, एक घायल

उधमसिंहनगर :बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते कूंडा क्षेत्रांर्तगत ग्राम मिस्सरवाला में एक मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक वृद्ध दंपति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवती भी गम्भीर घायल हुई है। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जसपुर रोड स्थित ग्राम मिस्सरवाला निवासी नसीर अहमद (60) पुत्र स्व. वजीर शाह का मकान शनिवार, रविवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे भरभराकर गिर गया। जिसमें नसीर अहमद तथा उनकी 60 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी की दबकर मौत हो…

तमंचे के बल पर लूटी बाइक को लेकर कांवड़ मेले में आ गया आरोपी,गिरफ्तार

हरिद्वार :गुरुग्राम हरियाणा से तमंचे की नोक पर लूटी गई बाइक पर सवार होकर कांवड़ मेले में पहुंचे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, गिरफ्तारी की सूचना पर हरियाणा पुलिस की एक टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है। कांवड़ मेले में पैदल यात्रियों के साथ-साथ दुपहिया और चैपहिया वाहनों में सवार कांवड़ यात्रियों की संख्या भी हर दिन बढ़ रही है। पुलिस ने बिना साइलेंसर वाली बाइक लेकर…

गंगा में समाया यात्री वाहन, तीन शव बरामद, तीन लापता

देहरादून :रविवार अलसुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स (यूके 02 टीए 0763) मालाकुंठी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर गंगा में समा गई। घटना तब हुई जब पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा और वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग केदारनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे|और अलग-अलग प्रांत के रहने वाले हैं। वाहन में चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे। खाई से पांच यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला…

साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून :साईकिल यात्रा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान चला रही मध्य प्रदेश की साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैम्प कार्यालय भेंट की।इस दोरान मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आशा मालवीय द्वारा साइकिल यात्रा के माध्यम से जागरूकता फैलाये जाने के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मनुष्य किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प होकर कार्य करता है, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने आशा मालवीय के उज्ज्वल भविष्य की कामना…

राज्यपाल से मिले सीएम,मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

देहरादून :मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। आधा घंटा चली इस मीटिंग में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभीकृअभी मुख्यमंत्री धामी अपने दिल्ली दौरे से लौटे हैं। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम धामी ने पीएम से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। उनके इस दौरे के समय से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं आम है। उधर दिल्ली…

सीएम धामी ने किया अपणि सरकार आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कैम्प कार्यालय अपणि सरकार नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया| देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराये जाने की शुरूआत की गई है, यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। साथ ही कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की नागरिक…

यूसीसी के नाम पर आग से खेलने की कोशिश कर रही भाजपा: राजीव महर्षि

देहरादून :उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह इस बहाने समाज में विभाजन और विभेद पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेताया कि भाजपा आग से खेलना बंद करे, अन्यथा उस आग में उसका झुलसना तय है। महर्षि ने शनिवार को जारी वक्तव्य में कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की कोई आवश्यकता नहीं है। भाजपा सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए यह शिगूफा लाई थी, अब उसका कोई…

आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड

देहरादून :आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे। अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि…