Blog

गंग नहर में दो कांवड़िए डूबे,तलाश जारी

रुड़की :हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत गंग नहर में कूद गया। आनन-फानन में उसके साथ चल रहा उसका साथी भी उसे बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक इनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात दो कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर रुड़की की तरफ आ रहे थे। दोनों कांवड़ यात्री दोस्त थे। जैसे ही दोनों कलियर के धनोरी में नीले…

ट्रक और लोडर की टक्कर में दस कांवड़िए घायल

रुड़की :देर रात नगला इमरती हाईवे पर रेलवे ब्रिज के निकट एक ट्रक ने दिल्ली के कांवड़ यात्रियों के लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। जिनमें नौ कांवड़ यात्री शामिल हैं। जिसके बाद सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां से ट्रक चालक समेत चार कांवड़ियो को रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिल्ली के नौ कांवड़ यात्री जल लेने के लिए लोडर में सवार होकर हरिद्वार आ रहे थे। रात को…

घर की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा,मलबे में पति-पत्नी दबे

हरिद्वार :बरसात का मौसम पुराने मकानों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कई लोग खतरे के साए मे जीने को मजबूर हैै। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में घर में सो रहे एक पति पत्नी के ऊपर छत का मलबा आ गिरा। चीख पुकार मचने पर दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के सदस्यों ने मलबे से उन्हें निकाला अस्पताल लेकर दौड़े। दोनों का उपचार चल रहा है। ज्वालापुर में ही एक और घर की छत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। पुलिस के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला…

अंकिता हत्याकांडः भारी बारिश में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत

देहरादून: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है| इस मामले को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने समर्थकों के साथ गांधी पार्क में झमाझम बारिश के बीच धरना दिया। बता दें, एक साल से अधिक लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक यह मामला चंद कदम भी आगे नहीं बढ़ सका है। अंकिता भंडारी के माता-पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं…

जल भरने आई महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बही

उत्तरकाशी: जोशियाड़ा में गंगा घाट पर जल भरने गई एक महिला भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई। महिला करीब किमी बह कर जोशियाड़ा बैराज की झील तक गई। जहां पर बोटिंग अभ्यास कर रहे एनडीआरएफ के जवानों ने महिला को नदी में बहता देखा। जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को झील से बाहर बाहर निकाला। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर स्वजन के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बसंती देवी…

2020 से पहले की लंबित चल रही योजनाओं की दें जानकारीः धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड को 2025 तक सशक्त राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागों द्वारा तैयार की गई अल्प, मध्य व दीर्घकालिक योजनाओं के रोडमैप की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाने के लिए तेजी से कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र पोषित योजनाओं के उपयोग प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यकताओं को पूर्ण करते हुए…

धामी मंत्रिमंडल ने दी अध्यादेश को मंजूरी, अतिक्रमण पर सात से 10 वर्ष की जेल

देहरादून: उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को सचिवालय में सम्‍पन्‍न हुई। राजकीय भूमि पर अतिक्रमण संज्ञेय व गैर जमानती अपराध अध्यादेश को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके तहत अब अतिक्रमण पर सात से 10 वर्ष का कारावास मिल सकता है। बैठक में 33 विषयों को मंजूरी मिली है जो कि इस प्रकार हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में इन्‍हें भी मिली मंजूरी

पुलिस और एसडीआरएफ ने दो कांवड़ियों को डूबने से बचाया

हरिद्वार: धर्मनगरी में इन दिनों कांवड मेला चल रहा है। इस समय लाखों की संख्या में कांवड़िए धर्मनगरी में पहुंचे है। नहाते समय कांवड़िए के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ में तैनात एएसआई दीपक मेहता ने तत्काल छलांग लगाकर कांवड़िए को बचा लिया। इस दौरान जल पुलिस और आपदा मित्र ने भी युवक को सकुशल बाहर निकालने में सहयोग किया। शुक्रवार को अचानक नहाते समय एक कांवड़िया नदी में डूब गया। फेफड़ों में पानी भरने के कारण अर्द्ध मूर्छित युवक को घाट पर टीम द्वारा उपचार दिया गया। सोनीपत हरियाणा…

यूसीसी के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर सरकार के रुख को साफ किया। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि समान नागरिक संहिता के लिए आवश्यकता पड़ेगी तो विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मिलते ही सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। सीएम ने बताया कि विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कमेटी अब उसकी रिपोर्ट का संकलन कर रही है। आशा है कि सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट मिल जाएगी।समिति ने पिछले एक साल से अधिक…

सीएम धामी की अध्यक्षता में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही हैं| इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर…