देहरादून: भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकताओं में आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद ऑडिटोरियम से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थम गुत्था हो गई। इतना ही नहीं सीएम धामी के सामने ही कार्यकर्ताओं में खूब ताल घूंसे चले। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को लेकर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। प्रदेश सरकार की ओर से इसका कार्यक्रम सर्वे ऑडिटोरियम में…
Blog
15 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
देहरादून: मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आगामी 15 जुलाई को एक होटल में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ के सीएम व इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री शिरकत करेंगे। इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने सभी सचिवों को बैठक की सूचना…
डोईवाला क्षेत्र में देर रात शिव मंदिर को तोड़ा,लोगों में आक्रोश
देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में लच्छीवाला व कुआवाला के मध्य लच्छीवाला वन रेंज में बने शिव मंदिर को देर रात्रि तोड़ दिया गया। मंदिर तोड़े जाने की सूचना पर लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया के माध्यम से वह सरकार के प्रति भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं। खास बात यह है कि मंदिर तोड़े जाने को लेकर जहां वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। तो वहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी मामला संज्ञान ना होने की बात कह रहे हैं। इससे बड़ा सवाल यह उठ रहा है…
आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल किया जारी
देहरादून: आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को खेला जाएगा। भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ड्रॉफ्ट शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है| 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के मैदान में भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। बता दें, इस विश्व कप में कुल 10 टीमें…
तीन स्टेट हाईवे समेत प्रदेश की 43 सड़कें बंद
देहरादून: बारिश के बाद से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं के कारण प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गई हैं। लोनिवि प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो…
मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की भी आशंका जताई है।
तीन सड़क दुर्घटनाओं में 6 की मौत
–अनियंत्रित कार खाई में गिरी,दो की मौत,एक गंभीर श्रीनगर: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया। इसकी सूचना आसपास के लोगों…
लोकायुक्त को लेकर हाईकोर्ट सक्त, आठ सप्ताह में नियुक्ति के दिए आदेश
नैनीताल: हाईकोर्ट ने लोकायुक्त की नियुक्ति व लोकायुक्त संस्थान को सुचारु रूप से संचालित किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने सरकार को प्रदेश में आठ सप्ताह में लोकायुक्त की नियुक्ति के आदेश दिए हैं। बता दें, इससे पहले हुई सुनवाई में कोर्ट ने सरकार से शपथपत्र के माध्यम से यह बताने के लिए कहा था कि लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए अभी तक क्या किया और संस्थान जब से बना है तब से 31 मार्च 2023 तक इस पर कितना खर्च…
नहाने के दौरान नदी में डूबकर भाई-बहन की मौत
अल्मोड़ा: नहाने के दौरान विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने नदी में रेस्क्यू कर दोनों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) (निवासी बख) सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की…
कावड़ यात्रा की तैयारियां पूर्णः धामी
-सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कावड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को हरिद्वार पहुंचेI इस दौरान सीएम ने कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारीयों को दिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण व निर्विघ्न कावड़ यात्रा संपन्न होगी , इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 4 जुलाई से शुरू होने जा रही कावड़ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से जारी है कांवड़ मेले में आने वाले कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कतें न हो इसके…
