Blog

स्टिंग के साथ ही अंकिता प्रकरण भी होने वाला है साफ: हरीश रावत

देहरादून: 2016 में हुए स्टिंग आपरेशन की जद में आए पूर्व सीएम हरीश रावत ने उम्मीद जताई है कि जैसे-जैसे 2016 का प्रकरण आगे स्पष्ट होता जाएगा तो अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी का चेहरा भी लोगों के सामने स्पष्ट होता जाएगा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया में लिखा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के जनमानस को उद्वेलित करने वाला हत्याकांड रहा है। अंकिता ने हत्या से पहले अपने दोस्त को जो संदेश भेजा उसमें उसने कहा कि कल एक वीआईपी रिजार्ट में आने वाला है, जिसको…

लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान भूलाया नहीं जा सकताः धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान के अपने अनुभवों को भी साझा किया,तथा मुखमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को भी सम्मान पेंशन/निधि दी जायेगी, इसके लिये शासनादेश जारी किया जा चुका है। लोकतंत्र सेनानियों का मानदेय 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपये किया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान उत्तराखण्ड के लोकतंत्र…

हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस में रार

देहरादून: काग्रेस के नेता अपने अतीत से कुछ भी सबक लेने को तैयार नहीं है। पूर्व सीएम हरीश रावत और डॉ हरक सिंह के बीच हरिद्वार सीट पर दावेदारी को लेकर जिस तरह का वाक युद्ध जारी है उसे लेकर कांग्रेस में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। अभी बीते दिनों पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ हरक सिंह ने हरीश को राम और स्वयं को भरत बताते हुए कहा था कि वह कलयुग के राम है। उन्हें भरत के त्याग करने का उपदेश भी डॉ हरक ने दिया…

जब कुछ गलत नहीं किया तो डर काहे का: धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में वॉइस सैंपल लिए जाने के मुद्दे पर कहा है कि जब आपने कुछ गलत किया ही नहीं है तो फिर डर किस बात का है। मुख्यमंत्री धामी की इस चुटकी पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं उन्हें कहां से डरा हुआ लग रहा हूं। डर तो भाजपा रही है स्टिंग व उसके बाद के घटनाओं का सच सामने आने दो। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव…

जोशीमठ: दरारो में भरने लगा बरसाती पानी, स्थानीय लोग सदमें में

जोशीमठ: उत्तराखंड में मॉनसून सक्रिय होने के बाद से जोशीमठ के लोग सहमे और डरे हुए हैं। 6 महीने पहले नगर में पड़ी दरारों के कारण मॉनसून आने के बाद लोगों के मन में डर बैठा है। वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ में ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम अच्छा न होने के कारण नगर में दरारें पड़ी थीं। पानी का रिसाव होने के कारण इन दरारों ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई लोगों को बेघर कर दिया था। अब बरसात शुरू होने के कारण इन दरारों में…

जीजा ने किया अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म

-जीजा के बहनोई ने भी किया मुह काला हरिद्वार: मंगलौर थाना क्षेत्र में जीजा ने रिश्‍ते को कलंकित कर नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित जीजा ने अपने बहनोई से भी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पथरी के ग्राम सुभाहेडी निवासी आरोपित का कस्बा लंढौरा में ससुराल है। उसने कस्बे में ही रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री भी लगा रखी है। आरोप है कि आरोपित ने बहला-फुसलाकर अपनी नाबाल्रिग…

जी 20ः नरेंद्रनगर में इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य समूह की बैठक शुरू

ऋषिकेश: जी 20 के ढांचागत विकास कार्य समूह की तीसरी बैठक सोमवार से ऋषिकेश के निकट नरेंद्रनगर में शुरू हो गई। इसके तहत केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव सोलोमन अरोकियाराज ने बताया कि ढांचागत विकास कार्य समूह की तीसरी बैठक में 2023 ढांचागत विकास की विभिन्न कार्य धाराओं की दिशा की ठोस प्रगति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 16 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे चुके हैं। जी 20 के ढांचागत विकास कार्य समूह की तीसरी बैठक सोमवार से ऋषिकेश के निकट नरेंद्रनगर में शुरू हो गई। बैठक में जी-20…

पुरोला में फिर हुआ भाईचारा कायम, हालात बिलकुल सामान्य

उत्तरकाशी: पुरोला में उपजे विवाद के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बाजार में फिर से पहले जैसी चहल-पहल है। पुलिस बैरिकेड्स हट गए हैं। शहर में तैनात अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी लौट गए हैं। तनाव के बाद मुस्लिम समुदाय के जो लोग अपने घर-दुकानें छोड़कर चले गए थे वह भी लौटने लगे हैं। अब तक 10 लोगों के परिवार लौट आए हैं। बता दें कि पुरोला में नाबालिग को भगाने के प्रयास की घटना के बाद तनाव बढ़ गया था। हिंदू संगठनों ने महापंचायत का एलान किया तो तनाव…

मोबाइल से रील बनने के चक्कर मे शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आए दो किशोर,मौत

रूड़की: मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग.अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी 16 और शिवम 17 गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे…

करन माहरा ने की भाजपा सरकार में मंत्री, विधायक, पार्षदों की संपत्ति जांच की मांग

देहरादून: कांग्रेस ने लैंड जिहाद को लेकर मुखर सत्ताधारी दल भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने भाजपा सरकार में मंत्रियों से लेकर विधायक व पार्षदों की संम्पति जांच की मांग की हैI उन्होंने हरिद्वार के बड़ा उदासीन अखाड़े द्वारा लगाये गये आरोपों को कोर्ट करते हुए कहा है, कि कांग्रेस उन सभी आरोपों का समर्थन करती हैI प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने ब्यान जारी कर कहा कि हरिद्वार में बड़ा उदासीन अखाड़े की ओर से भाजपा के क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक पर जमीन…