देहरादून: प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश का सिलसिला जारी है । राजधानी देहरादून में हो रही भारी बारिश ने आवाजाही मुश्किल कर दी है। यहां कुछ स्थानों पर वाहन पानी में डूब गए हैं। मसूरी में कोहरा छाए होने से वाहनों पर ब्रेक लग गए। दूसरी तरफ बागेश्वर में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25…
Blog
खाई में समाई पर्यटकों की कार,दो की मौत
देहरादून: दिल्ली से आए पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विगत 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से…
योग, ध्यान, अध्यात्म का केंद्र बनेगा जागेश्वर धाम: सीएम धामी
-शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग: धामी देहरादून/अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए नए विजन को दर्शाया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में…
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत
रुद्रपुर: बीती रात गदरपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक काशीपुर के काजीबाग निवासी राजेश पाल मंगलवार की रात पत्नी 27 वर्ष सोनी पाल के साथ बाइक से काशीपुर जा रहे थे। महेशपुर के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। बताया जाता है कि महिला की मौत हो गई। जबकि राजेश पाल चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।…
गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने से सनसनी फैली
रुद्रपुर: बीती शाम सिडकुल क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के कटे हुए सिर और अन्य अंग मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें, मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सिडकुल सेक्टर-दो में बह रहे नाले में सडक के दोनों ओर दो गोवंशीय पशुओं के सिर पड़े हैं। इस पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस को वहां दो सिर के साथ ही अन्य…
शारीरिक व सांस्कृतिक चेतना का संयोजन है योग: सीएम धामी
अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागेश्वर धाम पहुंचकर प्रदेश में योग के ज़रिए धार्मिक पर्यटन को विकसित करते हुए नए विजन को दर्शाया है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास के नव रत्नों में शामिल किए गए तीसरे रत्न मानसखंड क्षेत्र को इस बार इस आयोजन के लिए चुना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर इस बार योग महोत्सव का आयोजन सुदूरवर्ती अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में किया गया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि मानस…
जोशीमठ को लेकर मानसून ने बड़ाई राज्य सरकार की चिता
जोशीमठ: मानसून ने राज्य सरकार की चिंता को बड़ा दिया हैं| मौसम विभाग ने 25 जून को मानसून के प्रदेश में दस्तक देने की बात कही हैं| जिसके चलते जोशीमठ को लेकर शासन-प्रशासन के लोग चिंतित हैं। फिलहाल जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति स्थिर है। लेकिन आने वाले दिनों में हालात क्या होंगे, इसे लेकर अभी कई तरह की आशंकाएं हैं। विशेषज्ञों ने जोशीमठ में और भूगर्भीय अस्थिरता की आशंका व्यक्त की है, जहां अब तक 868 भवनों में दरारें आ गई हैं और 181 को असुरक्षित घोषित किया गया…
गढ़वाल विवि ने डीएवी, डीबीएस समेत 10 महाविद्यालय हटाए
देहरादून: ग्रेजुएशन-पीजी में नए अकादमिक सत्र के दाखिलों की तैयारियों के बीच हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों को इसी सत्र से असंबद्ध (डिएफिलिएट) कर दिया है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में ये निर्णय हुआ, जिसकी सूचना केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार को भेज दी गई है। पुराने छात्र अभी विवि का हिस्सा बने रहेंगे। लंबे समय से इन अशासकीय डिग्री कॉलेजों को गढ़वाल विवि से असंबद्ध करने की कवायद चल रही थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने ये कहते हुए…
मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं के साथ होगी बैठक: सीएम धामी
देहरादून: सियासी हलकों में पिछले कुछ दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की गरमा रही चर्चाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बारे में चर्चा करने के लिए महासंपर्क अभियान के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जाएगी। बता दें, सोशल मीडिया पर मंगलवार को दिन भर कैबिनेट में बदलाव की खबरें तैरती रहीं। चर्चाएं ये भी थीं कि हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्यों में कुछ बड़े…
भ्रष्टाचार के आरोप में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता निलम्बित
देहरादून: भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार करते हुए धामी सरकार ने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को करप्शन के आरोप में निलबिंत कर दिया है। हरिद्वार में सिंचाई नहरों के निर्माण, तट बंध निर्माण आदि में अनियमितता के चलते अधीक्षण अभियंता राकेश तिवारी का निलम्बन किया गया है। बता दें, लक्सर विकासखंड में टीकमपुर कुम्हारी जल निकासी योजना में वित्तीय अनियमितता की बात कुछ समय पूर्व सामने आई थी। इसके अलावा सोलानी नदी पर तटबंध निर्माण और जगजीतपुर एसटीपी से नहर निर्माण में भी घोर अनियमितताएं बरती गई थी। कागजों…
