Blog

अंतराष्ट्रीय योग दिवसः सीएम धामी और बाबा रामदेव ने किया योग

देहरादून: 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ-साथ कई लोगों ने योग करके इस दिन को खास बनाया। योग गुरु बाबा रामदेव ने नवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह अभिनंदन…

जेल में हुए गैंगवार में 41 महिला कैदियों की मौत

न्यूयॉर्क: मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की एक महिला जेल में हुए गैंगवार में कम से कम 41 महिला कैदियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को तमारा जेल में हुए इस कत्लेआम में ज्यादार कैदियों को आग लगाकर मार डाला गया। राष्ट्रपति ने इस हिंसा के लिए मारा स्ट्रीट गिरोह को दोषी ठहराया है। जो अक्सर जेलों के अंदर व्यापक शक्ति का इस्तेमाल करते हैं। वहीं होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने मीडिया को बताया कि मरने वालों में 26…

जल संरक्षण को मात्र सरकारी योजना न समझा जाय: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जल संरक्षण कार्ययोजना की समीक्षा कीI इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण के लिए राज्य में जल संरक्षण बोर्ड या ऑथारिटी के जल्द गठन का निर्णय लियाI इसके अलावा सीएम ने शासन के उच्चाधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि उत्तराखण्ड में जल संरक्षण को मात्र सरकारी योजना न समझा जाय, बल्कि इस पर दीर्घकालीन विजन के तहत मिशन मोड पर गम्भीरता से कार्य किया जाय। राज्य में जल स्रोतों के सूखने पर चिंता व्यक्त करते हुए सीएम ने अपर मुख्य सचिव के…

वाईब्रेंट विलेज में जाकर अधिकारी देखें सेवाओं की आवश्यकता: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जनपद चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों के साथ वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी वाईब्रेंट विलेज में जाकर देखें कि उन गांवों में किन-किन सेवाओं की सख्त आवश्यकता है। मंगलवार को सचिवालय में की गई बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज के तहत क्षेत्र में अटल स्कूलों की शुरूआत की जाए। कहा कि पर्यटन की दृष्टि से इन गांवों में और क्या-क्या गतिविधियां शुरू की जा…

ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड को लेकर बैठकों तक सीमित न रहे अधिकारी, ऑनरशिप भी लें: मुख्यमंत्री धामी

-ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़़ कार्यवाही के निर्देश -योग दिवस की भांति भव्यता से मनाया जाएगा वर्ल्ड एन्टी ड्रग्स डे देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनसीओआरडी (स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन मीटिंग) की चौथी राज्य स्तरीय बैठक लीI इस दौरान उन्होंने एण्टी ड्रग्स टास्क फोर्स को मजबूत करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को मात्र बैठकों तक सीमित न रहकर कार्यो कों धरातल पर उतारने के लिए ऑनरशिप लेने की कार्य…

अगले 3 दिन राज्य में प्री मानसूनी बारिश का अलर्ट

-राज्य में 25 को 5 दिनों की देरी से पहुंचेगा मानसून देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है आगामी 3 दिनों में प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बीते दिनों खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी आई है। खराब मौसम के कारण आने वाले दिनों में यह संख्या और कम होने की संभावनाए जताई गयी…

पलटन बाजार का फुटपाथ होगा खाली

देहरादून: शहर कोतवाली पुलिस ने पलटन बाजार में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फड़ व रेहड़ी लगाकर अवैध रूप से जमे व्यक्तियों को हटाया जा रहा है। अब स्मार्ट सिटी के अंतर्गत फुटपाथ बनाए गए हैं, लेकिन इन पर भी कुछ व्यक्तियों ने कब्जे करने शुरू कर दिए हैं। यहां हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पलटन बाजार को अतिक्रमण मुक्त करना शुरू कर दिया…

केदारनाथ गर्भगृह प्रकरण की कराई जाए उच्चस्तरीय जांचः कापड़ी`

देहरादून: कांग्रेस के उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने सरकार से मांग की है कि केदारनाथ गर्भगृह प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराना अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह में जो सोने की निकासी हुई थी उसे तांबे में बदलने के प्रकरण मामले में विभिन्न माध्यमों से लोगों को पता चला है। उन्होने कहा कि केदारनाथ प्रकरण की चर्चाएं पूरे भारतवर्ष में हो रही हैं जोकि उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का काम कर रहा है क्योंकि श्री केदारनाथ पूरे भारतवर्ष की धार्मिक आस्था…

 खाई में गिरी कार, चालक की मौत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को एक कार फलसीमा के पास खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली  जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। घटना में…

हाईकोर्ट ने नियम विरुद्ध हो रहे निर्माण कार्यों पर की सुनवाई, तीन सप्ताह में मांगा जवाब

नैनीताल: हाईकोर्ट ने प्रदेश में प्राधिकरण के नियमों को दरकिनार कर हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की| इस दौरान कोर्ट ने प्रदेश सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को की जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस दौरान जितने भी निर्माण कार्य होंगे उनकी जिम्मेदारी स्वयं निर्माणकर्ताओं की होगी और सभी कार्य जनहित याचिकाओं के निर्णय के अधीन होंगे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले…