देहरादून: प्रदेश में सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद सुबह पहाड़ से मैदान तक बादल छाए रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की धूप खिल गई। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा, लेकिन इससे पहले 21 और 22…
Blog
आदिपुरूष विवादः सीता भारत मां की बेटी बताने पर भड़का नेपाल, भारतीय फिल्में की बैन
काठमाडू: नेपाल के लोगों में आदिपुरूष फिल्म में सीता को लेकर फिल्माये गए एक सीन को लेकर आक्रोश है। फिल्म के एक डायलॉग में सीता को भारत मां की बेटी कहा गया है। जिससे नेपाल में आक्रोश पनपने लगा है। नेपाल के मेयर बालेन शाह ने फिल्म के निर्माताओं को तीन दिन के भीतर फिल्म में सुधार करने की चेतावनी दी थी। ये समय बीत जाने के बाद काठमांडू में भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी गई है। 18 जून को मेयर बालेन शाह ने काठमांडू के सभी सिनेमाघरों को…
सीएम धामी ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने वहां पर फैली गदंगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियो को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देष दिए। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आए मरीजों का…
मुख्य सचिव ने की जड़ी-बूटी उत्पादन को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक
-प्रदेश में वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन की असीम सम्भावनाएं: संधू देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने प्रदेश के वन क्षेत्रों, वन पंचायत आदि में जड़ी-बूटी उत्पादन के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में वन पंचायतों एवं वन से लगे क्षेत्रों में जड़ी-बूटी के उत्पादन एवं इससे रोजगार सृजन की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए इस दिशा में गम्भीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा…
सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिस का ईबीट एप भी लांच करने के साथ पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया। इसके बाद बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस के आवास और कार्यालय बढ़ाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है। इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में…
बस खाई में गिरी, चालक घायल
देहरादून: देर रात बस के खाई में गिरने से चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हायर सेन्टर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी थाना पुलिस को सूचना मिली की बस आइटीबीपी गेट मसूरी देहरादून रोड के पास खाई में गिर गई है| इस सूचना पर तत्काल थाने से प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उप निरीक्षक, चैकी प्रभारी लाइब्रेरी व अन्य कर्मचारी मय आपदा उपकरण के आइटीबीपी गेट के पास पहुंचे तथा जानकारी की गई तो बस में दो व्यक्ति चालक अहमद अली पुत्र हबीब अली…
स्थानीय लोगों के रोजगार को फोकस कर किए जांय प्रस्ताव तैयार: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ईको टूरिज्म एवं सरकारी भूमि की डिजिटल सूची तैयार किए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों एवं डीएफओ को ईको टूरिज्म की दिशा में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाने पर फोकस करते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने को लेकर स्थान चिन्हित किए जाने के साथ ही डीपीआर तैयार किए जाने के…
शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप किया जा रहा राज्य का विकास: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला संवाद 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास को लेकर अपनी बात रखीI उन्होंने बताया कि शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप ही राज्य का विकास कर किया जा रहा हैI सोमवार को आईएसबीटी,देहरादून स्थित एक निजी होटल में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के अंतर्गत सरकार नए संकल्पों को लेकर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। सरकार गंभीरता से राज्य के आमजन तक…
सीएम धामी ने जनसुविधाओं को लेकर की विभिन्न वित्तीय स्व्वीकृतियां प्रदान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अलग अलग जनपदों में मार्ग सुधारीकरण को लेकर विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां दी हैंI इसके अलावा सीएम ने राजधानी देहरादून में जलापूर्ति को लेकर भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की हैI सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ऊखीमठ में त्रियुगीनारायण से तोषी तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 4 करोड़ 52 लाख रूपये व ऊखीमठ के ही तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग में 1.00 से 6.00 किमी. के मध्य सुधारीकरण एवं पी.सी. द्वारा डामरीकरण के कार्य के लिए 4 करोड़ 70 लाख रूपये…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुंचे दून
देहरादून: एक कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की हार के कारणों पर विचार रखे। सहवाग ने भारतीय टीम की हार को लेकर कहा कि विश्व टेस्ट चैपियनशिप में आर अश्विन को न खिलाना बड़ी भूल थी। अश्विन विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी में भी सक्षम हैं। आस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को टीम में शामिल किया और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच में…
