Blog

जन समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारणःधामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीएम ने जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश अधिकारीयों को दिए। वहीं सीएम कार्यालय द्वारा लोगों की शिकायतों को त्वरित सम्बंधित विभाग को भेजे जाने के बाद उनपर की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली जा रही हैI सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय स्थित स्वागत कक्ष में मुख्यमंत्री धामी ने लोगों समस्याओं को सुनने के साथ उनके शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए हैंI इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रत्येक दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये…

केदारघाटीः चोराबाड़ी क्षेत्र में आया एवलांच,नुकसान की कोई खबर नही

रूद्रप्रयाग: एक सप्ताह के भीतर दुसरी बार सोमवार सुबह केदारघाटी में चोराबाड़ी क्षेत्र में एवलांच लाया है। इससे पहले आठ जून को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इससे काफी देर तक बर्फ का गुबार उठता रहा। इसी रास्ते से जून 2013 की आपदा में भी भारी मात्रा में मलबा और पानी आया था। बीते दस माह में हिमस्खलन (एवलांच) की यह पांचवीं घटना है। बीते वर्ष सितंबर-अक्तूबर में भी इसी क्षेत्र में एवलांच आया था। इस दौरान पांच से सात मिनट के लिए क्षेत्र में बर्फ…

कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाने की मांग की

देहरादून: कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत 50/50 वर्ष पूर्व बसे लोगों को हटाये जाने पर विरोध दर्ज करते हुए अतिक्रमण अभियान पर रोक लगाये जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अतिक्रमण अभियान के चलते कई परिवार सड़कों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 50-50 वर्ष पूर्व बसे…

कंडीसौड़ के समीप कार सड़क पर पलटी,दो महिला डाक्टर सहित चार घायल

देहरादून: सोमवार सुबह दून से उत्तरकाशी जा रही कार ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कंडीसौड़ के पास सुनारगांव में सड़क पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो महिला डॉक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना छाम पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया। प्रभारी थाना निरीक्षक छाम प्रदीप पंत ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार ये लोग देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे, जिनकी कार सुनारगांव के पास अनियंत्रित…

नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने किया विरोध

देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के उन्हें समर्थन करने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सीएम से देश से माफी मांगने और अजय भट्ट के इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता…

व्यापारी, उद्यमी देश में अर्थव्यवस्था की रीढ़: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित “व्यापारी सम्मेलन” में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया | इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए देश में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में देश के व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान बतायाI कहा व्यापारी व उद्यमी देश में अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैंI कार्यक्रम में सम्मिलित देहरादून व्यापार मण्डल सहित 162 व्यापार मण्डलो तथा संगठनों से जुड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज…

योगी आदित्यनाथ से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

-श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा का योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण दिया -बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी की चर्चा देहरादून: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शनिवार देर शाम लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा का आमंत्रण दिया। अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट…

नहाते समय श्रद्धालू गंगा मे डूबा,तलाश जारी

ऋषिकेश: रविवार सुबह ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम के समीप नहाते समय महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूब गया। सूचना पर जलपुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने श्रद्धालु की तलाश में रेस्क्यू आपरेशन चलाया। किन्तु अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश जारी है। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया…

द्वितीय वेद उनियाल उत्कृष्ट सम्मान समारोह हुआ संपन्न

देहरादून: रविवार को प्रेस क्लब में द्वितीय वेद उनियाल उत्कृष्ट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी सुभाष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गयाI कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभास शर्मा ने वेद उनियाल के विचारों को याद करते हुए कहा कि वेड भाई छात्र जीवन से ही मेरे साथी रहे हैं ,और आज भी उत्कृष्ट विचारों…

बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

उत्तरकाशी: समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग लड़की भगाने का प्रकरण सामने आने के बाद पुरोला में 15 जून को बाहरी व्यापारियों के खिलाफ महापंचायत की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस संबंध में कुछ संगठनों ने एक बैठक की है, लेकिन उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। अभी किसी संगठन ने प्रशासन को लिखित तौर पर इस महापंचायत की सूचना भी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि नगर व्यापार मंडल पुरोला सहित मोरी, नैटवाड़, नौगांव ने इसका समर्थन किया है। गुरिल्ला संगठन, प्रधान संगठन, क्षेत्र पंचायत संगठन सहित…