Blog

खेत में मंडुआ बुआई करते सीएम धामी को देख चौंके लोग

उत्तरकाशी: रविवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के ग्राम शिरोर में मंडुआ की बुआई की। सीएम धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 73 करोड़ रुपये की धनराशि…

त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी: सीएम धामी

-ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द की जायेगी वृद्धि: धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कियाI प्रमुखों से संवाद कार्यक्रम आयोजन के तहत मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को सुनते हुए आंकलन कर उन पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दियाI संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। कहा कि…

सीएम धामी ने पर्वतारोहण से लौटे एनडीआरएफ के जवानों किया स्वागत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी-2, चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एनडीआरएफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन भी किया। सीएम ने इस अभियान को सफलता पूर्वक पूर्ण करने को लेकर सभी जवानों को बधाई देते हुए उनकी होंसला अफजाई कीI शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सीएम धामी ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान के सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों…

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये गठित होगी कमेटी: सीएम धामी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’’व्यापारी सम्मेलन’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होने मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाने की घोसना की। शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने 9 वर्ष उत्कर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी सम्मेलन की सभी व्यापारी को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय शक्तियों की रीढ़…

हेली सेवा के नाम पर की लाखों की ठगी

हरिद्वार: साइबर ठगों ने हेलिकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के नाम पर महाराष्ट्र के यात्री दल से करीब तीन लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। एक यात्री की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के (नागपुर मोहपा तह कमलेश्वर गपूर निवासी) हेमंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि केदारनाथ दर्शन को हेली सेवा के लिए उसने गूगल सर्च किया था। यहां मिली एक वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर…

युवती की हत्या कर शव कट्टे मे भरकर नदी में फेंका

हरिद्वार: जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर शव को कट्टे में बंदकर रौ नदी में फेंक दिया गया है। युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल…

नदी में मिले दो कटे पैरों से हुई गुमशुदा महिला की पहचान, कटे पंजे का रहस्य बरकरार

बाजपुर: बीते 7 जून को उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा में बौर नदी में एक महिला के कटे पैर मिले थे। नदी के पास मिले कपड़ों और अंगों से महिला की पहचान जोगिंदर कौर से रूप में हो गई है। हालांकि, नदी में एक अन्य कटा पंजा भी मिला था, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने भी सबूतों के आधार पर इसे मर्डर केस माना है। पुलिस की कई टीमें मामले के खुलासे के लिए जुटी हुई हैं। बता दें, दो दिन पहले नदी में दो कटे…

चलती बाइक पर ठुमके लगाना युवती को पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबित

देहरादून: एक युवती का गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा… पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो थानो मार्ग का बताया जा रहा है। पुलिस ने विडियो की कार्यवाई करते हुए युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन के लिए रिपोर्ट आरटीओ भेज दी है।

सीएम धामी ने की कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होने वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं, अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर उनकों निस्तारित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना सबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण हो। सचिवालय में हुई बेठक के दौरान सीएम ने कहा कि आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके…

लव-जिहाद: पाँच महीने में दर्ज हुए 48 मामले, सीएम ने स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के दिए निर्देश

देहरादून: प्रदेश में संप्रदाय विशेष के युवकों की ओर से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बता दें, इस साल केवल पांच महीनों में ऐसे 48 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जबकि पिछले साल में 76 केस दर्ज हुए थे। इस संबंध में ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हैं। इनमें पॉक्सो के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई…