Blog

सड़क किनारे पोल से टकराई कार, एक की मौत, एक गंभीर

रुद्रपुर: देर रात एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इस हादसे मे एक की मौत हो गयी। जबकि दुसरा गंभीर है। जिसका अस्पातल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन में एएसआइ पद पर तैनात हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के बाद उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द अपने साथी राजीव के साथ कार से रुद्रपुर की ओर से…

समुदाय विशेष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, बीजेपी नेता ने छोड़ा शहर

उत्तरकाशी: पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ विरोध तेज हो रहे है। जिसके चलते भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने परिवार सहित शहर छोड़ दिया हैं। अपनी दुकान का सारा सामान समेट कर वह देहरादून चले गए हैं। बुधवार देर रात उनकी पत्नी गुलशाना चार अन्य सहयोगियों के साथ दुकान खाली करते दिखी। उनके साथ छह अन्य लोगों ने भी अपनी दुकानें खाली कर दी हैं। उनकी पत्नी का कहेना हैं कि वो अपनी मर्जी से दुकान खाली कर रहे…

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में जताई बारिश की संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। उन्होने कहा कि मौसम खराब और तेज झोंकेदार हवाएं चलने के दौरान खुले स्थान की बजाए पक्के मकान में रहें। बिक्रम सिंह ने…

हिन्दूओ की रक्षा के नाम पर डोनेशन मांगने की चैट वायरल

देहरादून: हिन्दू धर्म की रक्षा के नाम पर डोनेशन मांगने को लेकर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना के व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। डोनेशन शाश्वत भारत ट्रस्ट के लिए जुटाया जा रहा था। आयोग के व्यक्ति सहायक विशाल चाचर ने बताया मामला संज्ञान में आया है, इस पर अभी कुछ नही कहा जा सकता। इस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। इस प्रकरण से आयोग में अनेको चर्चाए उठ रही है।`

सड़क किनारे पोल से टकराई कार,एक की मौत,एक गंभीर

रुद्रपुर: देर रात एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इस हादसे मे एक की मौत हो गयी। जबकि दुसरा गंभीर है। जिसका अस्पातल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन में एएसआइ पद पर तैनात हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के बाद उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द अपने साथी राजीव के साथ कार से रुद्रपुर की ओर से…

जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों की मदद को भारतीय स्टेट बैंक ने बढ़ाए हाथ

-मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दो करोड़ राशि का चैक देहरादून: भारतीय स्टेट बैंक ने जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में दो करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की हैI यह राशि भारतीय स्टेट बेंक नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री धामी से मुलकात कर उन्हें सौंपी हैI गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक श्री कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर…

अपर मुख्य सचिव वित्त ने दिए निर्देश पूंजीगत परिव्यय में वृद्धि करें सभी विभाग

-सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत पूंजीगत परिव्यय का लक्ष्य करना होगा पूरा देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने सभी विभागों को पूंजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने राज्य सरकार के सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत व्यय के लक्ष्य को पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी। गुरुवार को सचिवालय में पूंजीगत परिव्यय की समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, राज्य…

रूडकी भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन में शामिल हुए सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम ने इसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव बतायाI इस दौरान उन्होंने संगठन व पार्टी के शीर्ष नेताओं को याद करते हुए पार्टी को लेकर उनके समर्पण को याद कियाI इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं भी की। गुरुवार को भूमिपूजन के मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन…

नाबालिग पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार लहराते हुए हमलावर फरार

रूद्रपुर: परिजनों की गैर मौजूदगी में घर बैठे चार नाबालिग बच्चों पर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों व डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परमजीत कौर निवासी वार्ड 16 बगवाडा ने पुलिस को बताया कि 6 जून को शाम वह अपने काम से घर लौटी तो देखा कि उसके पडोस मे रहने वाले महेश, उसका साला शिव, शीतल की पुत्री, महेश, उसकी नाबालिग पुत्रियां जो घर पर अकेली थी।आरोप है कि वनाबालिग पुत्र पर लाठी…

ट्रांसफार्मर में आग लगने से हडकंप

रूद्रपुर: ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से बाजार क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। दुकानदार दुकानों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी स्थित एक ट्रांसफार्मर में दोपहर को अचानक धुआं निकलते लोगों ने देखा। थोड़ी देर में ट्रांसफार्मर में आग ने बिकराल रुप धारण कर लिया। ट्रांसफार्मर से आग की तेज लपटे उठने लगी। जिससे आस पास के व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि…