Blog

दो सगी बहनों को भगाने के प्रयास में मुस्लिम युवक गिरफ्तार

देहरादून: नेपाली मूल की दो युवतियों को भगाकर ले जाने के प्रयास में त्यूणी पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम नवाब उर्फ गुड्डू निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर है। और वह हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नवाब उर्फ गुड्डू दो सगी नेपाली बहनों के साथ त्यूणी बस अड्डे पर आया था। जहां से वह गाड़ी किराए पर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रूद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने…

अपर मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के दिए निर्देश

देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन पूँजीगत परिव्यय की समीक्षा बैठक की| इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एसीएस ने राज्य सरकार के सभी विभागों को सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत व्यय के लक्ष्य को पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी। सचिवालय में हुई बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन विभाग, राज्य सम्पति विभाग, आपदा प्रबन्धन विभाग, न्याय विभाग, मत्सय पालन…

अग्निशमन विभाग ने बचाई करोडो से अधिक की संपत्ति

देहरादून: राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 से 2022 तक 22 वर्षों में उत्तराखंड में 37254 अग्नि काण्डो में 545 करोड़ 61 लाख 34 हजार 381 रूपये की सम्पत्ति का नुकसान हुआ, वहीं इन अग्निकाण्डो में 2626 करोड़ 68 लाख 89 हजार 633 रूपये की सम्पत्ति को बचाया गया है। जबकि 2016 से 2022 तक 33 अग्निकाण्डों की घटनायें असत्य भी पायी गयी है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार वर्ष 2001 से 2022 तक उत्तराखंड में कुल 37287 आग की…

हत्या के बाद शव के किए टुकड़े, बॉडी पार्ट्स को कुकर में उबाला

मुंबई: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की न केवल निर्दयीता से हत्या कर दी, बल्कि उसकी बॉडी के पेड काटने की मशीन से कई टुकड़े कर दिए। दरिंदे का जब इतने पर भी मन नहीं भरा तो उनको बॉडी पार्ट्स को प्रेशर कुकर में उबाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर पुलिस स्टेशन की गीता-आकाशदीप सोसायटी का बताया जा रहा है। पुलिस…

खाई में गिरी कार, पांच घायल

टिहरी: गुरुवार सुबह एक कार कार के खाई में गिरने के कारण इसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना थत्यूड़ के अंतर्गत बिलौंदी पुल के पास थत्यूड़ से चंबा की तरफ आ रही कार खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष थत्यूड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घटना गुरुवार सुबह 6.25 की है। सुबह ही कार सड़क से गहरी खाई में गिर गई।…

जोशीमठ भू-धंसाव: एस.बी.आई ने की राहत और पुनर्वास के लिए 2 करोड़ रूपये की सहायता

देहरादून: भारतीय स्टेट बैंक ने जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने सीएम को 2 करोड़ रूपए का चेक सौंपा| इसके लिए सीएम धामी ने भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के चिन्हित चार…

राज्य आंदोलनकारियों को मिलेगा 10% आरक्षण

देहरादून: प्रदेश सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवाओं पर 10% आरक्षण देने का निर्णय लिया हैं| इसके लिए कार्मिक विभाग को न्याय विभाग की राय मिल चुकी है। अब यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुमोदन को भेजा गया है। जिसके बाद विधेयक को पुनर्विचार के लिए राजभवन भेजा जाएगा| बता दें, 2004 में तत्कालीन एनडी तिवारी सरकार के समय किए गए शासनादेश के आधार पर बड़ी संख्या में चिह्नित आंदोलनकारियों की विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी भी लगी। इस बीच वर्ष 2011 में आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण दिए जाने…

केदारनाथ धाम में रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में समन्वय गोष्ठी में क्यूआरटी टीम को यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इन दिनों बाबा के रील्स की होड़ लग गई है। लोग भगवान के दरबार में भी वीडियो बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही अवैध शराब पहुंचने की शिकायतों पर गोपनीय ढंग से छापामारी कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत के निर्देश दिए…

मीडिया को संवैधानिक अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर पत्रकार ने दिया धरना

देहरादून: लोकतंत्र के चैथे स्तभ कहे जाने वाले पत्रकारों को संवैधानिक अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार जींतमणी पैन्यूली ने स्थानीय गांधी पार्क में मौन व्रत रखकर धरना दिया। वे लंबे समय से मीडिया को संवैधानिक अधिकार दिए जाने की मांग करते चले आ रहे है। बुधवार को धरने से पूर्व वरिष्ठ पत्रकार जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि भले ही पत्रकार अपनी कलम से देश और समाज की सेवा करता आ रहा हो। पर देश में सवैंधानिक रूप से उसे कई अधिकार प्राप्त नही है।…

धामी सरकार में दायित्वों की फेक सूची वायरल

देहरादून: प्रदेश में धामी सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच एक सूची सोशल मिडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रदेश भाजपा ने इसे फर्जी बताया हैं| जानकारी के अनुसार इस वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के नाम भी बताए जा रहे हैं। बता दें, मंगलवार को भाजपा के सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे।…