Blog

वीकएंड पर सरोवर नगरी सैलानियों से पैक

नैनीताल: वीकएंड पर सरोवर नगरी के अधिकांश होटल, पार्किंग व गेस्ट हाउस पैक हो चले हैं। नैनी झील सैलानियों की नावों से पट गई है। शनिवार को नौकायन के लिए बोट स्टैंड मल्लीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सैलानियों का सैलाब उमड़ने से नगर की रौनक में निखार आ गया है। एक दिन में करीब 20 हजार पर्यटकों के आने का अनुमान है। मैदानी भागों में ग्रीष्म काली अवकाश शुरू होने से सैलानी भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं। आवासीय विद्यालयों में अवकाश के बाद पर्यटन ने और…

ओडिशा में भीषण रेल हादसा,238 की मौत की पुष्टि,900 के घायल होने की खबर

ओडिशा: कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 238 की मौत हो गई है, जबकि लगभग 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की टीम बचाव कार्य में जुटी…

बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने कसा शिकंजा

श्रीनगर: बाइक पर स्टंट करते हुए एक युवक का विडियो व्हात्सप्प पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं| जिसके चलते पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने वाहन की आरसी जब्त करते हुए वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार बिना हेलमेट, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाना आदि धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने स्टंटबाज पर नकेल कसी। शुक्रवार को बाइक पर स्टंट करते हुए युवक का व्हाट्सएप पर वायरल…

कुत्ते का पट्टा मासूम के लिए बना मौत का फंदा

देहरादून: बहन के साथ खेल रहे भाई के लिए कुत्ते के गले का पट्टा फाशी का फंदा बन गया। कुत्ते के पट्टे से दम घुटने के कारण बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई| जानकारी के अनुसार, पटेलनगर के मेहूंवाला में कुलदीप सिंह अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा कार्तिक 12 साल का था और 10 साल की बेटी है। शुक्रवार को कुलदीप ऑटो लेकर घर से चले गए थे। जबकि उनक पत्नी शाम को सामान लेने बाजार गई हुई…

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ओडिशा हादसे पर जताया शोक

देहरादून: ओडिशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना को लेकर उत्‍तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया। राज्यपाल ने ट्वीट के जरिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कि I उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मैं वाहेगुरु से पुण्य आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि यह दुर्घटना…

नाबालिग को भगाने की घटना से गरमाया माहौल, शनिवार को भी यमुना घाटी के बाजार बंद

उत्तरकाशी: पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में माहौल गर्माया हुआ है। स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है। शनिवार को यमुना घाटी छोटे बड़े बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया था। जिसके चलते पुरोला, नौगांव, बडकोट बाजार नहीं खुले हैं। बडकोट और नौगांव में जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है। पुरोला में एक सप्ताह पहले हुए घटनाक्रम के बाद स्थानीय व्यापारियों स्थानीय निवासियों में बहारी प्रांतों से आने वाले रेड़ी, ठेली, फड, मैकेनिक, नाई, सब्जी, रुई रजाई…

परमार्थ निकेतन पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज का 72 वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यहां आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर पहुंचे। संतों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिमालय गंगा और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के जन्मदिन पर शनिवार को श्री राम कथा पंडाल में कथावाचक मुरलीधर महाराज की उपस्थिति में संतो ने स्वामी चिदानंद सरस्वती को शुभकामनाएं दी।…

महा जनसंपर्क अभियानः धन सिंह रावत ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान में जुटे हुये हैं। इस दौरान जहां उन्होंने विभिन्न जनपदों में आयोजित जनसम्पर्क अभियान में प्रतिभाग कर मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई वहीं, उन्होंने बस्ती जनपद में स्वास्थ्य एवं सहकारिता से संबंधित संस्थानों का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविघालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ महाविघालय के संचालन संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश…

ओडिशा में भीषण रेल हादसा,238 की मौत की पुष्टि,900 के घायल होने की खबर

ओडिशा: कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 238 की मौत हो गई है, जबकि लगभग 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की टीम बचाव कार्य में जुटी…

विरोध की राजनीति के चलते देश व प्रदेश का अपमान कर रहे है राहुलः महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की राहुल गांधी के बयान की निंदा देहरादून: भाजपा ने कहा कि राजनैतिक लाभ के मोह और तुष्टिकरण की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर आरोप लगाते हुए देश के साथ प्रदेश का भी अपमान कर रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कहा कि जिस तरह प्रदेश कांग्रेस देवभूमि की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं डेमोग्राफिक पहचाने से जुड़े सरकार के कार्यों का विरोध करते हुए देश मे राज्य की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है,…