उधमसिंहनगर: पुलिस ने विगत कई दिनो से जारी सोशल मीडिया पर भेदभावपूर्ण और सद्भावना बिगाड़ने वाली टिप्पणियों पर एक्शन लेते हुए मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र का माहौल किसी भी सूरत में बिगड़ने नही दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट कर अथवा टिप्पणी कर क्षेत्र व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते चले…
Blog
लव जिहाद की आग में झुलसा उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़ व डुण्डा बाजार बंद
-व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने निकाला जुलूस उत्तरकाशी: पुरोला में सामने आए लव जिहाद के मामले को लेकर पहाड़ के लोगों का आक्रोश थमता नहीं दिख रहा है। इस घटना के विरोध में पूरा जनपद गुस्से की आग में सुलग रहा है। पुरोला की यह आग अब उत्तरकाशी, बड़कोट, मोरी और नौगांव से चिन्यालीसौड़ और डुण्डा तक पहुंच चुकी है। इस घटना के विरोध में आज व्यापारियों ने चिन्यालीसौड़ और डुण्डा का बाजार बंद रखा तथा शासनकृप्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए जुलूस प्रदर्शन निकाला, जिसमें सैकड़ों की…
जल्द होगी 1500 कांस्टेबलों की भर्तीः सीएम धामी
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस फोर्स में जल्दी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय…
केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक अब 19 जून तक
देहरादून: केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को सरकार ने बढ़ा दिया है। पहले पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 जून किया गया है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बरकरार है। पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप कार्यालय में आगामी 19 जून तक केदारनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं होंगे। जो यात्री पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं वे यात्रा सकते हैं। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या…
विशेष चार्टड प्लेन से उत्तराखण्ड पहुंचे पंडित धीरेंन्द्र शास्त्री
देहरादून: बागेश्वर धाम के मुख्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। धीरेंद्र शास्त्री विशेष विमान में सवार होकर सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। जिसके बाद वह एयरपोर्ट से रवाना हो गए। उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके…
तीन वारंटी दबोचे, किया कोर्ट में पेश
रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस की वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई तेज हो गई। पुलिस ने इस दौरान पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। धरपकड़ के दौरान रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तीन वारंटियों को घर से गिरफ्तार किया है। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया।…
ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत
देहरादून: देर रात प्रेमनगर में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शुभमपाल निवासी शेरपुर शिमला बाईपास रोड रात करीब 11 बजे प्रेमनगर से अपने घर की तरफ आ रहा था। हिमगिरी कालेज के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिस पर इंडीकेटर भी नहीं चल रहे थे। अंधेरा अधिक होने के चलते बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण शुभम…
टैक्सी चालक व घोड़ा संचालकों के विवाद के बाद देर रात टैक्सी चालक से मारपीट
नैनीताल: नारायण नगर क्षेत्र में टैक्सी चालक और घोड़ा संचालकों के बीच विवाद के बाद देर रात वाहनों में भरकर पहुंचे 20 से 30 युवकों ने टैक्सी चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। हिंदू युवक के साथ गैर समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट के विरोध में हिंदूवादी संगठन समर्थन में आ खड़े हुए। जिसके बाद देर रात तक मल्लीताल कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। दर्जनों लोगों ने रात तीन बजे तक कोतवाली का घेराव किया। तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध संगत धाराओं में मुकदमा…
सीएम धामी से मिले स्पेशल ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी व कोच
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके कैम्प कार्यालय में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे खिलाड़ियों और कोच ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को 17 जून से 25 जून तक बर्लिन, जर्मनी में होने वाले इन खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड से स्पेशल ओलिंपिक भारत एरिया के दो फुटसेल खिलाड़ी और तीन कोच का चयन जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। 12…
कांग्रेस के राजनीतिक स्वार्थो का खामियाजा भुगत रहा पूरा प्रदेशः महेन्द्र भट्ट
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पुरोला और चकराता में सामने आई लव जेहाद की घटनाओं का भंडा कांग्रेस के सर फोड़ते हुए एक ब्यान जारी किया है I जिसमे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के चलते गैर हिंदू समुदाय के लोगों को प्रदेश में बसाया है I भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने मीडिया द्वारा पुरोला और चकराता में सामने आई लव जेहाद की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक तुष्टीकरण के लिए बड़ी संख्या…
