Blog

कैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया| इस अवसर पर वित्त मंत्री व शहरी विकास मंत्री भी मौजूद रहें| प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के दिन सन 1826 में पहला हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकत्ता से प्रकाशित हुआ था। तब से आज तक समाचार पत्रों का चलन व व्यवहार बदला है। पहले सुबह होते ही सबसे पहले अखबार देखते थे। उन्होंने कहा कि जबसे इलेक्ट्रानिक मीडिया सामने आया ‘समाचार थोड़ी देर…

स्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू निषेध कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

डॉ धन सिंह रावत ने सभी युवाओं से इस अभियान में जुड़ने का किया आह्वान हरिद्वार: स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में तंबाकू निषेध कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाI उन्होंने बताया कि 60 दिन तक यह अभियान पुरे प्रदेशभर में चलाया जायेगा I साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10,000 नौकरियां देने की घोषणा भी की I इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि 60 दिन तक तंबाकू मुक्त अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जाएगा l उन्होंने…

CM धामी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर की दूसरी बैठक में हुए शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय वित्त मंत्री,निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास और कार्यान्वयन ट्रस्ट की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की दूसरी बैठक में सचिवालय से वर्चुअली प्रतिभाग किया। उन्होंने उत्तराखण्ड के किच्छा तहसील के अन्तर्गत लगभग 1000 एकड़ पर विकसित किये जाने वाले अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कोरिडोर प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में लगभग 7500 करोड का प्रत्यक्ष निवेश व युवाओं के लिए लगभग 20000 रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे।…

लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास दरकी चट्टान, 300 यात्री फंसे

पिथौरागढ: लिपुलेख-तवाघाट सड़क धारचूला से 45 किमी ऊपर लखनपुर के पास भारी चट्टान दरकने से सौ मीटर बह गई है। इससे धारचूला और गुंजी में करीब तीन सौ फंस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सड़क खुलने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता हैं। प्रदेश में इन दिनों मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं। कहीं वाहन मलबे में दब गए हैं, तो कहीं जन जीवन बुरी तरह प्रभावित…

वर्कशॉप में खड़ी कारों में लगी भीषण आग

हल्द्वानी: देर रात काठगोदाम क्षेत्र में दो कारों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस को रात करीब 1.20  बजे मिली। जानकारी के अनुसार, काठगोदाम रोड खेड़ा क्षेत्र गौलापार में रोड के पास दो खड़ी कारों मे भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही एफएसएसओ और एलएफएम प्रकाश चंद्र कांडपाल के नेत्तृव में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि दोनों करे…

मैक्स और ट्रक की टक्कर,दो की मौत,आठ घायल

देहरादून: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप देर रात मैक्स और ट्रक की टक्कर में दो लोग की मौत और आठ लोग घायल हो गए। मैक्स में सवार सभी श्रद्धालु थे, जो केदारनाथ धाम में दर्शन कर वापस आ रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग, गूलर के पास एक मैक्स व ट्रक की आपस मे टक्कर होने से मैक्स में कुल सवार 10 लोग में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 सेवा से एम्स अस्पताल…

बस खाई में गिरी, दो की मौत,40 चोटिल

हरिद्वार: चंडी चैक के समीप बुधवार सुबह  41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक बच्ची की मौत होने की खबर है।  पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चंडी चैक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस बेकाबू होकर 20…

मलबे में दबकर डंपर क्षतिग्रस्त

उत्तरकाशी: बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश…

सीएम धामी ने गंगा दशहरा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून: गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी I मुख्यमंत्री ने ट्वीट जारी कर लिखा कि- पतित पावनी एवं मोक्षदायिनी माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस “गंगा दशहरा” की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्नान, दान एवं व्रत का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख – समृद्धि लेकर आए, ऐसी माँ गंगा से मेरी कामना है।

हार्ट अटैक से एक और तीर्थयात्री की मौत

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली  जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार भाटियाड़ा(71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। बता दें, धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान…