Blog

गंगा में अपने मेडल प्रवाहित करेंगे पहलवान

हरिद्वार: खिलाड़ियों के उत्पीड़न के विरोध में गंगा दशहरा पर पहलवान खिलाड़ी हरिद्वार में गंगा में मेडल प्रवाहित करेंगे। इसकी जानकारी खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है। प्रदर्शनकारी पहलवानों की तरफ से बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। धरने पर बैठे पहलवान मंगलवार शाम अपने मेडल गंगा में बहा देंगे।

 नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

देहरादून: पुलिस कप्तान ने नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालने के आदेश दिये। मंगलवार को एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी/एसएसपी के द्वारा नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए सभावाला चैकी प्रभारी रजनीश कुमार सैनी को थाना बसंत विहार भेजा। वहीं विवेक राठी को थाना चकराता से चैकी प्रभारी सभावाला, विनय शर्मा को चैकी प्रभारी करनपुर से चैकी प्रभारी आशा रोडी, देवेश खुगशाल को चैकी प्रभारी बाईपास नेहरू कालोनी से चैकी प्रभारी करनपुर, दीपक द्विवेदी को कोतवाली डोईवाला…

जनसंपर्क अभियान: पूर्व केंद्रीय मंत्री को मिली यूपी की चार लोस क्षेत्रों की जिम्मेदारी

देहरादून: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से मिशन मोड में आ गई है। मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज को आमजन तक पहुंचाने के लिए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उत्तर प्रदेश की चार लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे 31 मई से चार जून तक इन क्षेत्रों में होने वाले पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी कि ओर से मिली जिम्मेदारी पर निशंक का कहेना हैं कि शीर्ष नेतृत्व…

बाघिन का शिकार करने की कोशिश नाकाम, जांच के आदेश जारी

देहरादून: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया I जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि, कॉर्बेट प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है। बाघिन की उम्र सात से आठ साल बताई जा रही है। बाघिन शिकारियों के फंदे में फंस गई थी, लेकिन किसी तरह वह आजाद हो गई। उसके शरीर के पेट वाले हिस्से में…

टैक्स चोरी को लेकर ईडी की कंपनी में छापा

रुद्रपुर: मंगलवार सुबह सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और देहरादून की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की टीम सुबह करीब आठ बजे सिडकुल की पायलट इंडस्ट्रीज कंपनी में टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के का कहना है की इनकम टैक्स टीम को छापे की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की टीम उन्हें उपल्ब्ध…

पेयजल योजनाओं के लिए सभी शहरों के मास्टर प्लान करें तैयार: मुख्य सचिव

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने व्यय वित्त समिति की बैठक ली। इस मौके पर सूबे के कई जनपदों व कश्बों में पेयजल योजनाओं व जलापूर्ति की स्वीकृति प्रदान की गईI वहीं मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं को लेकर राज्य में सभी शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जांयI सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान राज्य सेक्टर के अन्तर्गत जनपद देहरादून नगर निगम क्षेत्र लाडपुर स्थित रिंग रोड में 500.32 लाख लागत की जलापूर्ति योजना, अमृत – 02 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत में…

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई अस्था की डूबकी

हरिद्वार: देशभर में गंगा दशहरा पर्व काफी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के साथ ही दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। धर्मनगरी में गंगा दशहरे पर स्नान के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को…

सीएम धामी ने नंदन सिंह बिष्ट के निधन पर जताया शोक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने नंदन सिंह बिष्ट के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। बिष्ट मुख्यमंत्री धामी के पुराने सहयोगी रहे हैं।

सीएम धामी ने गिनाई प्रधानमंत्री की नौ साल की जन कल्याणकारी योजनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी दीI इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से ऍम जन के सम्मुख रखाI इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर…

वन विभाग कर्मचारी आवास के सामने महिला ने लगाई फांसी

देहरादून: सोमवार को वन विभाग रेंज कार्यालय आशा रोड़ी के कर्मचारी आवास के पास में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स ने पाया की रेंज कार्यालय के सरकारी आवास वन दरोगा रोशन पत्नी अबरार के सरकारी आवास के बाहर निष्प्रयोज्य वाहन पिकअप की रेलिंग पर शबनम पत्नी राशिद द्वारा चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या की हैं। मृतका का शव…