Blog

जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रत्येक देशवासी को है गर्व: राज्यपाल

-सीमांत क्षेत्रों में सड़क निर्माण के साथ आवश्यक सुविधाओं के विकास से रूकेगा पलायन: राज्यपाल देहरादून/पिथौरागढ़: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव गुंजी, नाबीढांग, कुटी और ज्योलिकोंग के दौरे पर रहे। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राज्यपाल ने यहां रह रहे लोगों सहित सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां पर सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ जवानों का हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि…

सीएम धामी ने किया नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में प्रतिभाग

-मार्गदर्शन के लिये प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्य से संबधित विभिन्न विषयों को रखा। मुख्यमंत्री ने ग्रीन बोनस पर बात करते हुए कहा कि राज्य के लगभग 70 प्रतिशत क्षेत्र में वनों, बुग्यालों, ग्लेशियरों का संरक्षण करके हम सम्पूर्ण राष्ट्र को…

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीःडीजीपी

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यात्रा में 55 साल के पुलिस कर्मियों की डयूटी ना लगाने के लिए सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं। शनिवार को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान समर्पित हैं। अभी तक 15 लाख से अधिक (गंगोत्री में…

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी स्कूल बस,बाल-बाल बचे शिक्षक

शिक्षकों ने पुलिस का जताया आभार, कहा धन्यवाद हरिद्वार: सड़क दुर्घटना में शनिवार सुबह एक स्कूल बस के अनियत्रिंत होने से बस सड़क पर ही पलट गयी। हालांकि बस में बैठे सभी शिक्षकों को पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत चिंडियापुर चैक पोस्ट के पास लखीमपुर खीरी से आई शिक्षक यात्रियों की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान चिड़ियापुर पिकेट पर तैनात कॉन्स्टेबल जयदेव और पीआरडी बालकराम ने तुरंत बस का पिछला शीशा तोड़कर शिक्षकों को…

खाई में गिरी कार, दो की मौत

टिहरी: गजा-खाड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा गजा-खाड़ी मार्ग पर गजा से 2 किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। कार में एक महिला और…

स्वास्थ्य समस्याएं श्रद्धालुओं की यात्रा में नहीं बनेगी रूकावट

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक जरुरी सूचना साझा की है I जिसके अंतर्गत यात्रा में किसी श्रद्धालु को अगर स्वास्थ्य से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उसका तत्परता से उपचार किया जायेगा I मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है जिसके लिए…

दस्तावेज न दिखाने वाले अभ्यर्थियों को लोक सेवा आयोग ने भर्ती से किया बाहर

देहरादून: लोक सेवा आयोग ने अपने दस्तावेज नहीं दिखाने वाले 90 अभ्यर्थियों को पटवारी-लेखपाल भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबरों की सूची आयोग ने अपनी वेबसाइट पर जारी की है। आयोग सचिव ने बताया कि पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए 24 अप्रैल से चार मई के बीच बुलाया गया था। इनमें से 85 अभ्यर्थी ऐसे है, जो निर्धारित तिथियों पर अपने अभिलेख लेकर नहीं पहुंचे। इस वजह से उनके अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो पाया। लिहाजा,…

31 मई को निर्जला एकादशी, भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न

देहरादून: विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए भक्तगण उनके लिए कई व्रत रखते हैं जिनमें सबसे अधिक महत्व रखने वाला है एकादशी व्रत I इस साल 31 मई को यह व्रत पड़ रहा है। अगर आप चाहते हैं कि विष्णु भगवान की कृपा आप पर बरसे और आपके घर में धन की कमी न हो तो आप इसके लिए विशेष तौर से भगवान विष्णु की अर्चना करने के साथ -साथ किसी ब्राह्मण, गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र, बिस्तर और छाता दान करेंगे तो आपको लाभकारी फल मिलेंगे।…

चिन्हित अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

किच्छा: भारी फोर्स साथ लेकर प्रशासन ने शनिवार सुबह चिन्हित 205 अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की हैं। प्रशासन के कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को मौके पर मौजूद बल ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए लोगों में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, जगरूप सिंह गोल्डी शामिल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने लोडर लगा कर निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि व्यापारियों ने पहले ही दुकान से अपना सामान निकाल लिया था। जो कुछ बचा था वह भी…

29 मई तक बिगड़ा रहेगा पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज, यलो अलर्ट जारी

देहरादून: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भले ही बारिश के चलते मैदानी क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन चारधाम यात्रा मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते प्रभावित हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गजर्ना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग…