Blog

नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नीति आयोग गर्वनिंग बॉडी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने बैठक में राज्य में सालभर में आने वाली करीब सात करोड़ अस्थाई आबादी के लिए सुविधाएं जुटाने का मुद्दा उठाने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के नाते नीति आयोग से राज्य के लिए अलग से व्यवस्था करने की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि नीति आयोग की बैठक में सरकार के विकास…

दो दिन बाद फिर शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा

देहरादून: बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा आज शनिवार से दोबारा शुरू हो गयी हैं। घांघरिया से 15 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गये हैं, जबकि गोविंदघाट से 700 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं। तड़के प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा पर घांघरिया में दो दिनों से यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों को रवाना कर दिया हैं। 1500 यात्रियों का जत्था एसडीआरएफ की देखरेख में हेमकुंड पहुंच चुका है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह…

मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर अधिकारीयों संग की बैठक

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से सम्बन्धित सभी निर्माण कार्यों में गति लाते हुए निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए गुणवत्ता के साथ ही भव्यता के साथ आयोजित किए जाने की बात…

सीएम धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक शुभारम्भ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनखल, हरिद्वार में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्ग दर्शक मण्डल की बैठक में प्रतिभाग किया साथ ही उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश के कोने-कोने से आये हुये धर्माचार्यों, सन्त-महात्माओं का एक-एक करके माल्यार्पण करते हुये उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा महामण्डलेश्वर युग पुरूष स्वामी परमानन्द गिरिजी महाराज, शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती जी, राम राजेश्वरा जी महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वेश्वरानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर यतीन्द्रानन्द गिरि , स्वामी विवेकानन्द जी महाराज,…

खाई में गिरी कार-पांच की मौत

देहरादून: टिहरी जिले में शुक्रवार शाम भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास ,क कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। कार में चार महिला व एक पुरुष सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी कार सवारों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने 108 व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहूंचने के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला।आपदा प्रबंधन विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है। विभाग के अनुसार इस हादसे में कार सवार पांचों लोगों…

जी-20 में दूसरे दिन भी भ्रष्टाचार ही रहा मुद्दा

नरेन्द्र्रनगर: जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दिन भी भ्रष्टाचार से निपटने पर चर्चा की। शुक्रवार को यहां नरेंद्रनगर में जीकृ20 देशों के प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए दूसरी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक के दूसरे दिन चर्चा जारी रखी। दूसरे दिन विभिन्न सत्रों के दौरान, भ्रष्टाचार से संबंधित संपत्ति वसूली तंत्र को मजबूत करने और भ्रष्टाचार का मुकाबला करने के लिए कानून प्रवर्तन से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सूचना साझा करने को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

साइबर ठगों ने उड़ाई लाखों की रकम

हल्द्वानी: साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर लाखों की रकम उड़ा ली। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पॉलीशीट निवासी यश जोशी पुत्र अम्बा दत्त जोशी ने कहा है कि उसने ओपन टू वर्क जॉब के लिए ऑन लाइन रिज्यूम डाला था। इस बीच 16 मई को उसे यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने पर पैसे मिलने का मैसेज आया। इस पर उसने चैनल को सब्सक्राइब किया तो उसे कुछ पैसे मिले।…

कलयुगी बेटाः संपत्ति के लिए विधवा मां और नानी को मारपीट कर किया घायल

रुद्रपुर: संपत्ति के लिए बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधवा मां तथा नानी पर हमला कर घायल कर दिया। मामला पहुंचा कोतवाली। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शकुन्तला बजाज पत्नी स्व- अशोक कुमार निवासी आदर्श कालोनी, ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र इन्द्रजीत बजाज व उसकी पत्नी ममता बजाज ने पूर्व में उसके पति का मकान बेच दिया और उसे बेघर कर दिया। जिस पर उसके भाईयों ने उसे व उसकी माँ रवेल कौर को रहने के लिए एक…

अतिक्रमण हटाओं अभियानःकालाढूंगी से मुखानी तक चला प्रशासन का डंडा

हल्द्वानी: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान शुक्रवार को भी चला। कालाढूंगी रोड से मुखानी तक चलाये गये अभियान के दौरान तमाम दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ ही चालान काटे गये। इधर अपराह्नड्ढ तीन बजे से नगर निगम की ओर से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पुलिस व नगर निगम की टीम ने कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ नोंकझोंक भी हुई। इधर सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से…

खराब मौसम के चलते हेमकुंड यात्रा में 27 मई तक रोक

देहरादून: खराब मौसम ने हेमकुंड साहिब की यात्रा पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। वहीं हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी के बाद आज गुरुवार को गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड आस्था पथ पर पड़ी बर्फ को साफ करने का अभियान चलाया। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार…