देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की| इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को कई सख्त निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारी जमीन के सभी अवैध अतिक्रमण शीघ्र हटाये जाएं। प्रदेश में अतिक्रमण वाली भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों का कब्जा है और राज्य के कितने लोगों का कब्जा है, इसका डाटा शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के शासन स्तर पर आज ही शासनादेश जारी किया जाए। बैठक में…
Blog
राम कथा में शामिल हुए सीएम धामी, जगत गुरु स्वामी का लिया आशीर्वाद
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चैक में आयोजित राम कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राम कथा व्यास पद्म विभूषण जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मुखारबिन्द से राम कथा का वर्णन दार्शनिक है, अतुलनीय है तथा साक्षात प्रभु राम के आशीर्वाद के समान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पावन जीवन चरित्र समूची मानवता के लिए प्रेरणा है। उनके जीवन से हम सबको विषम परिस्थितियों में…
केदारनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार
देहरादून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। बता दें, अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे।
सड़क हादसे में स्कूल संचालक व बच्चे की दर्दनाक मौत,एक बच्ची की हालत गंभीर
रुड़की :मंगलवार सुबह खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार स्कूल संचालक और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगमा काटा। ग्रामीणों ने खनन पर रोक लगाने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव टांडा भागमल निवासी 50 वर्षीय कृष्णकांत का गांव के ही पास ज्ञान गंगा नाम से स्कूल है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी 5 वर्षीय बेटी श्रुति और गांव…
जी-20 बैठक के लिए पहुँचने लगे विदेशी मेहमान
छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमान भी जमकर झूमे देहरादून : 24-25 मई को नरेन्द्र नगर में होने वाले जीकृ20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों ने आना शुरू कर दिया। पराम्परिक रूप से उनका स्वागत किया गया जहां पर छोलिया दल के साथ विदेशी मेहमानों ने भी जमकर नृत्य किया। मंगलवार को यहां नरेंद्रनगर में 24 व 25 मई को होने जा रही जी-20 बैठक के लिए विदेशी मेहमानों के पहुँचने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सुबह विदेशी डेलिगेट्स का एक ग्रुप जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुँचा जहां उनका…
सेना का ट्रक पलटने से एक सैन्य कर्मी की मौत,एक घायल
टिहरी: सोमवार को ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर बेमर के पास एक आर्मी ट्रक हादसे का शिकार हो गया I हादसे में एक सैन्य कर्मी की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य घायल हो गया। उक्त हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल सैन्य कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सोमवार दोपहर लगभग एक बजे बेमर के पास एक आर्मी का…
सृष्टि के प्रथम लोक कल्याणकारी पत्रकार थे देवर्षि नारद: डॉ. संगीत रागी
हरिद्वार: टीवी पैनलिस्ट व दिल्ली विवि के प्रो.डॉ. संगीत रागी ने प्रेस क्लब सभागार में आयोजित नारद जयंती समारोह में अपने विचार व्यक्त किए I उन्होंने साथ ही फिल्मों में दिखाई जा रही देवर्षि नारद की छवि पर अपनी निराशा भी व्यक्त की I उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद जी को जिस प्रकार फिल्मों में दिखाया गया वह बहुत ही निराशाजनक रहा, एक हास्य,चुगलखोर के रूप में नारद जी की छवि को खराब किया गया है। नारद जी मन की गति से भ्रमण करते हुए सदा लोक कल्याण की नीति…
पिरान कलियर आई महिला की धारदार हथियार से हत्या
रुड़की: सहारनपुर से अपने पति और बच्चे के साथ कलियर पिरान शरीफ आई महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदरे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला लहूलुहान स्थिति में…
शराब पीकर हुडदंग मचा रहे आठ युवक गिरफ्तार
देहरादून: क्लेमेनटाउन क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है I पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टर्नर रोड स्थित एक हॉस्टल में हुड़दंग मचा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी शराब के नशे में चूर थे। इनमें कुछ छात्र तो कुछ घूमने के लिए आए व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की…
हजारों की रकम और ताश की गड्डी के साथ दो जुआरी गिरफ्तार
हल्द्वानी: सार्वजनिक स्थल में जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हजारों की रकम व ताश की गड्डी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान दानिश के बगीचे में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दो जुआरियों को दबोच लिया। तलाशी में पकड़े गए जुआरियों राजा निवासी…
