Blog

चलती कार के उपर पेड़ गिरने से अधिवक्ता की मौत

हल्दानी: रामपुर रोड पर मानपुर पश्चिम में चलती कार पर विशालकाय पेड़ गिरने से कार सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10.50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने…

मौसम विज्ञान केन्द्र की चेतावनी के बाद आपदा प्रबन्धन अधिकारी अलर्ट मोड पर

हरिद्वार: आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने भारत मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा जारी चेतावनी व जारी मौसम पूर्वानुमान के के चलते किसी प्रकार की आपदा के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी किये हैंI उन्होंने सम्बंधित अधिकारीयों के निर्देश देते हुए हर परिस्थिति में सतर्क रहने को कहा हैI बताया है कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 मई से 26 मई, तक उत्तराखण्ड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, पौडी, नैनीताल, उधमसिंह नगर चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने के अलावा झक्कड तूफ़ान जो कि 50-60 किमी.…

जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत मुख्य सचिव ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने इस दौरान व्यवस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। इस दौरान उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आने वाले मेहमानों के आवागमन एवं सुरक्षा आदि समस्त व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहेI

सूबे में स्थाई निवासियों को ही मिलेगी नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नियुक्ति: डा. धन सिंह रावत

-1564 पदों के लिये अभिलेख सत्यापन के बाद वर्षवार होगी तैनाती देहरादून: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के 1564 पदों पर सूबे के स्थाई निवासियों को ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी। इसके लिये पूर्व से ही नर्सिंग अधिकारी सेवा नियमावली में स्पष्ट व्यवस्था है। अभ्यर्थियों का चयन अभिलेख सत्यापन के उपरांत वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जायेगा, इसके लिये चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को…

राजस्व प्राप्ति के लिए प्रत्येक माह का लक्ष्य हासिल करें विभाग: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक लीI इस दौरान सीएम ने राजस्व प्राप्ति को लेकर अधिकारीयों को अहंम निर्देश दिएI उन्होंने राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को ऑनलाईन सिस्टम पर अधिक ध्यान दिए जाने के साथ व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाये जाने की बात कहीI मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल करें,…

पोक्सो के आरोपी को भेजा जेल

रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस ने पाक्सो में नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपी राजा उर्फ गुलाम साबिर निवासी खेड़ा वार्ड 18 के खिलाफ वहीं की निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था I एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी पर नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। रम्पुरा पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण के…

अज्ञात वाहन ने नव दंपति को रौंदा,पति की मौत

रुद्रपुर: बीती रात गदरपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नव दंपति को रौंद डाला। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नव विवाहित युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि नव विवाहिता का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  26 वर्षीय  सूरज पुत्र जयपाल  मूल निवासी- केसरपुर तहसील मीरगंज, जिला बरेली यूपी हाल रविंद्र नगर रुद्रपुर सोमवार की रात बाइक से पत्नी…

सामिया लेक सिटी के स्वामी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रुद्रपुर: पुलिस ने सामिया लेक सिटी के स्वामी जमील खान के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट ले लिया। साथ ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी। फिलहाल जमील की तलाश जारी हैं। रम्पुरा पुलिस चैकी प्रभारी केसी आर्या ने बताया कि सात लोगों ने सामिया बिल्डर्स पर प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डायरेक्टर सगीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया था। सगीर अहमद से पूछताछ के बाद प्रकाश में आए पुलभट्टा निवासी तसलीम अहमद…

शादी की तैयारियों के बीच सामने आया ऐसा सच, दुल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन

हल्द्वानी: शादी की तैयारियों के बीच आठ दिन पहले दुल्हे के सामने ऐसा सच आया जिससे उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी I दरअसल, दुल्हन ने शादी डॉट कॉम प्रोफाइल में खुद को नेवर मैरिड बताया था I लेकिन शादी से आठ दिन पहले दुल्हे को पता चला की उसकी दुल्हन पहले से ही शादीशुदा है I प्रकृति विहार नीलियम कालोनी हल्द्वानी में रहने वाले देवाशीष जोशी ने पुलिस को बताया कि उसने शादी डॉट कॉम में मनीषा जोशी नाम से प्रोफाइल देखी, जिसने अपने आप को नेवर मैरिड…

भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष ने दिया सर्वदलीय धरना

देहरादून: भाजपा सरकार पर जन विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गांधी पार्क में  सर्वदलीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी सहित प्रदेश की प्रमुख राजनैतिक पाटियों के नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वामदलों के प्रतिनिधि धरने पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला सुरक्षा बेहद लचर है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रहे…