Blog

कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य आयोजन, पर्यटन मंत्री ने की पूजा-अर्चना

कार्तिकेय स्वामी मंदिर को पांचवे धाम के रूप में किया जायेगा विकसित देहरादून: उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया I जिसमें प्रदेष के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद कार्तिकेय स्वामी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गणेश को श्रेष्ठ पद दिया गया…

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ,चालक की मौत

हल्द्वानी: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार (चांदनी चैक घुड़दौड़ा, देवलचैड़ निवासी 42 वर्षीय) प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह मंगलवार दोपहर अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया। इस हादसे में प्रेम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और बुरी…

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

महानिदेशक एस. एस.बी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बीजापुर अथिति गृह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य कृषि से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने साथ ही मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक एस. एस.बी रश्मि शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।

पूर्व पीएम की पोती ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है। इधर, उनके पति ने भी तलाक के बदले एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायकी का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की हैं| अंद्रीजा का कहना है कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं।…

धीरेंद्र शास्त्री ने खोली नेताओं की पोल, कहा: पैसे देकर जुटाते हैं भीड़

देहरादून: बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से देश के नेताओं की पोल खोल दी हैं। बागेश्वर धाम के ऑफिशियल अकांउट पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नेता अभिनेता पैसे देकर भीड़ जुटाते हैं। शास्त्री ने लिखा कि जितनी भीड़ नेता अभिनेता के पैसे देकर बस बुक करने में नहीं आता उसकी दोगुनी तो यहां बाबा को देखने के लिए पागल हुई है।

नशे में धुत ड्राईवर चला रहा था 40 यात्रियों से भरी बस, पुलिस ने उतारी खुमारी

देहरादून: उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। बड़कोट से देवीधार करीब 60 किलोमीटर तक बस चालक ने शराब के नशे में धुत होकर बस चलाई। सोमवार की दोपहर को मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की बस का चालक तब पकड़ में आया जब वह देवीधार के पास अनियंत्रित और स्पीड में बस चला रहा था। देवीधार के पास वाहनों की स्पीड की जांच कर रही यातायात पुलिस ने बस को जांच के लिए रोका तो चालक के मुंह से शराब की बदबू आ…

कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन

देहरादून: राजाजी नेशनल पार्क देहरादून में एक और बाघिन शामिल की गई I रात में बाघिन को कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के जंगल से रेस्क्यू किया गया था। इससे दो साल पूर्व भी एक बाघ व एक बाघिन भेजी जा चुकी है। सोमवार रात में एक बाघिन को कार्बेट के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक दुष्यंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रेंकुलाइज किया। बाघिन के बेहोश होने के बाद उसका परीक्षण किया गया। उसे रात में ही हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। पर्यटन कारोबारी कार्बेट के…

हाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का

देहरादून: मंगलवार की सुबह डोईवाला क्षेत्र में अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी और ज्यादा गुस्से में आ गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ा। इस दौरान डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक…

अपहृत युवती को बचाने गई टीम को बंधक बनाकर पीटा

पश्चिम बंगाल से अपहरण कर लाया गया था हल्द्वानी हल्द्वानी: पश्चिम बंगाल की 15 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसे हल्द्वानी लाया गया I वहीं, मानव तस्कर को पकड़ने गई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम पर जानलेवा हमला हो गया। टीम को घर के अंदर आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा और दो सिपाहियों से मारपीट की। सेल प्रभारी ललिता पांडे ने हिम्मत दिखाते हुए टीम को बंधक मुक्त कराया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण रायपुर में रहने वाला…

गौ तस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो बदमाश घायल

हरिद्वार: जनपद में यूपी सीमा के निकट मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल गौ तस्करों के नाम रिहान और आस मोहम्मद है। दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गौ तस्कर क्षेत्र के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी कर रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने यहां कांबिंग की तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग…