Blog

युवक के हत्या की आशंका में दो संदिग्ध गिरफ्तार

रुद्रपुर: किच्छा कोतवाली क्षेत्र से लापता युवक की हत्या की आशंका में पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया हैं। पुलिस उनकी निशानदेही पर शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत पुत्र हरिदास विश्वास (निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर दो किच्छा) 5 मई को घर से हल्द्वानी जाने के लिए निकला था। उसके बाद से ही वह लापता था। लापता होने के तीन दिन बाद उसकी बाइक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित भुडिया में मिली थी। बाईक मिलने के बाद उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की…

अनैतिक गतिविधियों के अंजाम देने वाले होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

रुद्रपुर:  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने सूचना पर बाजपुर क्षेत्र के हलो होटल में कार्रवाई की। इस दौरान होटल में लंबे समय से चल रहा अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ। होटल से होटल संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही होटल से नाबालिग को भी कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक होटल में आए दिन नाबालिग स्कूली बच्चियों को लाया जाता है। जिस कारण यह माहौल काफी गंदा हो रहा है। इसकी सूचना टीम को किसी व्यक्ति ने दी। सीओ भूपेंद्र…

फूलों की घाटी की यात्रा शुरू होने की तारीख में हो सकते है बदलाव

चमोली: फूलों की घाटी के रास्ते फिल्हाल हिमखंड बाधा बन रहे हैं। वन विभाग की टीम घांघरिया में ही कैंप कर इन हिमखंडों के पिघलने का इंतजार कर रही है। अगर निर्धारित समय पर सुरक्षित रास्ता नही बन पाया तो राष्ट्रीय पार्क प्रशासन फूलों की घाटी की यात्रा तिथि एक जून से आगे खिसका सकता है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलकर अक्टूबर माह तक सुचारु रहती है। इस दौरान हजारों देशी विदेश पर्यटक घाटी का दीदार करते हैं। इस बार फूलों की…

भिखारिन का अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार: दान के पैसे न बांटने पर भिखारिन का उसके ही साथ की चार भिखारिन महिलाओं ने अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज कनखल निवासी पीड़िता द्वारा थाना श्यामपुर पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीख मांगने वाली 4 अन्य महिलाओं द्वारा झोपड़ी के अंदर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीड़न करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर त्वरित कार्यवाही…

पत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे ने की खुदकुशी, शव बरामद

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट बरसुम गांव में अपनी पत्नी समेत परिवार की चार महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपी ने पेड़ से लटक कर अपनी भी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें, चार दिन पहले संतोष राम पुत्र मोहनराम ने बरसुम क्षेत्र में अपने ही परिवार की पहले तो तीन महिलाओं की हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी मार डाला था। मृतकों में उसकी पत्नी, ताई,…

कार्यवाहीः थपली बाबा मजार जमीदोज

नैनीताल: प्रदेश भर में वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच बिजरानी रेंज, आमडन्डा बीट के फूलताल ब्लाक स्थित थपली बाबा मजार को सोमवार जमींदोज कर दिया गया। मौके पर मौजूद  पुलिस ने किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत कराया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदरपाल ने बताया की धार्मिक संरचना के धारणाधिकार की पुष्टि न होने के कारण मजार को अवैध मानते हुए पुलिस और प्रशासन के सहयोग से हटा दिया…

मामूली कहासुनी के बीच हुई मारपीट और पथराव, निर्दोष हुआ घायल

 हल्द्वानी: बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में दो संप्रदायों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई I मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और पथराव की नौबत आ गई I वहीं, इस दौरान वहां से गुजर रहा एक लड़का जख्मी हो गया I मामले में छह नामजद समेत पांच अज्ञात आरोपितों पर बलवा, मारपीट व गालीगलौज की धाराओं में प्राथमिकी की गई है। पुलिस को दी तहरीर में इंदिरानगर वार्ड नंबर 31 निवासी दानिश ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा 10 मई की रात अपने साथ समीर के घर से गुजर रहा…

जून में पीएम मोदी की उत्तराखण्ड में रैली होना प्रस्तावित

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जून में पीएम मोदी की उत्तराखंड में एक बड़ी रैली होगी। महाअभियान को लेकर 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर 30 मई से पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गयाहै। इसीलिए…

स्कूल बस हुई हादसे का शिकार,कई बच्चे चोटिल

नैनीताल: चोरगलिया में सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल की बस 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसा हो गया। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना माना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। साथ ही एक सफाई…

केदारनाथ धाम: हेली सेवा बुकिंग के नाम पर ठगे एक लाख

देहरादून: केदारनाथ धाम में हेली सेवा के टिकट बुकिंग के नाम पर ठगों महाराष्ट्र के तीर्थयात्री से एक लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से ठगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। यात्री सीजन शुरू होते ही ठग यात्रियों को भ्रमित करने का नया-नया तरीका खोजने लगते है, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है I कमलाकर रामभाऊ चोगले निवासी 301 सरस्वती अपार्टमेंट, केटमनीवली गांव, कल्याण ईस्ट, ठाणे, महाराष्ट्र ने चौकी फाटा में शिकायत दी…