Blog

पंचतत्वों में विलीन हुआ सुशीला बलूनी का पार्थिव शरीर

देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलन की नाईका व पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा सुशीला बलूनी का खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुशीला बलूनी के पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम विदाई में विधायक, मंत्री सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई। अंत्येष्टि से पूर्व हरिद्वार के एडीएम पी एल साह, एसडीएम पूरन सिंह राणा नगर विधायक मदन कौशिक और रविंद्र जुगराज समेत अनेक राज्य आंदोलनकारियों ने सुशीला बलूनी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुशीला बलूनी…

कुमाऊ कमिश्नर के महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण से मचा हडकंप,मिली खामियां

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था खराब मिली, चिकित्सकों के रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं मिले। इसके अलावा तमाम खामियां उजागर हुई। कमिश्नर रावत बुधवार को महिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा स्टॉफ से तमाम जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान मंडलायुक्त ने हाजिरी रजिस्टर जांचा तो उसमें चिकित्सकों के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर मंडलायुक्त ने स्पष्टड्ढ किया कि रोस्टर के हिसाब से उपस्थिति होनी चाहिए ताकि मरीज व तीमारदारों को भी चिकित्सकों की उपलब्धता का…

फर्जी नाम पता बता लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रुद्रपुर : थाना पुलभट्टा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नाम पता कर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों कीमती टायर बरामद किए। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा थाना पुलभट्टा में किया। उन्होंने बताया कि 8 मई को मो. जावेद पुत्र रफीक अहमद निवासी सिरोली कला पुलभट्टा को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में कहा उसकी बरेली रोड दुकान है और 28 अप्रैल को दोपहर साढ़े…

’गाली-गलौज व मारपीट करने पर नशे में धुत भतीजे को चाचा ने उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

चमोली : नशे में धुत्त भतीजे की गाली-गलौज बर्दास्त न करते हुुए चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद नेपाल निवासी चाचा फरार हो गया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बैनोली क्षेत्र ’तलवाडी में 29 अप्रैल की रात को नेपाली नागरिक मन बहादुर पुत्र गिरी निवासी थाना गरखागोट जिला जाजरकोट नेपाल उम्र 26 वर्ष की हत्या हो गयी थी। मामला राजस्व क्षेत्र से खुलासे के लिए रेगुलर पुलिस को स्थानातंरित किया गया। इस…

किसानों के बकाया भुगतान को लेकर धरने पर बैठे हरीश रावत,मच्छरदानी में काटी रात

हरिद्वार :पूर्व सीएम हरीश रावत इकबालपुर चीनी मिल में समर्थकों संग किसानों के बकाया भुगतान को लेकर वह धरने पर बैठे हैं। मंगलवार से शुरू हुआ धरना 24 घंटे का हैं। इसलिए हरदा ने रात मच्छरदानी के बीच गुजारी और फिर सुबह उठते ही हैडपंप के नीचे नहाने बैठ गए। वहीं, उत्तराखंड की सियासत में पूर्व सीएम हरीश रावत का यह पैंतरा सत्ता के साथ-साथ अपनों को भी थोड़ा बैचेन कर रहा है। हरिद्वार में उनकी लगातार बढ़ रही सक्रियता लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा करती है। वह पूर्व में…

सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर जताया शोक

पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि,भाजपा ने किए अपने कार्यक्रम स्थगित देहरादून : उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान…

प्रदेश प्रभारी ने की प्रेम चंद अग्रवाल प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

हल्द्वानी: प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने हाल ही में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा सडक में खुले आम एक व्यक्ति के साथ मारपीट वाले मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निष्पक्ष जांच की बात कही है। तो वही 2024  चुनाव से पहले क्या कांग्रेस के कोई बड़े चेहरे का बीजेपी में जोइनिंग की बात पर प्रदेश प्रभारी का कहना हैं कि बीजेपी की कार्यशैली को जो पसन्द करते हुए बीजेपी में आएगा वो आ सकता है। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी, दुष्यंत गौतम ने उत्तराखंड सरकार में दायित्वों…

आशा ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार

हरिद्वार: थाना कनखल पुलिस ने आशा ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार चल रही दो महिलाओं की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार आशा सपरा निवासी सर्वप्रिय बिहार हाल निवासी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा उनके ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए कुछ अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कड़े…

मसूरी पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अकादमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को देहरादून पहुंचे। वह दोपहर करीब सवा तीन बजे विस्तारा एयर लाइन्स की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत किया। इसके बाद वे मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के लिए रवाना हो गए। अकादमी पहुंचने पर निदेशक श्रीनिवास आरण् कटिकिथाला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारियां ली। साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत भी की। पूर्व राष्ट्रपति व राज्यपाल 9…

जंगल चारा पत्ती लेने गयी महिला को हाथी ने पटका, हालत गंभीर

कोटद्वार: कोटद्वार के आसपास के क्षेत्र में हाथियों का आतंक बरकरार है। चारा पत्ती लेने जंगल गयी एक महिला को हाथी ने  हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद…